Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Rajasthan Congress: …मतलब यह है कि राजस्थान कांग्रेस में खेल अभी बाकी है मेरे दोस्त!
  • Vasundhara Raje: फर्जी चिट्ठी, सियासत का सच और वसुंधरा राजे का नाम
  • Rajendra Singh Rathore: अपनी चमक बचाकर रखने में माहिर राजस्थान के राजेंद्र राठौड़
  • Rajasthan Refinery: लपटों ने लपेटा, तो विकास के बजाय बहस का केंद्र बन गई रिफाइनरी
  • Women Reservation Bill: महिला आरक्षण मुद्दे पर नीयत की परीक्षा और सियासत का पर्दाफाश
  • Health:महानगरों में जिंदगी गुलजार लेकिन इलाज बेहद महंगा, स्वास्थ्य सम्हालिए हुजूर…!
  • Asha Bhosle: दिल अभी भरा नहीं… मगर अलविदा कह गईं आशा भोसले
  • Ashok Gehlot: एनएसयूआई से लेकर अब तक हर दौर में प्रासंगिक रहे हैं गहलोत
23rd April, Thursday, 6:52 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»सत्ता- सियासत»Jagdeep Dhankhar Mimicry बीजेपी के निशाने पर राहुल गांधी, सदन से सड़क तक विरोध प्रदर्शन
सत्ता- सियासत 6 Mins Read

Jagdeep Dhankhar Mimicry बीजेपी के निशाने पर राहुल गांधी, सदन से सड़क तक विरोध प्रदर्शन

Prime Time BharatBy Prime Time BharatDecember 21, 2023No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
jagdeep Dhankhar
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Jagdeep Dhankhar Mimicry Case: राज्यसभा के पदेन सभापति एवं देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) की मजाकिया लहजे में (Dhankhar Amid Mimicry Row) नकल उतारकर उनके अपमान का मामला संसद से निकलकर समाज व सड़कों की तरफ निकल पड़ा है। बीजेपी (BJP) इसे उपराष्ट्रपति, उच्च सदन के सभापति, जाट समाज के नेता और एक किसान के बेटे जगदीप धनखड़ की नकल करने और कांग्रेस (Congress) सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  द्वारा उस मजाकिया लहजे में अपमान की फिल्म बनाने और मज़े लेने को शर्मनाक मानकर, देशव्यापी आंदोलन करेगी। दरअसल, सांसदों की बर्खास्तगी के मुद्दे पर संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन के दौरान उड़ाए जा रहे उपराष्ट्रपति के मजाक (Dhankhar Amid Mimicry Row) को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  द्वारा मजाकिया लहजे में लेने और उस अपमान की फिल्म बनाने को लेकर राहुल फंस गए हैं। उनकी ये नादानी पूरे विपक्ष को भारी पड़ रही है। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने इस पूरे मुद्दे पर कहा कि मिमिक्री एक कला है। जबकि जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) की मिमिक्र करने वाले सांसद कल्याण बनर्जी ने इस प्रकरण पर खेद व्यक्त नहीं किया है।

Table of Contents

Toggle
  • बीजेपी किसान मोर्चा देश भर में आंदोलन करेगा
  • धनखड़ की मिमिक्री का राहुल गांधी ने वीडियो बनाया
  • राहुल ने मीडिया से कहा, थोड़ी सी सही, खबरें भी तो दिखाइए
  • मोदी बोले, वे 20 वर्षों से ऐसे अपमान झेल रहे हैं
  • धनखड़ बोले, खरगे और दिग्विजय की चुप्पी मेरे कानों में गूंज रही है
        • -राकेश दुबे ( लेखक देश के वरिष्ठ पत्रकार हैं)

बीजेपी किसान मोर्चा देश भर में आंदोलन करेगा

बीजेपी (BJP) के किसान मोर्चा के प्रमुख राजकुमार चाहर ने कहा है कि यह कोई पहली बार नहीं हुआ है कि कांग्रेस (Congress) पार्टी के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ओबीसी व किसान का परिवार का अपमान किया है।  किसान मोर्चा ने कहा है कि देश भर में इस हरकत के विरोध में प्रदर्शन होंगे। उन्होंने कहा कि भारत का किसान, ओबीसी और जनसामान्य राहुल गांधी को कभी माफ नहीं करेगा और किसान मोर्चा, किसान समाज और जाट महासभा के साथ मिलकर ‘घमंडिया गठबंधन’ और कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के पुतले जलाएंगे।

