Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
2nd June, Tuesday, 1:48 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»Bhajanlal Sharma: मजबूत मुख्यमंत्री के रूप में उभरे भजनलाल शर्मा, लोकसभा चुनाव में की जबरदस्त मेहनत
देश-प्रदेश 6 Mins Read

Bhajanlal Sharma: मजबूत मुख्यमंत्री के रूप में उभरे भजनलाल शर्मा, लोकसभा चुनाव में की जबरदस्त मेहनत

Prime Time BharatBy Prime Time BharatMay 26, 2024No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
rj jpr 01 cmbhajan24may pkg 7203319 24052024061618 2405f 1716511578 137
Bhajanlal_Sharma_CM_Prime_Time_Bharat
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Bhajanlal Sharma: राजस्थान के जिस राजनेता ने इस बार के लोकसभा चुनाव (Parliament Election) में बीजेपी में सबसे ज्यादा चमक बिखेरी, वह है भजनलाल शर्मा। इस बार का लोकसभा चुनाव राजस्थान के मुख्यमंत्री शर्मा के लिए उनकी राजनीतिक छवि को नये आयाम देने का कारण बना है। देश में बीजेपी (BJP) के मुख्यमंत्रियों में सबसे ज्यादा सभाएं व रोड़ शो करने का कीर्तिमान भी राजस्थान (Rajasthan) के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) के ही नाम है। देश भर में उन्होंने जमकर दौरे किए, लगातार जनसभाएं की और व्यापक पैमाने पर जनसंपर्क के साथ प्रदेश में लाखों लोगों सहित बहुत बड़ी संख्या में प्रवासी राजस्थानी समाज से भी मेल-मुलाकात करके बीजेपी के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित की। यह पहला मौका है, जब राजस्थान के किसी मुख्यमंत्री ने इतने बड़े पैमाने पर राष्ट्रव्यापी प्रचार किया और पार्टी से लोगों को जोड़ने की मेहनत की। मुख्यमंत्री ने राजस्थान में कुल 90 जनसभाएं व रोड़ शो किए, तो उसके बाद अन्य प्रदेशों में भी 52 से ज्यादा जनसभाएं और रोड़ शो किए। अपनी मेहनत और कोशिशों से उन्होंने साबित भी कर दिया कि प्रदेश में बीजेपी के सबसे बड़े नेता और स्टार प्रचारक भी तो वे हैं ही, प्रदेश के किसी भी नेता के मुकाबले सबसे ज्यादा जनसभाएं व रोड़ शो भी उन्हीं ने किए हैं। मुख्यमंत्री शर्मा ने बहुत ही समझदारी से देश भर में राजस्थानी बहुत इलाकों में अपनी पार्टी का प्रचार किया, जिसका सीधा असर मतदाताओं में देखने को मिला है।

Table of Contents

Toggle
  • राजस्थानियों को जड़ों से जोड़े रखने की सफल कोशिश
  • राजस्थानियों को केंद्र में रखने के परिणाम प्रभावी रहेंगे
  • प्रवासियों में शर्मा ने की अन्य सीएम से ज्यादा मेहनत
  • संगठनात्मक क्षमता का गजब परिचय दिया मुख्यमंत्री ने
          • -आकांक्षा कुमारी

राजस्थानियों को जड़ों से जोड़े रखने की सफल कोशिश

लोकसभा चुनाव में भजनलाल शर्मा समेत बीजेपी व कांग्रेस के कई के प्रादेशिक नेताओं ने अलग-अलग राज्यों में मोर्चा संभाला, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा भजनलाल शर्मा की है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान के सभी 25 लोकसभा क्षेत्रों में बीजेपी और अपने उम्मीदवारों का जमकर प्रचार किया, और उनकी जीत सुनिश्चित करने का प्रयास भी किया। फिर, राजस्थान में 26 अप्रेल को दूसरे दौर का मतदान संपन्न होते ही अगले महीने भर का चुनावी कार्यक्रम तय किया। वे गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाड़ु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडीशा, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड आदि के दौरों पर गए। जहां राजस्थानी बहुत इलाकों में उन्होंने जमकर प्रचार किया और राजस्थानी समाज को बीजेपी से जोड़े रखने में हर संभव कोशिश करके सफलता प्राप्त करते दिखे। मुख्यमंत्री की विभिन्न प्रदेशों के दौरों की जब योजना बनी, तो कुल 10 प्रदेशों में 52 जनसभाओं और रोड़ शो के कार्यक्रम बने, लेकिन जैसे ही मुख्यमंत्री चुनाव मैदान में उतरे तो न केवल प्रदेशों की संख्या में भी इजाफा होता रहा बल्कि जनसभाओं का आंकड़ा भी बढ़ा और रोड़ शो में आनेवाले लोगों की संख्या भी जबरदस्त रही।

