Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
2nd June, Tuesday, 12:15 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»सत्ता- सियासत»Rajasthan Politics सचिन पायलट के निजी जीवन पर चर्चा जरूरी तो नहीं!
सत्ता- सियासत 5 Mins Read

Rajasthan Politics सचिन पायलट के निजी जीवन पर चर्चा जरूरी तो नहीं!

Prime Time BharatBy Prime Time BharatNovember 4, 2023No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
Rajasthan Politics sachinpilot
Rajasthan Politics sachinpilot
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Rajasthan Politics : Niranjan Parihar

जो लोग सचिन पायलट (Sachin Pilot) से बहुत ज्यादा नजदीकियों का दावा करते वे सन्न हैं।  उनकी हालत देख कर कहा जा सकता है कि पायलट को लोग जानते भी हैं और नहीं भी जानते। ऐसा इसलिए है, क्योंकि उभरते नेता पायलट के प्रशंसकों को यह कतई अच्छा नहीं लग रहा कि उनका नेता निजी जीवन में भी अब अकेला है। राजनीति में तो पहले से ही उपमुख्यमंत्री पद से बर्खास्तगी के साथ ही दरकिनार कर दिया गया था। समर्थकों को सुनकर बुरा लग रहा है कि पायलट का तलाक  (Divorce) हो चुका है और अब वे सारा अब्दुल्ला (Sara Abdullah) के पति नहीं हैं। माना कि यह सत्य है, लेकिन यह सत्य किसी को नहीं सुहाया। वैसे, पायलट और सारा के निहायत निजी जीवन से जुड़े इस सत्य को कम लोग ही जानते थे, और ज्यादातर बिल्कुल ही अनजान थे, मगर अब जमाना जान रहा है।  Social Media पर भी उनके चर्चै हैं। यह तो पायलट चुनाव नहीं लड़ रहे होते, तो शायद कुछ और सालों तक किसी को पता तक नहीं चलता। लेकिन चुनाव आयोग के नियमों में सख्ती इतनी है कि ऐसे सत्य को सार्वजनिक करना ही सही होता है।

Rajasthan Assembly Election Nomination rally of Sachin Pilot नामांकन के बजाय तलाक की चर्चा

यह एक दिल कचोटने वाला संयोग हैं कि सारा से पायलट (Sachin Pilot) के तलाक की खबर उस दिन सार्वजनिक हुई जिस दिन पूरा देश पायलट के नामांकन में उमड़ी अथाह भीड़ में उनकी लोकप्रियता का अक्स देख रहा था।  आज वास्तव में चर्चा तो केवल होनी थी Rajasthan Assembly Election के लिए पायलट के नामांकन में उपस्थित समर्थकों के ऐतिहासिक जलसे  और उनकी अप्रतिम लोकप्रियता की। चर्चा होनी थी राजस्थान के इस लोकप्रिय युवा नेता के प्रति युवा वर्ग के अपार स्नेह की। मगर, हलफनामे के हिसाब ने हादसे की शक्ल में जब हकीकत परोस दी, तो उसकी चर्चा को भी रोका तो नहीं जा सकता था। फिर, क्योंकि हमारी दुनिया में अक्सर यह होता रहा है कि कोई एक जीता जागता शख्स अचानक ही कुछ अलग तरह के कारणों से शीर्षकों और सुर्खियों में तब्दील हो जाता है और फिर उसके बारे में लोग वे भी कहानियां कहने लगते हैं जिनसे उसका कभी कोई वास्ता नहीं रहा होता। शायद इसी कारणवश कुछ लोग हैं, जो कह रहे हैं कि पायलट के जीवन की इस निजी घटना के वे गवाह है, लेकिन कौन जाने कि वे सच ही बोल रहे हैं।

 लंदन में दिल मिले, दिल्ली में बिखरा परिवार

सारा अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के दो बार मुख्यमंत्री रहे शेख अब्दुल्ला की पोती, नेशनल कॉन्फ्रेंस के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला की बेटी और उमर अब्दुल्ला की बहन हैं। उमर भी जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री रहे हैं। लंदन में, जहां सचिन पेनसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई कर रहे थे तभी सारा और वे नजदीक आए और बाद में 2004 में विवाह हुआ। हालांकि महज 10 साल बाद ही सन 2014 में लोकसभा चुनाव से पहले भी सचिन और सारा के तलाक की चर्चाएं सुनाई दी थीं। लेकिन बाद में ये चर्चा अफवाह ही साबित हुई। Rajasthan Assembly Election में जीत के बाद दिसंबर 2018 में सचिन जब उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे थे, तो उस आयोजन में सारा बाकायदा उनकी पत्नी के रूप में अपने दोनों बेटे आरान और विहान सहित अपने पिता फारूक अब्दुल्ला के साथ उपस्थित थीं। लेकिन अब साफ तौर पर जाहिर है कि सचिन व सारा तलाक (Divorce) हो चुका है और अब वे पति – पत्नी नहीं हैं।