Rahul Gandhi धनखड़ की मिमिक्री का राहुल गांधी ने वीडियो बनाया

बात बीते मंगलवार की है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) की मजाकिया लहजे में (Dhankhar Amid Mimicry Row) नकल उतारकर उनका अपमान किए का मामला तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी के खाते में दर्ज है। लेकिन सदन के बाहर ‘नकली संसद’ बनाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे सांसदों के बीच तृणमूल सांसद बनर्जी जब धनखड़ की नकल कर रहे थे तो कांग्रेस (Congress) के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को बनर्जी का वीडियो बनाते देखा गया था। यह उस वक्त हुआ जब विपक्षी सांसद लोकसभा की सुरक्षा चूक के मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से की मांग के लिए सदन का कार्यवाही में बाधा पहुंचा रहे ते, तो उनको निलंबित कर दिया गया था, तो उसके विरोध में विपक्षी सांसद ‘नकली संसद’ बनाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। राजनीतिक विश्लेषक निरंजन परिहार मानते हैं कि राहुल गांधी दज्वारा उपराष्ट्रपति धनखड़ की मिमिक्री कर रहे सांसद का वीडियों उतारने को बीजेपी (BJP) मुद्दा बनाएगी। परिहार कहते हैं कि और क्योंकि राहुल ही बीजेपी के नेताओं के  निशाने पर हैं, इसलिए वे इस मुद्दे को बहुत आगे तक ले जा सकते है, जो 2024 के आम चुनाव में कांग्रेस (Congress) को नुकसान दे सकता है।

Rahul Gandhiराहुल ने मीडिया से कहा, थोड़ी सी सही, खबरें भी तो दिखाइए

संसद के बाहर मीडिया द्वारा उनसे सवाल पूछे जाने पर कांग्रेस (Congress) पार्टी के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने लगभग चिढ़ते हुए मीडिया को फटराकते हुए केवल उपराष्ट्रपति की नकल करने की खबर को कवर करने के बजाय देश के कई महत्वपूर्ण मुद्दों की खबर बताने को कहा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि 150 सांसदों को संसद से बाहर निकाल दिया गया और मीडिया में कोई चर्चा नहीं हैं। अडानी पर भी कोई चर्चा नहीं है और बेरोजगारी सहित राफेल पर भी कोई चर्चा नहीं है। राहुल (Rahul Gandhi) ने मीडिया से कहा सरकार से सवाल करना आपकी ज़िम्मेदारी है। लेकिन आप लोग पूरी तरह से एक ही लाइन का पालन करते हैं, तो हम क्या कर सकते हैं। ‘कम से कम थोड़ी सी सही, खबरें भी तो दिखाइए। इस पूरे मुद्दे पर कांग्रेस (Congress) पार्टी के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अपने पर लगे आरोपों का खंडन किया है और कहा कि उन्होंने अपने फोन पर जो रिकॉर्डिंग की थी उस वीडियो क्लिप को किसी के साथ साझा नहीं किया है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का कहना है कि उन्होंने जो रिकॉर्ड किया था, वह अभी भी उनके फोन में ही है।

