Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
3rd June, Wednesday, 8:31 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»Blog»National Herald: कांग्रेस नेताओं पर केस में ईडी को झटका, अदालत का संज्ञान लेने से इंकार
Blog 4 Mins Read

National Herald: कांग्रेस नेताओं पर केस में ईडी को झटका, अदालत का संज्ञान लेने से इंकार

Prime Time BharatBy Prime Time BharatDecember 16, 2025No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
National Herald Rahul Gandhi Sonia Gandhi Prime Time Bharat
National-Herald-Rahul-Gandhi-Sonia-Gandhi-Prime-Time-Bharat
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
National Herald: दिल्ली की एक अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ED)  को बड़ा झटका दिया है। इस झटके का असर केंद्र सरकार की छवि पर भी पड़ा है। कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और उनकी माता सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के खिलाफ नेशनल हेराल्ड (National Herald) मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संज्ञान लेने से इंकार कर दिया। राउज एवेन्यू कोर्ट के स्पेशल जज (पीसी एक्ट) विशाल गोगने ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दायर शिकायत संज्ञान लेने योग्य नहीं है, क्योंकि यह मामला एक निजी शिकायत पर आधारित है। इसमें कोई एफआईआर दर्ज नहीं है। ईडी की शिकायत खारिज होने के बाद कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस ने कहा है कि ‘गैंग्स ऑफ गांधीनगर’ की पाल खुल गई है, इस हमले के जरिए कांग्रेस ने ‘गैंग्स ऑफ गांधीनगर’ के जरिए एक खास सियासी संदेश देने की कोशिश की है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने कहा है कि गहलोत ने कहा कि मोदी सरकार ने एजेंसियों का दुरुपयोग कर गांधी परिवार को फंसाने का जो कुचक्र रचा था, वह आज ध्वस्त हो गया।
rahul gandhi ashok gehlot1661227144311
Rahul-Gandhi-Ashok-GehlotpPrime-Time-Bharat

Table of Contents

Toggle
  • ‘गांधी परिवार को फंसाने का कुचक्र ध्वस्त हो गया’
  • ‘यंग इंडियन कंपनी द्वारा धोखाधड़ी से अधिग्रहण?’
        • -राकेश दुबे

‘गांधी परिवार को फंसाने का कुचक्र ध्वस्त हो गया’

कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत ने भी इसे सत्ता के अहंकार पर सत्य की भारी जीत बताया है। उन्होंने कहा है कि नेशनल हेराल्ड मामले में राउज़ एवेन्यू कोर्ट का फैसला मोदी सरकार के षड्यंत्रों पर करारा तमाचा है। कोर्ट ने सोनिया गांधी  और राहुल गांधी  के खिलाफ ED की शिकायत खारिज कर यह साबित कर दिया है कि यह केस केवल राजनीतिक द्वेष से बनाया गया था। गहलोत ने कहा कि मोदी सरकार ने एजेंसियों का दुरुपयोग कर गांधी परिवार को फंसाने का जो कुचक्र रचा था, वह आज ध्वस्त हो गया। कांग्रेस  नेता पवन खेड़ा ने कहा कि यह मामला राहुल गांधी का मनोबल तोड़ने की साजिश थी। मनी लॉड्रिंग के मामले में नेशनल हेराल्ड केस में संज्ञान लेने से कोर्ट के मना करने के बाद कांग्रेस ने पीएम मोदी और अमित शाह पर बड़ा हमला बोला है। इसने कहा है कि नेशनल हेराल्ड केस में कोर्ट के फ़ैसले से ‘गैंग्स ऑफ गांधीनगर’ की पोल खुल गई है। यह साजिश सिर्फ राहुल गांधी के ख़िलाफ़ नहीं, बल्कि पूरे भारत की जनता के खिलाफ है। खेड़ा ने कहा कि ‘गैंग्स ऑफ गांधीनगर’ द्वारा सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग की पोल आज खुल गई है। राहुल गांधी विपक्ष की भूमिका बखूबी निभा रहे हैं, इसलिए यह साजिश रची जा रही है। खेड़ा ने  कहा कि  इस देश का लोकतंत्र तबाह होने की कगार पर है, अगर किसी ने उसे रोककर रखा है, तो वे राहुल गांधी हैं। इसलिए सत्ता पक्ष साजिश रचता है कि कैसे राहुल गांधी जी के हौसले को तोड़ दिया जाए। 
Rahul Gandhi Sonia Gandhi National Herald Prime Time Bharat
Rahul-Gandhi-Sonia-Gandhi-National-Herald-Prime-Time-Bharat

‘यंग इंडियन कंपनी द्वारा धोखाधड़ी से अधिग्रहण?’

बहुचर्चित नेशनल हेराल्ड केस में गांधी परिवार के अलावा, सुमन दुबे, सैम पित्रोदा, यंग इंडियन, डोटेक्स मर्चेंडाइज और सुनील भंडारी को भी ईडी ने आरोपी बनाया था। नेशनल हेराल्ड मामला पूर्व केंद्रीय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी की निजी शिकायत से सामने आया, जिसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मोतीलाल वोरा, ऑस्कर फर्नांडिस, सुमन दुबे, सैम पित्रोदा और गांधी परिवार द्वारा नियंत्रित यंग इंडियन पर धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश, आपराधिक विश्वासघात और संपत्ति की दुरुपयोग का आरोप लगाया गया है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि धारा 3 के तहत परिभाषित और धारा 4 के तहत दंडनीय मनी लॉन्ड्रिंग के अपराध से संबंधित जांच और उसके परिणामस्वरूप अभियोग शिकायत एफआईआर या अधिनियम की अनुसूची में उल्लिखित अपराध के अभाव में सुनवाई योग्य नहीं है। ईडी का आरोप था कि एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) – नेशनल हेराल्ड के प्रकाशक – की संपत्तियों, जिनकी कीमत 2,000 करोड़ रुपये से अधिक है, को यंग इंडियन नामक कंपनी द्वारा कथित धोखाधड़ी से अधिग्रहण करके उसके जरिए मनी लॉन्ड्रिंग की गई। अदालत ने यह भी राय दी कि चूंकि दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने अब इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है, इसलिए ईडी द्वारा आरोपों की मेरिट पर किए गए दावों पर फैसला करना समयपूर्व और अनुचित होगा।
-राकेश दुबे

 

इसे भी पढ़ेंः Rajasthan Congress: बहुत कुछ ठीक करना होगा कांग्रेस को अपने घर में

यह भी देखेंः Congress: गांधी परिवार के त्याग पर पल रहे कांग्रेसियों, पार्टी की भी सोचोगे या जेब ही भरते रहोगे?

Congress ED National Herald Rahul Gandhi Sonia Gandhi
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
व्यक्ति विशेष
4 Mins Read

Rajasthan Politics: मोदी ने चुनाव लड़ने भेजा, मगर जमानत जब्त करा बैठे सांसद देवजी पटेल

By Prime Time BharatDecember 3, 2023

Rajasthan Politics:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सांसद देवजी पटेल को विधानसभा चुनाव लड़ाकर राजस्थान…

Hindu-Muslim: अब सवाल धार्मिक एकता का नहीं, कट्टरता मिटाने का है

March 27, 2025

Jagdeep Dhankhar Mimicry बीजेपी के निशाने पर राहुल गांधी, सदन से सड़क तक विरोध प्रदर्शन

December 21, 2023

सोनिया गांधी ही कांग्रेस में एकता की मजबूत डोर

October 20, 2023
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.