सार्वजनिक जीवन में भी होता है निजी जीवन

वैसे, जीवन में कुछ हादसे इतने अंतरंग होते हैं कि बाहर की दुनिया को आखिर उन हादसों की हकीकत जानने का हक हासिल होना भी क्यों चाहिए। मगर, दुनिया तो दुनिया है, हादसों और उनकी हकीकत को सूंघने की ललक लोगों को परेशान किए रहती है। शायद इसीलिए, सामान्य किस्म के लोग सामान्यतः यही मान लेते है कि व्यक्ति का जीवन अगर सार्वजनिक है, तो फिर उसके जीवन की बातें क्यों सार्वजनिक नहीं होनी चाहिए। ऐसे लोगों को व्यक्तिगत विवादों और निजी घटनाओं को भी चौराहों की चर्चा बनाए रखने में रस आता है। मगर, फिर भी धीर गंभीर व्यक्तित्व के धनी सचिन पायलट के निजी जीवन के इस अंतरंग प्रसंग की निजता का सम्मान बनाए रखना ही उचित होगा।

Rajasthan Politics में व्यक्तिगत मामले पर चर्चा जरूरी नहीं

मामला आखिर एक सम्मानित राजनेता के सामाजिक जीवन और सेवाभाव से जुड़ा है, क्यों उस पर कोई और बात हावी हो। फिर, भी लोग अगर कुछ कहते रहें, तो माना कि जमाना अक्सर चौराहों की चर्चाओं के हिसाब किताब अपने तरीकों से करता रहता है, तो फिर यह भी माना जाना चाहिए कि हर हिसाब की और हर कर्म की भी अपनी एक सीमा होती है और इस सीमा को तोड़ने वालों का अपराध भी किसी को तो तय करना ही चाहिए।  यह सब इसलिए, क्योंकि सन 2018 में कांग्रेस को Rajasthan Assembly Election में सत्ता में लाने की कोशिश में Sachin Pilot ने अपने लाखों समर्थकों के लिए अपने दिल के दरवाजों को तो खोल कर रख दिया था, मगर इस चक्कर में वे परिवार की अंजुरी को शायद ठीक से बांध नहीं पाए। अंजुरी सहेजने का होश जब तक आया, तब तक पारिवारिक ताना बाना बिखर चुका था और सत्ता में पार्टी के आने के बावजूद उनके लिए राजनीति के रास्ते बिखरे हुए ही रह गए थे, क्योंकि सत्ता में वे जो मुकाम चाहते थे, वह नहीं मिल सका। लेकिन पायलट ने मन में एक सपना जिंदा रखा कि इसी सागर की एक सार्थक लहर बनकर वे अपना होना सिद्ध करेंगे। सपने के आने से पहले ही नींद के टूट जाने का दर्द दिल में दबाकर भी वे लगे हुए हैं। ऐसे में, नदी अगर सागर से बिना मिले ही अपनी धारा को कहीं और ले निकली, तो उस पर कोई चर्चा क्यों होनी चाहिए। उस रिश्ते, उस धारा और उस सपने का भी तो सम्मान बने रहना चाहिए। बात गलत तो नहीं?

(लेखक राजनीतिक विश्लेषक हैं)

 

सचिन पायलट ने किया सारा से तलाक का खुलासा

चुनावी सर्वे से सावधान कांग्रेस, सधी हुई बीजेपी

 

 

Rajasthan Politics
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
देश-प्रदेश
6 Mins Read

Rahul Gandhi: क्या नेता प्रतिपक्ष के रूप में सफल साबित होंगे राहुल गांधी, सबसे बड़ा सवाल!

By Prime Time BharatJune 9, 2024

Rahul Gandhi: कांग्रेस के सबसे बड़े नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की राजनीतिक प्रतिभा को…

Rajasthan Congress: नए जिलाध्यक्षों पर सवाल, बवाल और कांग्रेस का हाल

November 27, 2025

School Hizab: हिज़ाब नहीं, स्कूल यूनिफॉर्म पहने लड़कियां, आचार्य बालमुकुंद ने जयपुर में गर्माया मामला

February 1, 2024

Mount Abu: राजस्थान का स्वर्ग है माउंट आबू, अटलजी तो यहीं बस जाना चाहते थे

August 17, 2024
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.