Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Rajasthan Congress: …मतलब यह है कि राजस्थान कांग्रेस में खेल अभी बाकी है मेरे दोस्त!
  • Vasundhara Raje: फर्जी चिट्ठी, सियासत का सच और वसुंधरा राजे का नाम
  • Rajendra Singh Rathore: अपनी चमक बचाकर रखने में माहिर राजस्थान के राजेंद्र राठौड़
  • Rajasthan Refinery: लपटों ने लपेटा, तो विकास के बजाय बहस का केंद्र बन गई रिफाइनरी
  • Women Reservation Bill: महिला आरक्षण मुद्दे पर नीयत की परीक्षा और सियासत का पर्दाफाश
  • Health:महानगरों में जिंदगी गुलजार लेकिन इलाज बेहद महंगा, स्वास्थ्य सम्हालिए हुजूर…!
  • Asha Bhosle: दिल अभी भरा नहीं… मगर अलविदा कह गईं आशा भोसले
  • Ashok Gehlot: एनएसयूआई से लेकर अब तक हर दौर में प्रासंगिक रहे हैं गहलोत
28th April, Tuesday, 12:10 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»कारोबार»SIP : हर महीने 6 हजार निवेश करके एक करोड़ की कमाई पक्की करने का प्लान
कारोबार 5 Mins Read

SIP : हर महीने 6 हजार निवेश करके एक करोड़ की कमाई पक्की करने का प्लान

Prime Time BharatBy Prime Time BharatJanuary 2, 2024No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
ECONOMY 19 9 2023
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

SIP: महंगाई बढ़ रही है, जरूरतें भी बढ़ रही हैं और शौक भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हालांकि कमाई भी बढ़ रही है, लेकिन खर्च के मुकाबले पैसा कम बच रहा है। ऐसे में क्या किया जाए, यह सबसे बड़ा सवाल है। भविष्य में क्या होगा, यह डर सबके सामने सदा रहता है। इस डर को घटाना, मिटाने और हटाने का सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी एसआइपी (SIP) सबसे मजबूत रास्ता है। भारतीय शेयर बाजार ने बीते साल 2023 में 10 हजार अंकों का उछाल हासिल किया और म्‍यूचुअल फंड (Mutual Fund) इंडस्‍ट्री ने भी 50 लाख करोड़ की संपत्ति का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया है। भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से मजबूत हो रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने 2024 के बाद के अपनी सरकार के संभावित तीसरे कार्यकाल में भारत (India) को संसार की टॉप थ्री इकॉनोमी (Economy) में लाने का रोडमैप भी शेयर किया है। उसी से समझा जा सकता है कि आने वाले वक्त में भारत कहां पहुंचने वाला है।

Table of Contents

Toggle
  • SIP में बढ़ोतरी का कारण देश की मजबूत अर्थव्यवस्था
  • हर महीने 6 हजार तो 25 साल में 1 करोड़ रिटर्न
  • मोदी सरकार में अर्थव्‍यवस्‍था तेजी की राह पर
  • विभिन्न सेक्‍टर की तेजी का सीधा लाभ एसआइपी को
          • -आकांक्षा कुमारी (प्राइम टाइम भारत)

SIP में बढ़ोतरी का कारण देश की मजबूत अर्थव्यवस्था

केंद्र सरकार की नीतियों के कारण भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मोदी की गारंटी अभियान एक अलग स्तर पर गारंटी साबित हो रहा है। निवेश गुरू भरत सोलंकी, ने ‘भारत-2047’ के जरिये अर्थव्‍यवस्‍था की तेजी और निवेश के विकल्‍पों का खुलासा करते हुए कहा कि सन 2047 तक भारत बहुत तेजी से विकास करेगा और हमारी अर्थव्यवस्था नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगी, जिसमें शेयर बाजार से लेकर म्यूचुअल फंड और कॉरपोरेट तक में अच्छी तेजी रहने के पूरे संकेत हैं। मगर, इसके साथ ही यह भी गारंटी है कि एसआइपी (SIP) सबसे मजबूत गारंटी साबित होगी। निवेश गुरू भरत सोलंकी बताते हैं कि भारत की तेजी पकड़ती अर्थव्यवस्था में आज से ही एसआइपी में अगर छोटी सी रकम भी हर महीने लगातार निवेश (Investment) करें, तो कुछ साल बाद वह एक बड़ी धन राशि बनकर हमारे जीवन के सबसे बड़े सहारे के रूप में साथ खड़ी हो जाती है। ऐसे में दिग्‍गज निवेश एक्‍सपर्ट भरत सोलंकी का है कि आने वाले 25 साल तक म्‍यूचुअल फंड इंडस्‍ट्री में गिरावट नहीं आएगी, बल्कि बेहतर रिटर्न की गारंटी है।

