Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
2nd June, Tuesday, 3:50 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»Rajasthan Election : मतदान 1 फीसदी बढ़ने का मतलब या तो राज बदलेगा या फिर रिवाज बदलेगा?
देश-प्रदेश 5 Mins Read

Rajasthan Election : मतदान 1 फीसदी बढ़ने का मतलब या तो राज बदलेगा या फिर रिवाज बदलेगा?

Prime Time BharatBy Prime Time BharatNovember 27, 2023No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
Rajasthan Election
Rajasthan Election
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Rajasthan Election: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद के खत्म होते ही, सरकार किसकी बनेगी, फिर कांग्रेस (Congress) की या बीजेपी (BJP) की बनेगी, इस पर अटकलों का बाजार गर्म है। फलोदी का सट्टा बाजार कांग्रेस को केवल 65 सीटें दे रहा है और बीजेपी को 125 के आसपास सीटें देकर उसकी सरकार बनवा रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव से इस बार ज्यादा वोटिंग हुई है। होने को भले ही ये फर्क सिर्फ एक फीसदी का है, मगर  ऐसे में दोनों मुख्य पार्टियों के बीच कम से कम 30 से 40 सीटों का फासला रह सकता है। पिछला चुनाव यानी 2018 का इतिहास देखें, तो ये एक फीसदी वोट ही बीजेपी (BJP) को 163 से 73 और कांग्रेस (Congress) को 21 से 99 तक लाया था। अब इंतजार 3 दिसंबर को मतगणना का है और इंतजार इस बात का भी है कि राजस्थान में राज बदलेगा या हर पांच साल में राज बदलने का रिवाज बदलेगा।

Table of Contents

Toggle
  • Rajasthan Election फासला 30 से 40 सीटों का रहेगा
  • Rajasthan Election : पिछली बार से कम मिला मतदान

Rajasthan Election फासला 30 से 40 सीटों का रहेगा

फलोदी का सट्टा बाजार भी यही कह रहा है। लोग फलोदी (Phalodi) के सट्टा बाजार पर भरोसा करते हैं। कांग्रेस (Congress) भी उसकी भविष्यवाणी को मानती रही है, मगर इस बार के आकलन पर कांग्रेस को भरोसा नहीं है। हालांकि, राजस्थान में यह आम मान्यता है कि अधिक वोटिंग सत्ता में बैठी सरकार को बदलने के लिए ही होता है। इस बार के चुनाव में भी 74.96 फीसदी तक मतदान हुआ है, जो पिछली बार के मुकाबले लगभग एक फीसदी के आसपास ज्यादा है। राजस्थान की राजनीति के जानकारों तथा मतदान के पैटर्न की गहन जानकारी रखनेवाले विशेषज्ञों की पक्की राय है कि कम वोटिंग होना सत्ताधारी दल के लिए अच्छे संकेत नहीं माना जाते। पिछले विधानसभा चुनाव से 1 फीसदी ज्यादा इस बार वोटिंग हुई है और बीजेपी (BJP) व कांग्रेस (Congress) के बीच फासला कम से कम 30 से 40 सीटों का बन सकता है।

Screenshot 2023 11 25 122112
मतदान करने जाते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मगर उन की सीट पर भी कम हुआ मतदान

मंत्रियों की सीट पर बंपर मतदान का राज

प्रदेश की पॉलिटिकल परंपरा के प्रतिमान पर परखें, तो साफ लगता है कि राजस्थान में कांग्रेस (Congress) की वर्तमान सरकार के खिलाफ यह मतदान हुआ है। राजस्थान में मतदान के पैटर्न और उसके अंक गणित को गहरे से देखें, तो इतिहास गवाह है कि जब जब ज्य़ादा मतदान हुआ है, तो वह सरकार के खिलाफ ही गया है। कहा जा रहा था कि इस चुनाव में मंत्रियों के खिलाफ जबरदस्त नाराजगी है और लोग उनको हराने पर तुले हैं, तो फिर प्रदेश की गहलोत सरकार के 7 मंत्रियों की सीटों पर जो बहुत बंपर मतदान हुआ है, उसका क्या मतलब निकाला जाए। यही कि लोग उनको हराने पर उतारू थे, उसी कारण जबरदस्त वोट दिया। खास बात यह है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जोधपुर स्थित सरदारपुरा सीट पर अपेक्षाकृत कम मतदान हुआ है।

