Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
2nd June, Tuesday, 1:33 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»Girija Vyas: गीत थी वो गजल जैसी, गिरिजा थीं ‘व्यास’ के पानी जैसी, इस लोक से वो बह चलीं
देश-प्रदेश 4 Mins Read

Girija Vyas: गीत थी वो गजल जैसी, गिरिजा थीं ‘व्यास’ के पानी जैसी, इस लोक से वो बह चलीं

Prime Time BharatBy Prime Time BharatMay 1, 2025No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
Girija Vyas Congress Prime Time Bharat
Girija-Vyas-Congress-Prime-Time-Bharat
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Girija Vyas: नहीं रहीं डॉ गिरिजा व्यास। मेरे ख़्वाब जुदा, ख़्वाबों के अस्बाब जुदा जैसी लाइनें लिखने वाली कवयित्री और नेता डॉ. गिरिजा व्यास नहीं रहीं। मेरे दुश्मन तेरे दोस्त दोनों के अहबाब जुदा, तेरा मेरा साथ है यूँ जैसे सहरा से आब जुदा। लब से साग़र क्या मिलते महफ़िल के आदाब जुदा। सूना सूना दिल मेरा दरिया से है आब जुदा। यह लिखने वालीं कवयित्री उदासी छोड़ चली हैं।

Table of Contents

Toggle
  • सब हैं उस के क़ब्ज़े में, कोई यहाँ आज़ाद नहीं
  • ज़ख़्मों को मेरे दिल के वो भरने नहीं देगा
  • मेरे पास तो सच्चाई है झूट-कपट से बंधी नहीं हूँ
  • तुम, वफ़ाओं का कभी सौदा न करना
          • -त्रिभुवन (लेखक राजस्थान के वरिष्ठ पत्रकार हैं, उनकी ‘एक्स’ पोस्ट, जस की तस

सब हैं उस के क़ब्ज़े में, कोई यहाँ आज़ाद नहीं

कभी सियासी हालात में उन्होंने लिखा था : आँख में आँसू ठहरा है , दिल पर ग़म का पहरा है। इक दिन भर ही जाएगा, घाव जो दिल में गहरा है। मेरी चारों सम्त अभी रंज-ओ-अलम का सहरा है। ख़ौफ़ कहाँ मेरे दिल में ये सर्दी का लहरा है। मेरी बात पे क्यूँ चुप है क्या तू गूँगा बहरा है। वे यह महसूस कर कुछ तकलीफें दर्ज करके चली गईं! कभी अपनी खुद्दारी को आगे रखने वाली गिरिजा व्यास ने साफ लिखा था : इक तू ही बर्बाद नहीं, कोई यहाँ आबाद नहीं। मेरा दुख है मैं जानूँ, तुझ से तो फ़रियाद नहीं। ग़म की मारी दुनिया में, कौन है जो नाशाद नहीं। सब हैं उस के क़ब्ज़े में, कोई यहाँ आज़ाद नहीं। डर मत ऐ पंछी मुझ से, साथी हूँ सय्याद नहीं।

ज़ख़्मों को मेरे दिल के वो भरने नहीं देगा

वे सांसद रहीं, विधायक रहीं और राजस्थान पीसीसी की चीफ रहीं। पीसीसी की चेयरपर्सन रहते उन्होंने पूरे प्रदेश के दौरे किए और तूफानी बनी रहीं। वे पार्टी को सत्ता में नहीं ला सकीं, लेकिन यह कहने से नहीं चूकीं कि ख़ंजर को रग-ए-जाँ से गुज़रने नहीं देगा, वो शख़्स मुझे चैन से मरने नहीं देगा। फिर कोई नई आस वो दे जाएगा, दिल को टूटे हुए शीशे को बिखरने नहीं देगा। दिन ढलते निकल आएगा फिर याद का सूरज साया मिरे आँगन में उतरने नहीं देगा। गिरिजा अपने सियासी सर्किल में दीदी कहलाती थीं और खाली समय में गजलें लिखतीं और गुनगुनाती थीं। वे बहुत बेबाक थीं। प्रेम करती थीं, लड़ लेती थीं और कोई रूठता तो मान मनुहार भी कर लेतीं थीं। उनके भीतर अपने विरोधियों की तरह की कटुता नहीं थी। वे अपने भीतर एक दर्द रखती थीं और कहती थीं : हर शख़्स को मेहमान बना लेगा वो, लेकिन मुझ को कभी घर अपने ठहरने नहीं देगा। रक्खेगा न शाने पे मिरे हाथ वो अपना, ज़ख़्मों को मिरे दिल के वो भरने नहीं देगा।

