Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Vasundhara Raje: फर्जी चिट्ठी, सियासत का सच और वसुंधरा राजे का नाम
  • Rajendra Singh Rathore: अपनी चमक बचाकर रखने में माहिर राजस्थान के राजेंद्र राठौड़
  • Rajasthan Refinery: लपटों ने लपेटा, तो विकास के बजाय बहस का केंद्र बन गई रिफाइनरी
  • Women Reservation Bill: महिला आरक्षण मुद्दे पर नीयत की परीक्षा और सियासत का पर्दाफाश
  • Health:महानगरों में जिंदगी गुलजार लेकिन इलाज बेहद महंगा, स्वास्थ्य सम्हालिए हुजूर…!
  • Asha Bhosle: दिल अभी भरा नहीं… मगर अलविदा कह गईं आशा भोसले
  • Ashok Gehlot: एनएसयूआई से लेकर अब तक हर दौर में प्रासंगिक रहे हैं गहलोत
  • Rajasthan: गहलोत के बयान पर बीजेपी के बवाल ने सेट कर दिया नैतिकता का नैरेटिव
22nd April, Wednesday, 6:26 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»Vasundhara Raje: फर्जी चिट्ठी, सियासत का सच और वसुंधरा राजे का नाम
देश-प्रदेश 5 Mins Read

Vasundhara Raje: फर्जी चिट्ठी, सियासत का सच और वसुंधरा राजे का नाम

Prime Time BharatBy Prime Time BharatApril 22, 2026No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
VasundharaRaje Rajasthan
Vasundhara-Raje-Ex-CM-Rajasthan-Prime-Time-Bharat
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Vasundhara Raje: बीजेपी की सरकार के महिला आरक्षण बिल का विरोध। वह भी वसुंधरा राजे का, और सीधे संघ परिवार के मुखिया मोहन भागवत से। सियासत का यह सबसे बदसूरत चेहरा है। जिस पार्टी की सरकार ने महिला आरक्षण बिल संसद में रखा। उसी की वरिष्ठतम महिला नेता का विरोध वायरल। एक चिट्ठी आई। मुद्दा बड़ा था, सो विरोधियों को नाम भी बड़ा चाहिए था। सो विरोध की चिट्ठी वसुंधरा राजे के नाम से। शब्द चुभते हुए, और सवाल तीखे। महिला आरक्षण के खिलाफ, सरकार की मंशा पर सवाल और नरेंद्र मोदी की नियत पर निशाना। जैसे किसी महिला ने ही महिलाओं के हक पर सवाल खड़े कर दिए हों। लेकिन सच? सच उतना ही काला था, जितना यह खेल। वह चिट्ठी फर्जी थी, जाली थी, गढ़ी हुई थी और सियासत की गंदी प्रयोगशाला में तैयार की गई थी। यह सिर्फ एक फर्जी दस्तावेज नहीं था। यह सियासत की घटिया सोच का खुला प्रदर्शन था। नैतिक दिवालियेपन का दर्शन था। और महिला के नाम से महिला अधिकार पर हमला था। यह दोहरा अपराध है और दोहरी शर्म भी। सिय़ासत अब ऐसी साजिशों से संवर रही है।

Fake letter on name of Vasundhara Raje Prime Time Bharat 1
Fake-letter-on-name-of-Vasundhara-Raje-Prime-Time-Bharat

Table of Contents

Toggle
  • बड़ी नेता के नाम से झूठ गढ़ने की सियासत
  • तीन कांग्रेसियों को पकड़ा तो नेता भड़के
  • सियासी नैतिकता में गिरावट के खतरनाक संकेत
  • देश अब इतना भोला नहीं, सब समझ रहा है
          • निरंजन परिहार (राजनीतिक विश्लेषक)

