Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
4th June, Thursday, 12:51 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»Ram Mandir: अयोध्या में रेल और हवाई मार्ग विकास की नई राह, पीएम मोदी बोले
देश-प्रदेश 4 Mins Read

Ram Mandir: अयोध्या में रेल और हवाई मार्ग विकास की नई राह, पीएम मोदी बोले

Prime Time BharatBy Prime Time BharatJanuary 2, 2024No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
Ayodhya Modi 7
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Ram Mandir: अयोध्या में रामलला का मंदिर तैयार हो रहा है। उससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर, 2023 को अयोध्या पहुंचे और उनके हाथों उदघाटन के साथ ही नया हवाई अड्डा शुरू हो गया है और रेल्वे स्टेशन ने भी नया रूप धर लिया है। 6 नई ट्रेनें भी शुरू हो गई हैं। इसके साथ ही करोड़ों लोगों के आराध्य भगवान राम की इस आध्यात्मिक नगरी के लिए राम मंदिर के निर्माण ने विकास के नए दरवाजे भी खोल दिए हैं। भगवान श्री राम की इस पावन नगरी में भक्तों की उम्मीदों का सपना साकार होने जा रहा है। सारी तैयारियां बड़े पैमाने पर चल रही है, अयोध्या में राम जन्म भूमि (Ram Janma Bhoomi) स्थल पर बन रहे राम मंदिर (Ram Mandir) की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी, उससे पहले अयोध्या (Ayodhya) में भगवान राम का दरबार सज चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने इस अवसर पर अयोध्या में 15 किलोमीटर लंबा रोड़ शो भी किया।

Table of Contents

Toggle
  • Ram Mandir विकास के नए दरवाजे खोलेगा
  • देश को मोदी की गारंटी पर पक्का भरोसा
  • रेल व हवाई सेवाओं से बेहतर जुड़ेगा अयोध्या
  • देश के हर घर में श्री राम ज्योति 22 जनवरी को

Ram Mandir विकास के नए दरवाजे खोलेगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीने अयोध्या में कहा कि पूरी दुनिया उत्‍सुकता के साथ 22 जनवरी के ऐतिहासिक क्षण का इंतज़ार कर रही है, मैं भी आपकी तरह ही उत्‍सुक हूं। विकसित भारत के अभियान को अयोध्या से नई ऊर्जा मिल रही है। उन्होंने कहा कि आज का भारत पुरातन और नूतन दोनों को आत्‍मसात करते हुए आगे बढ़ रहा है। राम मंदिर से केवल अवध क्षेत्र ही नहीं, बल्कि अयोध्या पूरे उत्तर प्रदेश के विकास को नई दिशा देगी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने अयोध्या धाम में 15,700 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, राष्ट्र को समर्पित किया और शिलान्यास किया। इनमें अयोध्या और उसके आसपास के क्षेत्रों की 11,100 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाएं और पूरे उत्तर प्रदेश में अन्य परियोजनाओं से संबंधित लगभग 4600 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शामिल हैं। इन विकास परियोजनाओं से भगवान की इस पावन नगरी व आसपास के इलाकों में रोजगार के हजारों नए अवसर पैदा होंगे।

PrimeTime देश को मोदी की गारंटी पर पक्का भरोसा

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज देश को मोदी की गारंटी पर भरोसा इसलिए है,क्योंकि मोदी जो गारंटी देता है, उसे पूरा करने के लिए दिन-रात एक कर देता है। ये अयोध्या नगरी भी तो इसकी साक्षी है। पीएम मोदी ने कहा कि महर्षि वाल्मिकी द्वारा रचित रामायण वह ज्ञान मार्ग है, जो हमें प्रभु श्री राम से जोड़ता है। अयोध्या में आने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे के विकास पर भी सरकार ने गजब काम किया है। उन्होंने कहा कि आजकल कुछ लोग मुझसे पूछते हैं कि मोदी की गारंटी में इतनी ताकत क्यों है। मैं कहता हूं कि मोदी की गारंटी में इतनी ताकत इसलिए है क्योंकि मोदी जो कहता है, वो करने के लिए जीवन खपा देता है।

PrimeTimeरेल व हवाई सेवाओं से बेहतर जुड़ेगा अयोध्या

उल्लेखनीय है कि अयोध्या के एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मिकी के नाम पर रखा गया है। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस अवसर पर कहा कि महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को एक नया बल मिलेगा और प्रभु श्रीराम की अयोध्या नगरी सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेश के कोने-कोने से जुड़ेगी। अयोध्या से 6 नई वंदे भारत ट्रेन व दो नई अमृत भारत ट्रेनों की शुरूआत करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि गरीबों की सेवा की भावना आधुनिक अमृत भारत ट्रेनों के मूल में निहित है। प्रधानमंत्री ने क्षेत्र में रेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 2300 करोड़ रुपये की तीन रेलवे परियोजनाएं भी राष्ट्र को समर्पित कीं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि अयोध्या धाम स्टेशन हमारे देश की संस्कृति और परंपरा के अनुसार प्रधानमंत्री मोदीजी के दृष्टिकोण के अनुरूप बनाया गया है।

Ayodhya Modi 4देश के हर घर में श्री राम ज्योति 22 जनवरी को

प्रधानमंत्री ने कहा कि राम मंदिर के अद्घाटन अवसर पर सभी लोगों को अयोध्या आने की जरूरत नहीं है। सुरक्षा और व्यवस्था के कारणों से, 22 जनवरी का कार्यक्रम संपन्‍न होने के बाद ही अपनी अयोध्या यात्रा की योजना बनाएं।  लेकिन 22 जनवरी को आप सभी अपने घरों में श्री राम ज्योति जलाएं। उन्होंने कहा कि भव्य राम मंदिर के निर्माण के निमित्त, 14 जनवरी, मकर संक्रांति के दिन से पूरे देश के सभी तीर्थ स्थलों पर स्वच्छता का बहुत बड़ा अभियान चलाया जाना चाहिए।

Ayodhya Narendra Modi Ram Janma Bhoomi Ram Mandir
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
Blog
9 Mins Read

Narendra Modi: एकता का महाकुंभ, युग परिवर्तन की आहट

By Prime Time BharatFebruary 28, 2025

Narendra Modi: महाकुंभ संपन्न हुआ… एकता का महायज्ञ संपन्न हुआ। जब एक राष्ट्र की चेतना…

दिलीप कुमार जैसा दूसरा अब कोई और नहीं होगा!

October 20, 2023

Narendra Modi: आखिर क्यों नरेंद्र मोदी का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना तय है ?

March 4, 2024

Rajasthan Politics: आखिर क्यों प्रदेश में विधायक बने केंद्र में मंत्री रहे राज्यवर्धन राठौर?

January 5, 2025
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.