GkfM86facAAyg4L
Ashok-Gehlot-Girija-Vyas-Prime-Time-Bharat

मेरे पास तो सच्चाई है झूट-कपट से बंधी नहीं हूँ

गिरिजा एक साहसी नेता थीं। साफ कहती थीं : तोड़ सको तुम शाख़ से मुझ को, ऐसी तो मैं कली नहीं हूँ। रोक सको तुम मेरी राहें इतनी उथली नदी नहीं हूँ। वे कांग्रेस में बहुत छोटे से पद से राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन तक पहुंचीं और  पूरी धमक के साथ राजनीति की। एक बार उन्होंने लिखा : मेरी बातें सीधी-सादी मक्कारी से भरे हुए तुम, मेरे पास तो सच्चाई है झूट-कपट से बंधी नहीं हूँ। बुने हैं मैं ने अपने सपने ख़ुद ही अपनी राह बनाई, राह से तुम भटका दो मुझ को नींद में ऐसी घिरी नहीं हूँ! वे एक ज़हीन शहीन नेता थीं। उनका जाना उदययुर के लिए बड़ी रिक्तता ले आया है। उदयपुर उनकी ताकत था। वे कहती रहीं : नील-गगन है मेरी ताक़त धरती मुझ को थामे रखती, कोई आँधी मुझे उड़ाए तिनकों की मैं बनी नहीं हूँ। तुम भी ज़ुल्म कहाँ तक करते मैं भीउन्हें कहाँ तक सहती तुम भी इतने बुरे नहीं हो मैं भी ऐसी भली नहीं हूँ!

तुम, वफ़ाओं का कभी सौदा न करना

गिरिजा से बात करके आनंद आता था। वे अंतरंगता में बहुत भीतर से पुकारती थीं। आम कार्यकताओं से उनका बहुत स्नेह था। उदयपुर का जो माधुर्य है, उदयपुर का जो नैसर्गिक पानी है, उसकी आब उनमें हमेशा रही। उनका यह संदेश कितना बेहतरीन है: किसी से ख़्वाब का चर्चा न करना, तमन्नाओं को बे-पर्दा न करना। ज़माना लाख बहकाए मगर तुम, वफ़ाओं का कभी सौदा न करना। ख़ताओं की सज़ा आख़िर मिलेगी, रुलाएगा उसे तौबा न करना। बिछड़ते वक़्त आँसू रोक लेना। तुम अपने आप को रुस्वा न करना। तुम्हें अच्छी तरह पहचानती हूँ, वफ़ा का मुझसे तुम वादा न करना>

-त्रिभुवन (लेखक राजस्थान के वरिष्ठ पत्रकार हैं, उनकी ‘एक्स’ पोस्ट, जस की तस

इसे भी पढ़ेंः Narendra Modi: राजनीतिक ताकत के आईने में कहां नरेंद्र मोदी और कहां राहुल गांधी!

यह भी पढ़िएः Rajasthan CM: भारी पड़ते भजनलाल और रफ्तार पकड़ता राजस्थान

Girija Vyas
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
सत्ता- सियासत
4 Mins Read

T20WorldCup: 17 साल बाद एक बार फिर टी-20 वर्ल्ड कप जीता, आखरी पलों में बाजी पलटी, विराट और रोहित का अलविदा

By Prime Time BharatJune 30, 2024

T20WorldCup: जब दक्षिण अफ्रीका (South Africa) को भारत (India) के खिलाफ 2024 आईसीसी टी20ई विश्व…

Ashwini Vaishnav: मारवाड़ के ‘अपने’ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मारवाड़ियों के सपने

May 27, 2025

अश्विनी में ओबीसी के भाजपाई चेहरे का अक्स

October 27, 2023

Annapurna Rasoi: भजनलाल ने बदल दिया इंदिरा रसोई का नाम, गहलोत का था राजनीतिक उद्देश्य

January 6, 2024
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.