बड़ी नेता के नाम से झूठ गढ़ने की सियासत

वसुंधरा राजे… राजस्थान की दो बार मुख्यमंत्री रहीं दिग्गज नेता। वह सिर्फ एक नाम नहीं। राजस्थान की पहचान है। बीजेपी की राजनीति की एक मजबूत धुरी। केंद्र में मंत्री, सांसद और विधायक होने के साथ साथ बीजेपी में बड़े पदों पर भी। आज भले सत्ता में किसी पद पर नहीं, लेकिन पद पर बैठे लोगों से भी बड़े कद की नेता। जनता के दिलों पर राज करने के मामले में भी सम्मान में भी कोई कमी नहीं। ऐसी नेता के नाम से झूठ गढ़ना… यह सिर्फ सियासत नहीं, यह सियासत के चरित्र का पतन है। सवाल उठता है कि कौन लोग हैं ये? जो अपनी बात कहने के लिए झूठ का सहारा लेते हैं? क्या इतना डर है? क्या इतना असुरक्षा बोध है? कि सच बोलने की हिम्मत नहीं बची? लोकतंत्र में महिला आरक्षण का विरोध करना है, तो खुलकर कीजिए। तर्क दिजिए, बहस कीजिए। लेकिन यह क्या तरीका है?

तीन कांग्रेसियों को पकड़ा तो नेता भड़के

वसुंधरा राजे ने स्पष्ट किया। यह शुभचिंतकों की साजिश है। और यहीं, साजिश की परतें खुलने लगीं। जो लोग यह खेल खेल रहे थे, वे बेनकाब हो गए। उनका चेहरा लोग जान रहे हैं। मध्य प्रदेश के तीन कांग्रेसियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई, और पुलिस ने दबोच भी लिया। एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का बयान आया। कांग्रेस के एमपी प्रभारी हरीश चौधरी ने भी विरोध जताया। जरूरी नहीं यह गिरफ्तारी सही है, संभव है कि ध्यान भटकाने की कोशिश भी हो। लेकिन यही सियासत है, जो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाती है। वह मानसिकता है, जो मुद्दों से नहीं, मायाजाल से लड़ती है। जिसके पास तर्क नहीं होते, वह भ्रम फैलाते हैं। जिसके पास सत्य नहीं होता, वह झूठ गढ़ता है। मुद्दा महिला आरक्षण का है, इसीलिए गंभीर है, संवेदनशील है और ऐतिहासिक भी। लेकिन उसे इस स्तर तक गिराना? यह लोकतंत्र के साथ मजाक है। एक सम्मानित महिला नेता के नाम पर झूठी चिट्ठी बनाकर देश को गुमराह करना? यह राजनीति नहीं, षड्यंत्र है।

VR
Vasundhara-Raje-Prime-Time-Bharat

सियासी नैतिकता में गिरावट के खतरनाक संकेत

वसुंधरा राजे पर यह हमला दरअसल उनकी साख पर नहीं, उनकी ताकत पर था। क्योंकि सम्मानित चेहरों को निशाना बनाकर झूठ ज्यादा तेजी से फैलता है। लेकिन यह दांव उल्टा पड़ गया। सच सामने आ गया। और झूठ, बेपर्दा हो गया। अब सवाल, और बड़ा है। क्या राजनीति इतनी गिर जाएगी? क्या सत्ता की भूख, नैतिकता को पूरी तरह निगल जाएगी? अगर हां, तो यह खतरनाक संकेत है। लेकिन उम्मीद अभी बाकी है। क्योंकि हर झूठ के बाद, सच और मजबूत होकर सामने आता है। और इस बार भी आया। सच यही है कि वसुंधरा राजे ही सबसे लोकप्रिया नेता हैं। राजस्थान बीजेपी में उनका कोई सानी नहीं। वसुंधरा राजे के बहाने यह सिर्फ एक नेता का अपमान नहीं। यह उन लाखों महिलाओं का अपमान है, जो राजनीति में अपनी जगह बनाना चाहती हैं। जो संघर्ष कर रही हैं। जो उम्मीद देख रही हैं। और ऐसे समय में, उनके नाम पर, उनके अधिकार पर, ऐसी गंदी चालें? यह अक्षम्य है।

