Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
2nd June, Tuesday, 12:31 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»Heatwave: हाय हाय गर्मी, राजस्थान में रेत में पक गए पापड़ अंडे, फलोदी दुनिया में सबसे गर्म, हर तरफ हीटवेव
देश-प्रदेश 4 Mins Read

Heatwave: हाय हाय गर्मी, राजस्थान में रेत में पक गए पापड़ अंडे, फलोदी दुनिया में सबसे गर्म, हर तरफ हीटवेव

Prime Time BharatBy Prime Time BharatMay 26, 2024No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
snapedit 1716452268611
Heatwave_Rajasthan_Prime_Time_Bharat
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Heatwave: राजस्थान उबल रहा है, धधक रहा है और तप रहा है। 25 मई को राजस्थान (Rajasthan) का फलोदी (Phalodi) शहर दुनिया में सबसे गर्म रहा, जहां पारा 50 के पार पहुंचता दिखा। सूरज की बेतहाशा तपिश और लू से भरी गर्म हवाएं हर किसी के बदन को झुलसा रही है। इसे हीटवेव (Heatwave) कहा जाता है और राजस्थान से अब तक उसमें लोग मरने भी लगे हैं। गर्मी के कम होने के आसार कम है। प्रदेश के करीब 22 जिलों में हीटवेव की संभावना है और माना जा रहा है कि इस दौरान प्रदेश के कुछ जिलों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के पार भी पहुंच सकता हैष वैसे, बाड़मेर में 24 मई को ही गर्मी का पारा 50 डिग्री तक पहुंच गया था। हीटवेव हर तरफ चल रही है और जीनजीवन अस्त – व्यस्त है। शुक्रवार को खबर आई थी कि 6 लोगों को गर्मी ने अपनी चपेट में लिया, तो 25 मई को 8 लोगों को गर्मी की वजह से मारे जाने की खबर है।

Heat Wave Prime Time Bharat
Heat_Wave_Prime_Time_Bharat

Table of Contents

Toggle
  • असहनीय तपन और हवाएं भी बेहद गर्म
  • फलोदी सबसे गर्म, तो माउंट आबू सबसे ठंडा
  • नौतपा में जबरदस्त तपेगा सूरज, उबलेगी धरती
  • मौसम के बदलाव के लिए नौतपा भी जरूरी
          • -जितेंद्र मारू की रिपोर्ट

असहनीय तपन और हवाएं भी बेहद गर्म

गर्मी के इस भयंकर मारक के बीच लोग परेशान हैं और दोपहर बाद तो घर से निकलने से ही डर रहे हैं। नौतपा भी शुरू हो गया है। नौतपा अर्थात – वो 9 दिन, जब सूर्य देवता सबसे ज्यादा आग उगलते हैं और धरती तपती रहती है, असहनीय गर्मी का माहौल रहता है और हवाएं भी इतनी गर्म हो जाती है कि लोग सांस तक लेते हुए शरीर में गर्मी भरती महसूस करने लगते हैं। उसी से मौतों का मंजर भी पसरने लगता है। वैसे तो नौतपा से पहले से ही पूरे प्रदेश भर में गर्मी का कहर बरसने लगा और हीटवेव से हो रही मौतों की खबरें लगातार मिल रही हैं। इसके साथ ही 25 मई से प्रदेश में नौतपा की शुरुआत भी हो गई है। तस्वीर साफ है कि राजस्थान में अगले हफ्ते भर तक गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है।

फलोदी सबसे गर्म, तो माउंट आबू सबसे ठंडा

राजस्थान में नौतपा के दौरान प्रदेश के रेगिस्तानी जिलों जैसलमेर, बाड़मेर, बालोतरा व फलोदी सहित जोधपुर और बीकानेर का तापमान प्रदेश में सबसे अधिक 50 डिग्री सेल्सियस के पार तक भी जा सकता है, जो कि नौतपा के पहले ही दिन फलोदी तो 50 पार पहुंच भी गया। कोटा और गंगानगर का अधिकतम तापमान 46 से 47 डिग्री सेल्सियस और चूरू का अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। जयपुर का अधिकतम तापमान आने वाले दिनों में 45 तक जा सकता है, जो 25 मई को 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, इसी दौरान प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू का तापमान अधिकतम 36 डिग्री से ज्यादा होने की संभावना कम है। माउंट आबू समुद्र तल से 5652 फीट ऊपर है और इसी वजह से रात का मौसम अपेक्षाकृत शीतल होगा। जानकार बताते हैं कि माउंट आबू में रात का पारा वहां तक रह सकता है।

नौतपा में जबरदस्त तपेगा सूरज, उबलेगी धरती

नौतपा के दिनों में सूर्य अपने सबसे प्रचंड रूप में आग उगलता है, गर्मी से शरीर झुलस जाता है और हीटवेव का माहौल रात को भी साफ तौर पर महसूस होता है। नौ दिन की भीषण गर्मी की इस अवधि को ज्योतिष में नौतपा कहा जाता है, जो प्रदेश में इस बार 25 मई से शुरू होकर 2 जून तक जारी रहेगा। सूरज 25 मई की सुबह 3 बज कर 16 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर गया है, जो 2 जून की सुबह तक रहेगा, इस दौरान सूर्य व पृथ्वी के बीच की दूरी कुछ ज्यादा ही कम हो जाती है, इसलिए नजह से सूरज अपनी गर्मी का असर पृथ्वी को सबसे अधिक दिखाता है।

मौसम के बदलाव के लिए नौतपा भी जरूरी

मौसम विज्ञान की दृष्टि से बैरिश का माहौल बनाने के लिए नौतपा जरूरी होता है। क्योंकि इस दौरान सूर्य की किरणें पृथ्वी पर सीधी पड़ती हैं, जिसके चलते पृथ्वी पर तापमान काफी बढ़ जाता है, मैदानी क्षेत्रों में निम्न दबाव का क्षेत्र बनता है और समुद्र की लहरें आकर्षित होती हैं और इससे बारिश की संभावना बनती है एवं कहते हैं कि अच्छी बरसात होती है। दरअसल, नौतपा को लेकर वैज्ञानिक दृष्टिकोण है से अगर बात की जाए तो मौसम के बदलाव के लिए नौतपा बेहद जरूरी है। प्रदेश के विभिन्न इलाकों से गर्मी के कारण मरनेवालों की खबरें आम हैं। दो दिन पहले प्रदेश में 6 लोगों के गर्मी से मरने की खबर थी, तो 25 मई को 8 लोगों की गर्मी ने जान ले ली।

-जितेंद्र मारू की रिपोर्ट
Heatwave Phalodi Rajasthan
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
देश-प्रदेश
6 Mins Read

Parliament Election: ‘अबकी बार 400 पार…’ नारे के साथ फिर मोदी को पीएम बनाने जुटी बीजेपी

By Prime Time BharatJanuary 8, 2024

Parliament Election: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर देश की सत्ता को…

Annapurna Rasoi: भजनलाल ने बदल दिया इंदिरा रसोई का नाम, गहलोत का था राजनीतिक उद्देश्य

January 6, 2024

West Bengal: दीदी तो गई, मगर बीजेपी की असली परीक्षा है अब!

May 5, 2026

T20WorldCup: 17 साल बाद एक बार फिर टी-20 वर्ल्ड कप जीता, आखरी पलों में बाजी पलटी, विराट और रोहित का अलविदा

June 30, 2024
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.