गहलोत सहित 18 मंत्रियों को कम मतदान

प्रदेश के मुख्यमंत्री गहलोत सहित 26 मंत्री इस बार चुनाव मैदान में थे। रिकॉर्ड मतदान के बावजूद 18 मंत्रियों के क्षेत्रों में पिछले चुनाव की तुलना में मतदान घटा है। ऐसे में, मंत्रियों के इलाकों में कम मतदान से सीधा सवाल उठ रहा है कि क्या लोगों को कांग्रेस (Congress) की गारंटियों पर भरोसा नहीं रहा या फिर मंत्रियों पर भरोसा नहीं है। या फिर क्या यह माना जाए कि मुख्यमंत्री गहलोत के साथ ही उनकी सरकार के 18 मंत्रियों की सीटों पर भी कम मतदान हुआ है, तो ये सारे ही मंत्री बड़े बहुमत से जीत रहे हैं। मगर, ऐसा तो कुछ भी नहीं कहा जा सकता। क्योंकि आमतौर पर ये धारणा ये यही रही है कि अधिक मतदान सत्ताधारी दल को नुकसान देता है।

Rajasthan Election : पिछली बार से कम मिला मतदान

प्रदेश में कई विधानसभा क्षेत्रों पर पूरे देश की नजर थी, जिनके वीआईपी सीट कहा जाता है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की परंपरागत सीट सरदारपुरा में पिछले चुनाव यानी 2018 के चुनाव में 67.09 फीसदी वोटिंग हुई थी, जो इस चुनाव में घटकर 64.50 नीचे उतर गई है।  प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की झालरापाटन सीट पर वोटिंग परसेंटेज गिरा है। झालरापाटन में 2018 के विधानसभा चुनाव में 78.43 फीसदी मतदान हुआ था, मगर इस बार के चुनाव में लगभग पौने 2 फीसदी मतदान गिरकर 76.67 फीसदी मतदान हुआ है। गहलोत सरकार में मंत्री शकुंतला रावत के बानसूर में 4.26 कम मतदान हुआ, तो कामां की विवादास्पद मगर ताकतवर विधायक जाहिदा खान की सीट पर 4 फीसदी और दौसा से मुरारीलाल मीणा की सीट पर 5.98 फीसदी कम वोटिंग हुई है। सिकराय में मंत्री ममता भूपेश की सीट पर 3 फीसदी कम और महेंद्रजीत मालवीया की सीट पर 1.44 फीसदी कम मतदान हुआ है। ये ही नहीं गहलोत सरकार के कई मंत्रियों जैसे सुभाष गर्ग, सुखराम विश्नोई, राजेंद्र यादव, अशोक चांदना,  प्रमोद जैन, उदयलाल आंजना, बीडी कल्ला, शांति धारीवाल के इलाकों में पिछली बार के मुकाबले कम वोटिंग हुई है।

VasundharaRaje NarendraModi
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की सीट झालरापाटन में भी थोड़ा कम हुआ मतदान

ज्यादा मतदान का भी अलग अंकगणित

प्रदेश में बीजेपी (BJP) के दिग्गज और विपक्ष के नेता राजेंद्र राठौड़ की तारानगर सीट पर 7 फीसदी से भी ज्य़ादा मतदान हुआ है। इसी तरह से पोकरण में सालेह मोहम्मद की को चुनाव में प्रदेश में सबसे सबसे ज्यादा वोटिंग हुई है, जहां उनकी अपनी अल्पसंख्यक समाज के बहुत बड़ी तादाद में वोट हैं, तो हिंदु वोट भी बहुत ज्यादा है। सालेह मोहम्मद से लोग नाराज हैं, मगर वोटों का गणित क्या कहता है, समझना आसान नहीं है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के मुखिया हनुमान बेनीवाल की त्रिकोणीय मुकाबले वाली खींवसर सीट पर पिछली बार के मुकाबले 3 फीसदी वोटिंग कम हुई। ऐसी कई जगहों के मतदान के अपने अलग अलग इशारे हैं।

-राकेश दुबे

Rajasthan Politics : कांग्रेस में बगावत की पहली दास्तान, जयनारायण व्यास को झटका, सुखाड़िया आसीन

Rajasthan Elections : मतदान 75 फीसदी, मगर कौन होगा मुख्यमंत्री, वसुंधरा या गहलोत, या फिर कोई और ही?

 

Rajasthan Election
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
देश-प्रदेश
5 Mins Read

Rajasthan: विकास और निवेश का नया अध्याय लिखता राजस्थान

By Prime Time BharatDecember 9, 2025

Rajasthan: हमारा राजस्थान इस समय एक ऐतिहासिक परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। मरुभूमि…

Millionaires: भारत छोड़कर हजारों अमीरों के विदेश जाकर बसने का चिंता किसी को है कि नहीं?

June 20, 2024

Akshay Kumar: राजस्थान में फिल्म विकास पर मुख्यमंत्री से अक्षय कुमार की मुलाकात के मायने

November 28, 2025

Rajasthan News: राजस्थान में अंता उपचुनाव में कांग्रेस की जबरदस्त जीत

November 14, 2025
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.