देश अब इतना भोला नहीं, सब समझ रहा है

यह घटना, एक चेतावनी है। उन लोगों के लिए, जो राजनीति को गंदगी में बदल रहे हैं। और एक संदेश भी कि लोग अब चुप नहीं रहेंगे। महिला आरक्षण की लड़ाई, ऐसी साजिशों से कमजोर नहीं होगी। बल्कि और मजबूत होगी। क्योंकि जब झूठ इतना गिरता है, तो सच उतना ही ऊंचा उठता है। और यह षड्यंत्र, महिला सम्मान के खिलाफ है। क्योंकि यहां दो निशाने हैं। एक तो महिला आरक्षण। और दूसरा, एक दमदार दिग्गज महिला नेता की साख। दोनों पर एक साथ वार। और वार भी पीठ पीछे से। लेकिन लोकतंत्र सब जानता है। देश अब इतना भोला नहीं है। वह भी समझ रहा है कि क्या सच है और क्या झूठ। इस पूरे घटनाक्रम में, एक बात बिल्कुल साफ है — वसुंधरा राजे का कद और बड़ा हुआ है। क्योंकि उन पर वार हुआ। झूठ से हुआ। और वह डटी रहीं। साफ रहीं। अडिग रहीं। यही असली ताकत है। यही असल राजनीति है। बाकी सब… सिर्फ सियासत का शर्मनाक तमाशा है।

  • निरंजन परिहार (राजनीतिक विश्लेषक)

Please read also: Vasundhara Raje: पद, मद और कद के जरिए आखिर किस पर वसुंधरा का निशाना?

Read this article also: Vasundhara Raje: पद, मद और कद के जरिए आखिर किस पर वसुंधरा का निशाना?

BJP Rajasthan Vasundhara Raje
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Rajendra Singh Rathore: अपनी चमक बचाकर रखने में माहिर राजस्थान के राजेंद्र राठौड़

April 21, 2026

Rajasthan Refinery: लपटों ने लपेटा, तो विकास के बजाय बहस का केंद्र बन गई रिफाइनरी

April 22, 2026

Women Reservation Bill: महिला आरक्षण मुद्दे पर नीयत की परीक्षा और सियासत का पर्दाफाश

April 17, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Vasundhara Raje: फर्जी चिट्ठी, सियासत का सच और वसुंधरा राजे का नाम

April 22, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
समाज – संस्कृति
8 Mins Read

Osho: जीवन का शायद ही कोई रंग या फलसफा होगा जो ओशो के प्रवचनों में न मिलता हो

By Prime Time BharatJanuary 19, 2024

वैसे तो ओशो समस्त संसार के थे, लेकिन मध्य प्रदेश में जन्मे। उनके  जन्म स्थल…

Cast Politics: भारतीय राजनीति में तेजी से दरकिनार हो रही हैं ताकतवर जातियां

February 1, 2025

Mahatma Gandhi: मोहनदास अर्थात हाड़-माँस का वह अकल्पनीय पुतला, जो दूसरा बन ही नहीं सकता!

October 2, 2024

Rahul Gandhi: आखिर क्यों कांग्रेस छोड़ कर भाग जाते हैं राहुल के दोस्त?

January 21, 2024
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Vasundhara Raje: फर्जी चिट्ठी, सियासत का सच और वसुंधरा राजे का नाम

April 22, 2026

Rajendra Singh Rathore: अपनी चमक बचाकर रखने में माहिर राजस्थान के राजेंद्र राठौड़

April 21, 2026

Rajasthan Refinery: लपटों ने लपेटा, तो विकास के बजाय बहस का केंद्र बन गई रिफाइनरी

April 22, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.