Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
2nd June, Tuesday, 1:44 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»Australia Election: चुनाव ऑस्ट्रेलिया में, जलवा नरेंद्र मोदी का और भारतीयों की बढ़ती अहमियत
देश-प्रदेश 6 Mins Read

Australia Election: चुनाव ऑस्ट्रेलिया में, जलवा नरेंद्र मोदी का और भारतीयों की बढ़ती अहमियत

Prime Time BharatBy Prime Time BharatApril 30, 2025No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
Modi Supporters Australia Prime Time Bharat
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Australia Election: ऑस्ट्रेलिया में चुनाव हैं, भारतीय भी हैं और भारतीयों की बड़ी ताकत भी है। हर दल भारतीयों को लुभाने में लगा है। जीत की जुगत भिड़ाने की कोशिश में कई उम्मीदवार भारतीय परंपरा के धर्मस्थलों में मत्था टेक रहे हैं, प्रमुख लोगों से मिल रहे हैं और सामाजिक संस्थाओं से सहजता बना बना रहे हैं। दोनों मुख्य दलों, लेबर और लिबरल पार्टी सहित कई निर्दलीय उम्मीदवार भी भारतीय त्योहारों पर वीडियो संदेश जारी कर भारतीय समुदाय को बधाई दे रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जबरदस्त क्रेज है। चुनाव लड़ रहे नेता पीएम मोदी से संबंधों के हवाले से भी वोट का जुगाड़ कर रहे हैं। वहां किसी भी दूसरे देश के लोगों में सबसे बड़ा समुदाय भारतीय ही है, जो पढ़ा लिखा भी है और धनी भी। ऑस्ट्रेलिया के संघीय चुनाव के लिए भारतीय मतदाताओं का मूड जानने के लिए सर्वे कर रही एजेंसी ‘प्राइम टाइम’ के आखरी सर्वे की रिपोर्ट से साफ है कि लेबर पार्टी फिर सत्ता में आ रही है और उसके नेता एवं प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज के प्रति लोगों में विश्वास काफी बढ़ा है।

Table of Contents

Toggle
  • भारतीयों को लुभाने के लिए मोदी से दोस्ती का जिक्र
  • भारतीय वोटों के लिए मंदिर-गुरुद्वारों के चक्कर
  • अप्रवासी भारतीयों में नेताओं की बढ़ती दिलचस्पी
  • भारतीयों बड़ी संख्या ने उनकी अहमियत को बढ़ा दिया
  • राजनीतिक रूप से सक्षम हैं अप्रवासी भारतीय
        • -राकेश दुबे

भारतीयों को लुभाने के लिए मोदी से दोस्ती का जिक्र

ऑस्ट्रेलिया में चुनाव पूर्व लगभग चार सप्ताह के दौरान सैकड़ों भारतीयों से मिलने के बाद भारतीय राजनीतिक विश्लेषक निरंजन परिहार कहते हैं कि यहां मतदाता के रूप में भारतीयों को काफी सम्मान से देखा जा रहा है। वे ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के लोगों में चुनावी सर्वे कर रही ‘प्राइम टाइम’ के निदेशक हैं। परिहार मानते हैं कि ऑस्ट्रोलिया में भारतीयों का बढ़ती संख्या ही यहां के राजनेताओं की दिलचस्पी की बड़ी वजह है, क्योंकि वे उनकी जीत में सहायक साबित हो रहे हैं। परिहार कहते हैं कि चुनाव लड़ रहे लगभग सभी उम्मीदवार भारतीयों को लुभाने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी दोस्ती का जिक्र कर रहे हैं। पीएम मोदी के साथ पुरानी तस्वीरों शेयर कर रहे हैं और भारतीयों से मिलकर अपनी जीत पक्की करने की कोशिश कर रहे हैं।

Australia Election Narendra Modi Prime Time Bharat
Australia-Election-Narendra-Modi-Prime-Time-Bharat

भारतीय वोटों के लिए मंदिर-गुरुद्वारों के चक्कर

ऑस्ट्रेलिया में अर्ली-वोटिंग यानी मतदान-पूर्व-मतदान जारी है। ….. महीने पहले से ही लोगों ने वोट डालना शुरू भी कर दिया था। 3 मई को आखरी मतदान होना है और मतदान करना हर व्यक्ति के लिए अनिवार्य है। भारतीय मूल के वोटरों को लुभाने के लिए राजनेताओं में एक तरह की होड़ मची हुई है। भारतीय वोटरों को लुभाने के लिए उम्मीदवार मंदिर-गुरुद्वारों के चक्कर भी लगा रहे हैं। लेबर पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीजी भी कई मंदिरों और गुरुद्वारों में जा चुके हैं। उन्होंने हाल ही में विभिन्न हिंदू संगठनों के नेताओं से भी मुलाकात की और भारत व भारतीय मूल के लोगों की जमकर तारीफ की। अन्य कई उम्मीदवारों ने भी भारतीय मेलों, समारोहों और उत्सवों में खूब बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। मेलबर्न, एडिलेड, ब्रिसबेन और सिडनी आदि प्रमुख शहरों में दोनों मुख्य दलों, लेबर और लिबरल पार्टी के कई उम्मीदवार भारतीय मूल के उद्योगपतियों, प्रोफेशनल्स तथा बिजनेसमेन के साथ बैठकें कर चुके हैं। स्वामी नारायण संप्रदाय के सभी पंथ के मंदिरों, इस्कॉन मंदिरों, गुरुद्वारों तथा विभिन्न भारतीय धर्म गुरुओं के स्थलों में भी उम्मीदवारों का आना जाना रहा है।

