Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
2nd June, Tuesday, 2:51 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»Blog»राजस्थान की विप्रा बनी ‘मिस यूनिवर्सल ग्रैंड इंडिया’
Blog 3 Mins Read

राजस्थान की विप्रा बनी ‘मिस यूनिवर्सल ग्रैंड इंडिया’

Prime Time BharatBy Prime Time BharatOctober 31, 2023No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
VipreMehta
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

विप्रा मेहता अब ‘मिस यूनिवर्सल ग्रैंड इंडिया–2023’ हैं। विप्रा ने बेंगलुरू में आयोजित इस सौंदर्य प्रतियोगिता में कड़े मुकाबले के बीच यह खिताब अपने नाम किया। दुनिया भर की टॉप 10 सौंदर्यच प्रतियोगिताओं में इस आयोजन को अग्रणी माना जाता है। विप्रा उदयपुर की रहने वाली हैं और 5 साल की थी, तभी से अभिनय करती रही हैं, अब वह मॉडलिंग करती हैं। विप्रा 19 साल की हैं और ‘मिस यूनिवर्सल ग्रैंड इंडिया’ के फाइनल में देशभर से वहां पहुंची 32 मॉडल्स को हराकर उसने इस खिताब को हासिल किया है। इस मुकाम तक पहुंचने में विप्रा को कई बाधाएं आई, कई बार असफल भी रहीं, लेकिन अनेक असफलताओं के बावजूद हार नहीं मानी। इससे पहले विप्रा मिस इंडिया दिवा के टॉप 100 में शामिल हो चुकी हैं।

‘मिस यूनिवर्सल ग्रैंड इंडिया–2023’ प्रतियोगिता में देश भर से करीब 2 हजार से ज्यादा मॉडल्स ने हिस्सा लिया था। पिछले दो महीनों से यह आयोजन चलस रहा था। ‘मिस यूनिवर्सल ग्रैंड इंडिया–2023’ हैसिल करने के बाद अब विप्रा मई 2024 में मैक्सिको में होने वाले इंटरनेशनल पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। ज्ञात रहे कि मैक्सिको में होने वाली इस सौंदर्य प्रतियोगिता में भारत पहली बार भाग लेगा। मिस यूनिवर्सल ग्रैंड इंडिया दुनिया के टॉप-10 ब्यूटी पेजेंट में से एक मानी जाती है। इस इवेंट का आयोजन 23 से 26 अक्टूबर को बेंगलुरू में हुआ था, इसके ऑडिशन में देशभर के विभिन्न शहरों से दो हजार मॉडल्स ने हिस्सा लिया था। विप्रा मेहता बताया कि पिछले दो महीने से इस ब्यूटी पेजेंट के लिए बहुत तैयारी कर रही थीं और विश्वास था कि इस बार पैजेंट अवश्य जीतेंगी।

झीलों के शहर उदयपुर की प्रतिभाशाली मॉडल विप्रा मेहता पांच साल की उम्र से ही अभिनय के क्षेत्र में है और खिताब जीतने के बाद वह भारत की नामी मॉडल्स में गिनी जा रही है। विप्रा 5 साल की उम्र में राजस्थानी मूवी में काम किया था और अब तक कई राजस्थानी फिल्म और एड में अभिनय कर चुकी हैं. विप्रा उदयपुर के प्राइवेट कॉलेज से फैशन डिजाइनिंग कोर्स कर रही हैं। देश की 6 अलग-अलग सौन्दर्य प्रतियोगिताओं में अब तक हिस्सा ले चुकी विप्रा पिछले 4 साल से मॉडलिंग के क्षेत्र में है। लेकिन कड़ी मेहनत के बावजूद विप्रा किसी भी प्रतियोगिता के फाइनल में नहीं पहुंच पाईं थीं और सफलता तो दूर की बात रही। लेकिन फिर भी विप्रा ने कभी हार नहीं मानी और हमेशा सकारात्मकता के साथ नई प्रतियोगिता में हिस्सा लेती रही और अंततः ‘मिस यूनिवर्सल ग्रैंड इंडिया–2023’ प्रतियोगिता में देश भर से आई करीब 2 हजार से ज्यादा मॉडल्स को पछाड़कर जीत हासिल की।

 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा

May 13, 2026

Somnath: केवल एक मंदिर नहीं, हमारी सभ्यता का संकल्प है सोमनाथ

May 8, 2026

BJP: नीतिन नबीन के बहाने भाजपा की पॉलिटिकल कैलकुलस के नए डेरिवेटिव का कथानक

April 28, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
देश-प्रदेश
4 Mins Read

Sharad Pawar: सिर्फ एक वाक्य में सबकी सियासी उछलकूद ठप कर दी शरद पवार ने…!

By Prime Time BharatJanuary 31, 2026

Sharad Pawar: राजनीति का भी अपना एक अलग मायाजाल होता है। यहां मर्यादाएं सबसे पहले…

Rajasthan: गहलोत की असली पिक्चर तो अभी बाकी है मेरे दोस्त…!

August 1, 2024

Rajasthan Politics में वसुंधरा ने छेड़ी रिटायरमेंट की चर्चा

November 4, 2023

Ram Mandir: अयोध्या में रेल और हवाई मार्ग विकास की नई राह, पीएम मोदी बोले

January 2, 2024
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.