राजस्थान प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष सीपी जोशी गुस्से में हैं। जोशी ने प्रदेश में कांग्रेस के शासन को तालिबानी बताया है। उन्हेंने कहा है कि अशोक गहलोत उदयपुर में भगवा झंडों पर प्रतिबंध लगाने, सीकर में राम दरबार को तोड़ने, एक समुदाय के त्योहारों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और उन्हें हजारों की संख्या में इकट्ठा होने और डीजे बजाने की अनुमति देने के लिए जिम्मेदार हैं, जबकि दूसरे समुदाय को यह अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने कहा है लोग इसे बर्दाश्त नहीं कर सकते। मुख्यमंत्री गहलोत के द्वारा राज्य में जिस तरह से तुष्टिकरण किया गया, उसे लोग नहीं भूलेंगे। जोशी ने कहा है कि राज्य की कांग्रेस सरकार इस्लामी कट्टरपंथी समूह तालिबान की तकह काम कर रही है। जोशी का कहना है कि राज्य में 25 नवंबर को मतदान होना है, उसमें पता चल जाएगा कि तालिबानी सोचवाली सरकार का क्या हाल होगा। प्रदेश में बीजेपी की ताकत के लगातार बढ़ने की बात कहते हुए जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति लोगों में विश्वास है और वे फिर से उन्हीं की सरकार चुनना चाहते हैं। जोशी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार राजस्थान की जनता से वादा किया था कि वह पूरे पांच साल तक बिजली दरें नहीं बढ़ाएगी, लेकिन बिजली बिल पर एक दर्जन से अधिक अन्य शुल्क बढ़ाकर जनता पर बोझ डाल दिया। सीपी जोशी ने कांग्रेस सरकार को घेरते हुए कहा कि गहलोत के कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार बढ़ने से राजस्थान में महंगाई सबसे ज्यादा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में पेट्रोल-डीजल के दाम सबसे महंगे हैं और वाहन कर भी अधिक है.उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जनादेश के साथ सरकार बनाएगी.
ट्रेंडिंग:
- Ashok Gehlot: मारवाड़ दौरे से फिर तय हुआ कि पद से बड़े कद के हैं गहलोत
- Shivsena: मुश्किल दौर में ठाकरे और उनकी शिवसेना, फिर भी कुछ खास सवाल जरूरी है
- Rajasthan Congress Politics: गहलोत और पायलट की मुस्कुराती तस्वीरों के पार कांग्रेस का सियासी सच
- BJP: अपनी ताकत बढ़ाने की कोशिश में विपक्ष के सारे शक्ति संतुलन बिखेरती बीजेपी
- Rajya Sabha Election: राजस्थान को राज्यसभा चुनाव में मिली अनुभव, सादगी और समर्पण की नई तिकड़ी
- Rajya Sabha Election: डांगी, अलका और पूनिया तीनों नेता अपने – अपने आलाकमान के करीबी
- Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
- Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
27th June, Saturday, 6:17 AM