Australia Wajib ali With VNiranjan Parihar Prime Time India
Australia-Wajib-ali_With_Niranjan-Parihar-Prime-Time_India

अप्रवासी भारतीयों में नेताओं की बढ़ती दिलचस्पी

मेलबर्न में लंबे वक्त तक रहने के बाद राजस्थान में विधायक बने वाजिब अली कहते हैं कि ऑस्ट्रेलिया में भारतीयों की अहमियत बढ़ने की एक बड़ी वजह यह भी है कि यहां का भारतीय समुदाय शिक्षित और धनी है, क्योंकि ज्यादातर प्रोफेशनल्स हैं। फिर ऑस्ट्रेलिया के भारत के साथ बेहतर राजनायिक संबंध हैं। भारत दुनिया की बड़ी ताकत है, और भारतीय यहां के विकास में भूमिका भी निभा रहे हैं। भारतीय समुदाय में यहां राजनेताओं की बढ़ती दिलचस्पी की एक और वजह बताते हुए वाजिब अली कहते हैं कि भारतीयों की संख्या तो बढ़ी ही है, साथ ही भारत के आप्रवास आर्थिक पायदान पर ऊपर की ओर बढ़ते प्रोफेशनल्स हैं। भारतीय आप्रवासी समुदाय में भी राजनीतिक सक्रियता बढ़ी है, जिसका नतीजा है कि यहां की पार्टियों और उम्मीदवारों की उनमें ज्यादा दिलचस्पी हैं।

Australia LaborParty Candidate With Vimal GehlotP Prime Time India
Australia_LaborParty_Candidate_With_Vimal_GehlotP_Prime_Time_India

भारतीयों बड़ी संख्या ने उनकी अहमियत को बढ़ा दिया

भारतीय मूल के विमल गहलोत करीब डेढ़ दशक से ऑस्ट्रेलिया में रह रहे हैं और कई राज्य और संघीय चुनाव देख चुके हैं। पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट गहलोत कहते हैं कि भारतीय समुदाय ऑस्ट्रेलिया का दूसरा सबसे बड़ा आप्रवासी समुदाय बन गया है। ञस्ट्रेलिया में भारतीयों की इस दूसरी सबसे बड़ी संख्या ने भारतीयों की अहमियत को बढ़ा दिया है। मेलबर्न में लिबरल पार्टी के संसदीय उम्मीदवार सीए गहलोत को मिले और भारतीयों से उनके पक्ष में वोट करवाने में मदद की अपील की। सिडनी में विदेश सेवा प्रदाता दीपक पढ़ियार कहते हैं कि भारत में जन्मे और ऑस्ट्रेलिया के नागरिक बन गए लोगों में भारतीयों की संख्या सबसे अधिक है। सिडनी में दो दशक से रहने वाले सुरेंद्र अग्रवाल कहते हैं कि यहां प्रत्येक नागरिक के लिए वोट देना अनिवार्य है।

South Australia Parliament Prime Time India
South_Australia_Parliament_Prime_Time_India

राजनीतिक रूप से सक्षम हैं अप्रवासी भारतीय

राजस्थान के मेवात क्षेत्र के इंताज अली मेलबर्न में दो बार काउंसिलर रहे हैं, वे संसदीय चुनाव लड़ना चाह रहे थे। क्योंकि अब तक भारतीय समुदाय केवल नीतियां बनाने में सलाह देने वालों में शामिल रहा है। लेकिन ब्रिटिश संसद में पिछले साल चुने गए 24 भारतीय मूल के सांसदों और अप्रेल 2025 के अंत में संपन्न कनाड़ा के संसदीय चुनाव में निर्वाचित 22 भारतीय मूल के सांसदों के बाद और ऑस्ट्रेलिया में भी ज्यादातर भारतीय सोच रहे हैं कि अब वक्त आ गया है कि भारतीय समुदाय को नीति-निर्माण में भी हिस्सेदारी मिले ताजा आंकड़े कहते हैं कि वर्तमान में भारतीय मतदाता कुल 10.30 फीसदी हैं। सन 2021 में भारतीय मूल के ऑस्ट्रेलियाई लोगों की संख्या 7,10,000 पर पहुंच गई थी। दस साल पहले यानी 2011 में यह संख्या इसकी लगभग आधी यानी 3,73,000 ही हुआ करती थी। इस तरह भारतीयों ने आप्रवासी समुदायों के मामले में इंग्लैंड को छोड़कर बाकी सभी देशों को पीछे छोड़ दिया है। इसीलिए, सभी पार्टियों के बीच भारतीय मूल के वोटरों को लेकर उत्साह लाजमी है।

-राकेश दुबे

 

इसे भी पढ़ेः Scotland: ख्वाब से खूबसूरत हैं स्कॉटलैंड के नजारे, इसीलिए बना दुनिया का एक खास देश

Australia Election
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
देश-प्रदेश
4 Mins Read

Arvind Kejriwal Bail: जमानत पर जेल से बाहर निकले केजरीवाल का अगला कदम क्या?

By Prime Time BharatMay 11, 2024

Arvind Kejriwal Bail: लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) आखिर 50…

Sunetra Pawar: पवार के पॉवर में सुनेत्रा…, सिंहासन सम्हाला और सियासत के साथ विरासत भी

February 1, 2026

Gift City गुजरात के पहले स्मार्ट सिटी में शराब पीने की छूट, लेकिन पूरे प्रदेश में शराबबंदी

December 23, 2023

Rajasthan Congress: नए जिलाध्यक्षों पर सवाल, बवाल और कांग्रेस का हाल

November 27, 2025
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.