Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
2nd June, Tuesday, 2:53 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»Gehlot Pilot: महाराष्ट्र चुनाव में गहलोत और पायलट की ताकत करेगी कांग्रेस को मजबूत
देश-प्रदेश 3 Mins Read

Gehlot Pilot: महाराष्ट्र चुनाव में गहलोत और पायलट की ताकत करेगी कांग्रेस को मजबूत

Prime Time BharatBy Prime Time BharatOctober 17, 2024No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
ashokgehlot sachinpilot
Rajasthan-Congress-Ashok-Gehlot-Sachin-Pilot-Prime-Time-Bharat
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Gehlot Pilot: कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही कमर कस ली है। कांग्रेस (Congress) हर हाल में महाराष्ट्र में चुनाव जीतने की जुगत में अपने कुशल संगठक नेताओं को चुनावी जीत की जिम्मेदारी सौंपने लगी है। कांग्रेस आलाकमान ने अपने दिग्गज नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मुंबई और कोंकण डिवीजन का सीनियर ऑब्जर्वर बनाकर बड़ी जिम्मेदारी दी है। उनके साथ ही राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) जैसे युवा नेता महाराष्ट्र (Maharashtra) के मराठवाड़ा में पार्टी के चुनावी अभियान की रणनीति तय करने में अग्रणी भूमिका में रहेंगे। अशोक गहलोत को मुंबई और कोंकण डिवीजन का सीनियर ऑब्जर्वर बनाए जाने से यहां के राजस्थानी समाज में खासा उत्साह है।

Table of Contents

Toggle
  • मुंबई में गहलोत का जबरदस्त प्रभाव
  • मराठवाड़ा में पायलट करेंगे प्रचार
  • किसको नेता मिली कहां की कमान
        • -राकेश दुबे

मुंबई में गहलोत का जबरदस्त प्रभाव

मुंबई व कोंकण रैंज में लगभग 25 लाख से ज्यादा राजस्थानी समाज के लोग हैं और उनमें अशोक गहलोत का जबरदस्त प्रभाव रहा है। हालांकि, मुंबई के लगभग 25 लाख में से ज्यादातर राजस्थानियों का झुकाव शुरू से ही बीजेपी की तरफ रहा है, क्योंकि कांग्रेस में उनको कभी प्रतिनिधित्व नहीं मिल सका। लेकिन कांग्रेस पार्टी अशोक गहलोत के जरिये राजस्थानी समाज को साधने की कोशिश में है, क्योंकि राजस्थान के 3 बार मुख्यमंत्री रहे गहलोत का उनके 50 साल के राजनीतिक सफर में मुंबई के राजस्थानी समाज से गहरा लगाव रहा है। साथ ही गहलोत संगठन के व्यक्ति होने के कारण वे समायोजन, सामंजस्य तथा संबंधों को सहेजकर कांग्रेस की खस्ता हाल को सुधारने में बी सक्षम माने जाते हैं। गहलोत की इसी ताकत को देखते हुए कांग्रेस आलाकमान इस कोशिश में गहलोत की लोकप्रियता का अच्छे नेता होने का लाभ उसे मिल सके, इसी उद्देश्य से उनको मुंबई व कोंकण रैंज में जिम्मेदारी दी गई है।

मराठवाड़ा में पायलट करेंगे प्रचार

उधर, सचिन पायलट को मराठवाड़ा में संगठन का काम सौंपा गया है। वे युवा है और नई पीढ़ी के लोगों से सहज जुड़ाव जमा लेते हैं। इसी कारण अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने मराठवाड़ा में उनको पार्टी ने प्रभावी काम सौंपा है। मराठवाड़ा सीट पर पायलट के साथ उत्तम कुमार रेड्डी को भी सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव पायलट राजस्थान से एकमात्र कांग्रेस नेता थे, जिनको जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनावों में स्टार प्रचारकों की सूची में जगह मिली। कश्मीर में कांग्रेस को 6 विधानसभा सीटों में जीत हासिल हुई है।

किसको नेता मिली कहां की कमान

हाल ही में संपन्न हरियाणा और जम्मू कश्मीर के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने गहलोत और पायलट को बड़ी जिम्मेदारियां दी थी। गहलोत हरियाणा के मुख्य पर्यवेक्षक और पायलट जम्मू कश्मीर में स्टार प्रचारक थे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी आदेश में महाराष्ट्र चुनाव के लिए सीनियर ऑब्जर्वर और स्टेट इलेक्शन को-ऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी तय की गई है। मुंबई और कोंकण डिवीजन के लिए अशोक गहलोत और डॉ जी परमेश्वर को सीनियर ऑब्जर्वर के अलावा विदर्भ डिवीजन के लिए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और उमंग सिंघड़ को सीनियर ऑब्जर्वर बनाया है। मराठवाड़ा डिवीजन में पायलट व उत्तम कुमार रेड्डी को सीनियर ऑब्जर्वर बनाकर पार्टी ने चुनावी अभियान की कमान सौंपी है, वेस्टर्न महाराष्ट्र में टीएस सिंहदेव और एमबी पाटिल को सीनियर ऑब्जर्वर होंगे। नार्थ महाराष्ट्र के लिए डॉ सैयद नासिर हुसैन और डी अनसूया सीतक्का को सीनियर ऑब्जर्वर बनाया गया है। इनसे साथ ही महाराष्ट्र के नेता मुकुल वासनिक और अविनाश पांडे स्टेट इलेक्शन सीनियर को-ऑर्डिनेटर होंगे।

-राकेश दुबे
Ashok Gehlot Congress Gehlot Pilot Maharashtra Sachin Pilot
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
देश-प्रदेश
5 Mins Read

Republic Day: राष्ट्रपति के संबोधन में साफ दिखा विपक्ष के लिए तीखा राजनीतिक संदेश

By Prime Time BharatJanuary 25, 2026

Republic Day: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) का गणतंत्र दिवस (Republic Day) की पूर्व संध्या…

Mewaram Jain: कांग्रेस का बूढ़ा शौकीन नेता मां – बेटी व सहेली से दो साल तक बलात्कार करता रहा, वीडियो भी बनाया

January 2, 2024

Hazrat Nizamuddin: मस्त कलंदर का असली ठिकाना हजरत निजामुद्दीन, जहां खिलते हैं प्रेम के रंग!

June 17, 2024

India Pakistan War: राजस्थान को व्यापारिक नुकसान की संभावना, पर्यटन भी प्रभावित

May 10, 2025
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.