Narendra Modiमोदी बोले, वे 20 वर्षों से ऐसे अपमान झेल रहे हैं

दूसरी तरफ देखा जाए, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों ने तृणमूल सांसद द्वारा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) की मिमिक्री (Dhankhar Amid Mimicry Row) की आलोचना की। मोदी ने पवित्र संसद परिसर में मुट्ठी भर विपक्षी सांसदों की घृणित नाटकीयता पर अपना दर्द व्यक्त करने के लिए धनखड़ को फोन किया, जिसकी जानकारी धनखड़ ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने मुझे बताया कि वह 20 वर्षों से इस तरह के अपमान का सामना कर रहे हैं, लेकिन यह भारत के उपराष्ट्रपति जैसे संवैधानिक पद के साथ भी होना और वह भी संसद में, काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। जिस तरह से धनखड़ को संसद परिसर में अपमानित किया गया, उस पर राष्ट्रपति मुर्मू ने भी अपनी ओर से निराशा व्यक्त की है। सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया है कि प्रतिनिधि अपनी भावनाओं की अभिव्यक्ति के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन उनकी अभिव्यक्ति शिष्टाचार के मानदंडों एवं गरिमा के भीतर होनी चाहिए। हमारी संसदीय परंपरा रही है, जिस पर हमें गर्व है और भारत के लोग उनसे इसे बरकरार रखने की उम्मीद करते हैं।

jagdeep Dhankharधनखड़ बोले, खरगे और दिग्विजय की चुप्पी मेरे कानों में गूंज रही है

इस पूरे मुद्दे पर उपराष्ट्रपति धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) ने कहा कि मेरे मन की बात सुन लीजिए। जगदीप धनखड़ (Dhankhar Amid Mimicry Row) की कितनी बेइज्जती करो, मुझे कोई चिंता नहीं है। लेकिन भारत के उपराष्ट्रपति के पद की गरिमा को बनाए रखिए। उपराष्ट्रपति के ऑफिस का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा। धनखड़ ने मल्लिकार्जुन खरगे और दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि आप लोग भले ही चुप हैं, लेकिन आपकी ये चुप्पी की आवाज मेरे कानों में गूंज रही है। आप लोग अनुभवी नेता हैं, आप मेरी पीड़ा सुनना नहीं चाहते। आप कहते हो 138 साल पुरानी पार्टी है। क्या हुआ है, यह आपको सब पता है। वह लीडर ऑफ अपोजिशन हैं, कांग्रेस के अध्यक्ष हैं, सबको पता है कि क्या कुछ हो रहा है। आपको अंदाजा होना चाहिए कि कोई व्यक्ति वीडियोग्राफी करके आनंद लेता है, मजे करता है…. इसका क्या मतलब होता है। यह संस्कार हैं क्या अपने? यहां तक स्तर आ गया है क्या?

-राकेश दुबे ( लेखक देश के वरिष्ठ पत्रकार हैं)

 

BJP Congress Jagdeep Dhankhar Jagdeep Dhankhar Mimicry Narendra Modi Rahul Gandhi
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Rajasthan Congress: …मतलब यह है कि राजस्थान कांग्रेस में खेल अभी बाकी है मेरे दोस्त!

April 23, 2026

Vasundhara Raje: फर्जी चिट्ठी, सियासत का सच और वसुंधरा राजे का नाम

April 22, 2026

Rajendra Singh Rathore: अपनी चमक बचाकर रखने में माहिर राजस्थान के राजेंद्र राठौड़

April 21, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Rajasthan Congress: …मतलब यह है कि राजस्थान कांग्रेस में खेल अभी बाकी है मेरे दोस्त!

April 23, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
देश-प्रदेश
5 Mins Read

Aravali: अगर अरावली नहीं बचा, तो जैन तीर्थ भी सिमट जाएंगे इतिहास के पन्नों में!

By Prime Time BharatDecember 28, 2025

Aravali: जैन धर्म के ऐतिहासिक तीर्थ स्थलों पर संकट आ सकता है। अरावली (Aravali) में…

Rajasthan CM: भारी पड़ते भजनलाल और रफ्तार पकड़ता राजस्थान

March 16, 2025

Rajasthan Politics: आखिर क्यों प्रदेश में विधायक बने केंद्र में मंत्री रहे राज्यवर्धन राठौर?

January 5, 2025

सिसकारियों से संवरती सिनेमा की सांसें

October 28, 2023
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Rajasthan Congress: …मतलब यह है कि राजस्थान कांग्रेस में खेल अभी बाकी है मेरे दोस्त!

April 23, 2026

Vasundhara Raje: फर्जी चिट्ठी, सियासत का सच और वसुंधरा राजे का नाम

April 22, 2026

Rajendra Singh Rathore: अपनी चमक बचाकर रखने में माहिर राजस्थान के राजेंद्र राठौड़

April 21, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.