Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
2nd June, Tuesday, 12:29 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»Narendra Modi: तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का आमंत्रण मोदी को, 9 जून की शाम को शपथ
देश-प्रदेश 4 Mins Read

Narendra Modi: तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का आमंत्रण मोदी को, 9 जून की शाम को शपथ

Prime Time BharatBy Prime Time BharatJune 8, 2024No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
Narendra Modi Prime Time Bharat 07062024
Prime Minister Narendra Modi shows media a letter that he invited to form a new government at the Presidential Palace in New Delhi, June 7, 2024. -Prime-Time-Bharat
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उनको उनको प्रधानमंत्री पद फिर से सम्हालने का आमंत्रण दिया है और मंत्रियों की सूची भी मांगी है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति से मुलाकात करके एनडीए की ओर से अपना दावा पेश किया। मोदी रविवार 9 जून को शाम 6 बजे लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री (Prime Minister) पद की शपथ लेंगे। संसद के सेंट्रल हॉल में आयोजित बैठक में मोदी को लोकसभा में सत्ताधारी दल का नेता और भाजपा (BJP) का नेता भी चुना गया। इस बैठक में टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू, जनता दल (यूनाइटेड) के नेता नीतीश कुमार सहित एनडीए (NDA) के 21 नेताओं ने एक बैठक में संसद में नरेंद्र मोदी को गठबंधन का नेता घोषित किया। संसद पहुंचने के बाद भाजपा नेता नरेंद्र मोदी ने भारत के संविधान को नमन किया और अपने माथे से छुआ। पीएओम मोदी ने बीजेपी के वरिष्ठतम नेताओं लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के घर जाकर उनसे भी मुलाकात की और आशीर्वाद लिया।

DraupadiMurmu NarendraModi Prime Time Bharat
DraupadiMurmu_NarendraModi_Prime_Time_Bharat

Table of Contents

Toggle
  • राष्ट्रपति ने मोदी को दही – चीनी खिलाकर बधाई दी
  • नीतिश बोले – मोदी और एनडीए के साथ रहेंगे
  • चंद्रा बाबू ने कहा – हम सबका समर्थन मोदी के साथ
        • -राकेश दुबे (वरिष्ठ पत्रकार)

राष्ट्रपति ने मोदी को दही – चीनी खिलाकर बधाई दी

एनडीए की ओर से तीसरी बार प्रधानमंत्री के लिए नामित नरेंद्र मोदी अपनी सरकार बनाने का दावा पेश करने राष्ट्रपति भवन पहुंचे तो, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नरेंद्र मोदी को दही चीनी खिलाई। राष्ट्रपति मुर्मू ने एनडीए संसदीय दल के नेता चुने जाने पर नरेंद्र मोदी को बधाई दी और केंद्र में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने का पत्र सौंपा। नरेंद्र मोदी 9 जून के दिन रविवार की शाम 7:15 बजे तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति ने उन्हें प्रधानमंत्री पद के लिए मनोनीत करने वाला पत्र दिया है और शपथ ग्रहण समारोह के लिए उपयुक्त समय की जानकारी सहित उन मंत्रियों की सूची भी मांगी है जो उनके साथ शपथ लेंगे। मोदी ने बाद में मीडिया से कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के बाद का ये पहला चुनाव है ये हमारे अमृतकाल के 25 साल हैं। एनडीए सरकार को तीसरी बार देश की सेवा करने का देशवासियों ने अवसर दिया है, ये अवसर देने के लिए मैं देशवासियों का एक बार फिर हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

नीतिश बोले – मोदी और एनडीए के साथ रहेंगे

इस बार के आम चुनाव में 543 सीटों वाली लोकसभा में अकेले 272 का आंकड़ा पार करने में बीजेपी विफल रही, इसलिए उसे सहयोगी टीडीपी और जेडी(यू) पर निर्भर रहना पड़ा है।  नीतीश कुमार ने मोदी से कहा है कि ‘हम आपके साथ रहेंगे। 4 जून को 2024 के लोकसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद, ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि नीतीश कुमार पाला बदल सकते हैं, लेकिन उन्होंने 5 जून को हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में एनडीए को अपना समर्थन देने का आश्वासन दिया। शुक्रवार को संसद के सैंट्रल हॉल में एनडीए की में बैठक में बोलते हुए नीतीश कुमार ने दोहराया कि वह मोदी और एनडीए के साथ रहेंगे। नीतिश कुमार ने पीएम मोदी को संबोधित करते हुए कहा कि यह बहुत अच्छी बात है कि हम सभी एक साथ आए हैं और सभी आपके साथ मिलकर काम करेंगे। आप रविवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे, लेकिन मैं चाहता था कि आप आज ही शपथ लें। जब भी आप शपथ लेंगे, हम आपके साथ होंगे… हम सभी आपके नेतृत्व में मिलकर काम करेंगे। भाषण देने के बाद जब वह वापस मंच पर वापस लौटे तो उन्होंने पीएम मोदी के चरण स्पर्श की कोशिश की, लेकिन मोदी ने उनको रोककर हाथ मिलाया।

चंद्रा बाबू ने कहा – हम सबका समर्थन मोदी के साथ

संसद के सेंट्रल हॉल में संपन्न इस, बैठक में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने जा रहे चंद्राबाबू नायडू ने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी को बधाई दे रहे हैं क्योंकि हमने शानदार बहुमत हासिल किया है। मैंने चुनाव प्रचार के दौरान देखा है कि तीन महीने तक पीएम मोदी ने कभी आराम नहीं किया। उन्होंने दिन-रात प्रचार किया। उन्होंने उसी भावना के साथ शुरुआत की और उसी भावना के साथ समाप्त किया। आंध्र प्रदेश में, हमने तीन सार्वजनिक बैठकें और एक बड़ी रैली की और इसने आंध्र प्रदेश में चुनाव जीतने में बहुत बड़ा अंतर पैदा किया है। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने भी स्थिर सरकार बनाने के लिए मोदी और एनडीए को अपनी पार्टी का समर्थन देने की पुष्टि की।

-राकेश दुबे (वरिष्ठ पत्रकार)

 

 

 

BJP Narendra Modi NDA Prime Minister
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
देश-प्रदेश
4 Mins Read

Uniform Civil Code: उत्तराखंड होगा समान नागरिक संहिता वाला पहला प्रदेश, बीजेपी का चुनावी वादा था

By Prime Time BharatFebruary 7, 2024

Uniform Civil Code: उत्तराखंड ने समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) के जरिए भारत में…

Jabalpur Cruise Accident: नर्मदा की गोद में मां का आखिरी आलिंगन दिलों को द्रवित कर गया

May 1, 2026

Rajasthan: जसवंतसिंह से मानवेंद्रसिंह तक, निजता, लोकधर्म और राजनीति का क्रूर तमाशा

March 12, 2026

Rajasthan: बिना चुनाव लड़े ही मंत्री बन गए सुरेंद्रपाल, भजनलाल शर्मा मंत्रिमंडल में 22 नए मंत्री

December 30, 2023
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.