Bhajanlal Sharma Prime Time Bharat1 1
Bhajanlal_Sharma_Prime_Time_Bharat1

राजस्थानियों को केंद्र में रखने के परिणाम प्रभावी रहेंगे

प्रदेश के किसी भी अन्य राजनेता के मुकाबले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के चुनावी दौरों की देश भर में चर्चा है। राजनीतिक विश्लेषक निरंजन परिहार कहते हैं कि इस चुनाव को एक अवसर मानकर अपनी राजनीतिक छवि को पहले से ज्यादा मजबूत करने में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सफल रहे है। परिहार कहते हैं कि मुख्यमंत्री शर्मा ने मुख्य रूप से राजस्थानी समाज पर फोकस करके जो चुनावी दौरे किए, उनके नतीजे ज्यादा सकारात्मक रहेंगे। हालांकि देश भर में सचिन पायलट की सभाओं के बारे में कांग्रेस के एक वर्ग द्वारा सबसे ज्यादा संख्या प्रचारित की जा रही है, लेकिन राजनीतिक विश्लेषक परिहार बताते हैं कि पायलट लोकप्रियता की दौड़ में आगे हो सकते हैं, लेकिन राजस्थानी नेता के रूप में राजस्थानी समाज के बीच चुनावी रूप से राष्ट्रीय स्तर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ज्यादा प्रभावी साबित हो रहे हैं। परिहार बताते हैं कि देश में बीजेपी की नेता पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की लोकप्रियता निश्चित रूप से भजनलाल शर्मा से ज्यादा थी, लेकिन इस बार के लोकसभा चुनाव में श्रीमती राजे केवल अपने बेटे दुष्यंत सिंह को जिताने की कोशिश में झालावाड़ क्षेत्र तक ही सीमित रही और वैसे भी, मुख्यमंत्री नहीं बनाए जाने से साफ लग रहा था कि इस बार के लोकसभा चुनाव में राजे की कोई खास रुचि नहीं दिख रही थी।

Bhajanlal Sharma Prime Time Bharat2 2 e1716723821228
Bhajanlal_Sharma_Prime_Time_Bharat2

प्रवासियों में शर्मा ने की अन्य सीएम से ज्यादा मेहनत

महाराष्ट्र सहित देश के कई प्रदेशों में बीजेपी और समर्थक दलों के उम्मीदवारों के प्रचार में पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वहां के प्रवासी राजस्थानी समाज से भी अपना जुड़ाव कायम किया। मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार हरिसिंह राजपुरोहित कहते हैं कि बरसों बाद भजनलाल शर्मा के रूप में महाराष्ट्र में राजस्थान के किसी भी मुख्यमंत्री ने इतने व्यापक पैमाने पर जनसामान्य से संपर्क साधने की कोशिश की। हरिसिंह कहते हैं कि मुंबई के प्रवासी समाज में अशोक गहलोत की लोकप्रियता सबसे ज्यादा है, लेकिन भजनलाल शर्मा ने जनसभाओं, रोड़ शो, सामाजिक – व्यापारिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से मुलाकातों और कई जाने माने लोगों के घर – घर जाकर मुंबई, पुणे व औरंगाबाद आदि में जो मेहनत की है, वह उनसे पहले बीजेपी के किसी मुख्यमंत्री ने नहीं की। बीते 20 साल से मुंबई की पत्रकारिता में सक्रिय हरिसिंह बताते हैं कि राजस्थान के दिग्गज नेता के रूप में पहली बार में ही मुंबई में भजनलाल शर्मा ने लोगों से अपना सीधा कनेक्शन स्थापित कर लिया है, जो आने वाले दिनों में उनके व बीजेपी दोनों के लिए ताकतवर साबित होगा। मुंबई के परस्पर विरोधी भाजपाई नेताओं को भी राजस्थानी समाज में एकमंच पर लाने में मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री शर्मा कामयाब रहे।

संगठनात्मक क्षमता का गजब परिचय दिया मुख्यमंत्री ने

राजस्थान में पहली बार विधायक और सीधे के मुख्यमंत्री बनने वाले भजनलाल शर्मा से न तो राजनीति से जुड़े लोगों को और न ही उनकी पार्टी बीजेपी (BJP) को इतनी बड़ी उम्मीद थी। राजस्थान की सभी 25 सीटों पर पर दो चरणों में मतदान के बाद के मुख्यमंत्री शर्मा ने प्रदेश के बाहर भी धुंआधार प्रचार किया और बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘अबकी बार 400 पार’ के लक्ष्य की मजबूती के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूरी ताकत ताकत झोंकी। राजस्थान में भी मुख्यमंत्री शर्मा ने एक महीने में प्रदेश के नेताओं में सबसे ज्यादा 90 सभा व रोड शो किए। मुख्यमंत्री के कंधों पर ज्यादा सक्रियता का भार इसलिए भी रहा क्योंकि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी स्वयं चितौड़ से चुनाव मैदान में थे, और ऐसे में उनके बाहर निकलने की कम संभावना के कारण मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ही ज्यादा सक्रिय रहे। दरअसल, मुख्यमंत्री बनने से पहले भजनलाल शर्मा राजस्थान में बीजेपी के चार प्रदेश अध्यक्षों के साथ संगठन महामंत्री रहे हैं और इसी वजह से उनकी सांगठनिक क्षमता का कोई सानी नहीं है। उनकी सक्रिता के चर्चे देश भर में हैं कि इस बार के लोकसभा चुनाव में संगठनात्मक दृष्टि से भजन लाल शर्मा काफी सक्रिय रहे।

-आकांक्षा कुमारी

यह भी पढ़ेः Rajasthan Politics: भजनलाल शर्मा ने अग्नि परीक्षा के लिए कमर कसी, लोकसभा में सारी सीटें जीतना जरूरी!

यह भी पढ़ेः Bhajanlal Sharma: पहली बार गांव पहुंचे, तो नंगे पांव चले मुख्यमंत्री, बहारों की तरह फूल बरसाकर हुआ स्वागत

 

 

Bhajanlal Sharma BJP Parliament Election Rajasthan
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
ग्लैमर
8 Mins Read

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

By Prime Time BharatOctober 28, 2023

साक्षी त्रिपाठी सिनेमा के परदे से राजमहल रूखसत हो गए। राजा महाराजाओं की कहानियां विदाई…

Rajasthan Politics में वसुंधरा ने छेड़ी रिटायरमेंट की चर्चा

November 4, 2023

Rajasthan News: गहलोत का इकरार… पायलट से सदा प्यार… ये तो मीडिया दिखाता है तकरार

June 11, 2025

Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…

May 14, 2026
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.