Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
2nd June, Tuesday, 2:25 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»सत्ता- सियासत»Rajasthan Politics: भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाकर फिर चौंकाया मोदी ने
सत्ता- सियासत 6 Mins Read

Rajasthan Politics: भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाकर फिर चौंकाया मोदी ने

Prime Time BharatBy Prime Time BharatDecember 12, 2023No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
Loksabha Election Rajasthan
Loksabha Election Rajasthan
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Rajasthan Politics: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आखिरकार वही किया, जिसकी आशंका थी। पहली बार विधायक बने भजनलाल शर्मा को राजस्थान (Rajasthan) का मुख्यमंत्री घोषित करके सभी को चौंका दिया है। हाल ही में जीते हुए तीनों प्रदेशों, सबसे पहले छत्तीसगढ़, फिर मध्य प्रदेश और आज राजस्थान में नए चेहरों को आगे किया। बीजेपी ने राजस्थान (Rajasthan) के लिए अपने मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा कर दी है। भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) जयपुर के सांगानेर विधायक से विधायक हैं और पहली बार विधायक बनकर अब राजस्थान के मुख्यमंत्री बने हैं। विद्याधर नगर की विधायक दीया कुमारी और दूदू के विधायक प्रेमचंद बैरवा उप मुख्यमंत्री होंगे और वासुदेव देवनानी को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है। 56 साल के भजन लाल शर्मा पहली बार राजस्थान विधानसबा में पहुंचे हैं और सीधे ही मुख्यमंत्री का पद मिल गया। भरतपुर जिले नदबई तहसील के अटारी गांव निवासी किशन स्वरूप शर्मा के बेटे भजनलाल शर्मा ने भरतपुर जिसे से उम्मीदवारी मांगी थी, लेकिन जयपुर शहर की  सांगानेर सीट से अपने युवा विधायक अशोक लाहोटी का टिकट काटकर उनको टिकट दिया गया था, तो उनको खुद को भी समझ में नहीं आया था कि ये उनके साथ क्या हो गया। लेकिन वे लड़े और जीते। इसी से लगता है कि बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व को उनको हर हाल में जिताकर विधानसभा में लाना था, इसीलिए उनके लिए ब्राह्मण बहुल वोटों वाली सांगानेर सीट को चुना गया था।

Bhajan Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नजर पहले से ही भजनलाल शर्मा पर थी

Table of Contents

Toggle
  • समर्पित कार्यकर्ता कहीं भी पहुंच सकता है
  • कांग्रेस को इस फैसले से सीख की जरूरत
  • पहली बार के विधायक और संघ के कार्यकर्ता
  • लोकसभा में 25 सीटें जीतना अहम लक्ष्य

समर्पित कार्यकर्ता कहीं भी पहुंच सकता है

भजनलाल शर्मा राजस्थान (Rajasthan) में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का स्थान लेंगे, जो तीन बार राजस्थान में कांग्रेस की ओर से प्रदेश के शीर्ष पद पर रहे हैं। उनके नाम के ऐलान के बाद  बीजेपी (BJP) हाईकमान पर कहा जा सकता है कि जो नेता विधायक बनने तक की आकांक्षा पालने के आगे सपने में भी नहीं सोच पाते हैं, उनके दिलों में भी बीजेपी सियासी समंदर की लहरें लपलपाने की उम्मीद जगाती है। प्रदेश में नए मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद राजस्थान (Rajasthan) में एक जो सबसे बड़ा सवाल हर कोई हर किसी से पूछ रहा है, वह यही है कि भाजपा ने राजस्थान में इस शीर्ष पद के लिए आखिर क्यों दिग्गज बीजेपी (BJP)  नेताओं को नजरअंदाज करके पहली बार विधायक बने भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) का चयन किया? राजनीतिक विश्लेषक निरंजन परिहार कहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भविष्य के भारत की भाजपा बना रहे हैं, तो ऐसे में पुराने किसी भी नेता के मुख्यमंत्री बनने का कोई सवाल ही नहीं था। परिहार कहते हैं कि छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय और मध्य प्रदेश में मोहन यादव जैसे बिल्कुल पिछली कतार में बैठे विधायकों के मुख्यमंत्री बनने से पहले ही स्पष्ट हो गया था कि राजस्थान में क्या हो सकता है। परिहार कहते हैं कि भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाकर बीजेपी ने साफ संदेश दिया है कि कोई भी कार्यकर्ता समर्पित भाव से काम करे, तो किसी भी पद तक पहुंच सकता है।

372638377 615107534146315 165058968875381767 n
भाजपा महासचिव के रूप में काम करनेवाले शर्मा से अमित शाह का भी सीधा नाता रहा है

कांग्रेस को इस फैसले से सीख की जरूरत

राजनीतिक विश्लेषक संदीप सोनवलकर मानते हैं कि बीजेपी जिस तरह से वसुंधरा राजे, शिवराज सिंह चौहान और रमन सिंह जैसे लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों को भी पीछे रखकर अपेक्षाकृत युवा नेतृत्व की ओर जा रही है, ऐसे में कांग्रेस को भी आत्म मंथन करना होगा। सोनवलकर कहते हैं कि राहुल गांधी ने सही कहा कि राजस्थान में युवाओं को उम्मीदवारी दी होती, तो कांग्रेस चुनाव जीत सकती थी। ऐसे में कांग्रेस के बारे में चिंता करनेवाले सुशील आसोपा मानते हैं कि कांग्रेस को अपने भीतर बदलाव लाने होंगे। आसोपा कहते हैं कि कांग्रेस को जब राजस्थान (Rajasthan) में 2018 में मौका मिला था तो वह युवा नेता सचिन पायलट को दरकिनार करके अशोक गहलोत जैसे बुजुर्ग के साथ खड़ी हो गई थी। आसोपा की बात में दम है और इसी संदर्भ में कहा जा सकता है कि कांग्रेस को अपने चिर प्रतिद्वंद्वी बीजेपी (BJP) से सीख लेकर युवा पीढ़ी को महत्व देना होगा और प्रादेशिक नेताओं के मुकाबले केंद्रीय नेतृत्व को भी अपनी अहमियत दिखानी होगी।

405521676 659546526369082 892061650645463677 n
संघ परिवार एवं संतों के भी बहुत करीबी हैं नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

पहली बार के विधायक और संघ के कार्यकर्ता

मुख्यमंत्री बन रहे भजन लाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) राजस्थान बीजेपी (BJP) के महामंत्री हैं और भरतपुर के रहने वाले हैं। बाहरी होने के आरोप के बावजूद सांगानेर से उन्होंने बड़े अंतर से जीत दर्ज की। शर्मा ने कांग्रेस के पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48081 वोटों से हराया। भजन लाल शर्मा को संघ और संगठन दोनों का करीबी माना जाता है। शर्मा राजस्थान (Rajasthan) में शीर्ष पद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी भगवा पार्टी की पसंद हैं। यहां भगवा शब्द इसलिए उपयोग में है क्योंकि 2024 का आम चुनाव भगवा में रंगा होगा और राम मंदिर के नाम पर होने जा रहा है तथा भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma)  खुद भी भगवा यानी संघ परिवार (RSS) के समर्पित रहे हैं। नव नियुक्त मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को 12 दिसंबर 2023 को जयपुर में तीन केंद्रीय पर्यवेक्षकों – केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडे की उपस्थिति में विधायकों की एक बैठक में चुना गया। भजनलाल शर्मा चार बार प्रदेश बीजेपी (BJP) में महामंत्री के तौर पर कार्य करते रहे हैं। संगठन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए उन्हें मुख्यमंत्री पद का सौंपा गया है।

BhajanPrime

लोकसभा में 25 सीटें जीतना अहम लक्ष्य

अब, अधिकतर लोग मान रहे हैं कि राजस्थान (Rajasthan) के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) के नेतृत्व में सरकार आसानी से चल जाएगी, बीजेपी (BJP)  बहुमत में तो है ही, और अगले महीने से सभी लोग लोकसभा चुनाव की तैयारियों में लग जाएंगे। मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले भी, और उससे वंचित रह जाने वाले भी, मुख्यमंत्री बनने वाले भी और इससे महरूम रह जाने वाले भी। आखिर प्रदेश की सभी 25 सीटों पर बीजेपी (BJP) को जीत हासिल करनी है और यही नए मुख्यमंंत्री भजनलाल शर्मा के लिए सबसे अहम चुनौती है। इसी वजह से समझा जा रहा है कि राजस्थान (Rajasthan) की राजनीति के भविष्य की असली तस्वीर लोकसभा चुनावों के बाद ही साफ होगी।

-आकांक्षा श्रीवास्तव  (लेखक चुनावी रणनीतिकार हैं)

Bhajanlal Sharma BJP Rajasthan Rajasthan Politics
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
देश-प्रदेश
5 Mins Read

Rajasthan Election : मतदान 1 फीसदी बढ़ने का मतलब या तो राज बदलेगा या फिर रिवाज बदलेगा?

By Prime Time BharatNovember 27, 2023

Rajasthan Election: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद के खत्म होते ही, सरकार…

Jodhpur House Fire: राजस्थान के मुख्यमंत्री के कमरे में आधी रात को लगी आग, जोधपुर हाउस में हड़कंप

January 18, 2024

Diwali: पहले भी थी, हमेशा से थी, आज भी है और सबकी है हैप्पी दिवाली!

October 31, 2024

Hanuman Beniwal: किसान नेता हनुमान बेनीवाल, जिसने अदृश्य हो जाने से इंकार कर दिया

January 26, 2026
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.