PrimeTimeBharatहर महीने 6 हजार तो 25 साल में 1 करोड़ रिटर्न

छोटी सी राशि को आनेवाले समय में बड़ा बनाने के बारे में निवेश गुरू भरत सोलंकी कहते हैं कि आज के दिन से अगर कोई व्‍यक्ति हर महीने केवल 6 हजार रुपये सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी एसआइपी के द्वारा म्‍यूचुअल फंड में निवेश करे तो लगभग 25 साल बाद सन 2048 तक यह राशि एक करोड़ रुपए से भी ज्यादा वापस मिलेगी। जब तक 25 साल पूरे होंगे, तो कुल निवेश भले ही सिर्फ 18 लाख रुपये का ही होगा, लेकिन इस पर सालाना 12 फीसदी का रिटर्न, जो आम तौर पर मिलता है, वह भी कैलकुलेट किया जाए तो निवेश की कुल जमा राशि 1 करोड़ 13 लाख रुपये के आंकड़े तक पहुंचेगी। निवेश गुरू सोलंकी बताते हैं कि एसआइपी के द्वारा एक छोटे से निवेश से शुरू करके भी सामान्य व्यक्ति भी अपने परिवार का भविष्य संवार सकता है, अपने बच्चे को जवानी के दिनों में करोड़पति बना सकता है। दरअसल, एसआईपी एक ऐसी निवेश योजना है, जिसमें छोटी-छोटी राशि से निवेश किया जा सकता है। अगर किसी की मासिक आय कम है तो भी इसके जरिए म्यूचुअल फंड में आसानी से निवेश किया जा सकता है।

मोदी सरकार में अर्थव्‍यवस्‍था तेजी की राह पर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने हाल ही में आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया, जिसमें मोदी सरकार ने अपने विजन में कहा है कि 25 साल बाद भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था जिस स्तर पर पहुंचेगी, उसका कोई तोड़ नहीं होगा। नाइट फ्रैंक की ओर से जारी रिपोर्ट के हवाले से निवेश गुरू भरत सोलंकी कहते हैं कि 25 साल बाद यानी 2047 में भारत का रियल एस्‍टेट मार्केट 58 खरब डॉलर का हो जाएगा, जो अभी 477 अरब डॉलर साइज का है। इस सीधा अर्थ है कि रियल एस्‍टेट के साथ साथ हर सेक्‍टर की तेजी में कई गुना बढ़ोतरी होना तय है। स,लंकी कहते हैं कि महंगाई और मंदी जैसी चुनौतियों को पार करके भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था अब तेजी की राह पर है, और इसका सीधा फायदा देश के निवेशकों को बड़े पैमाने पर मिल रहा है। भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था को इन्‍फ्रा सेक्‍टर के अलावा जिन अन्य सेक्टर से सबसे ज्‍यादा तेजी मिलेगी, उनमें पॉवर, रियल एस्‍टेट, आईटी, बैंक, ऑटोमोबाईल व फाइनेंस तथा हेल्थ सेक्‍टर में भी आने वाले 25 सालों तक यानी 2047 तक जबरदस्‍त उछाल आने की संभावना है।

Economy_PrimeTimeBharat

विभिन्न सेक्‍टर की तेजी का सीधा लाभ एसआइपी को

निवेश गुरू भरत सोलंकी कहते हैं कि म्‍यूचुअल फंड में निवेश लाभ के सिद्दांत पर आधारित है और लाभ के सिद्दांत का सीधा सा प्रतिपादन केवल यही है कि अर्थ व्यवस्था को मजबूत बनानेवाली नीतियां बनती रहे, विकास सतत होता और लगों के धन का प्रवाह चलता रहे। यह सब सरकार की नीतियों पर निर्भर करता है, जो वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी गठबंधन की सरकार बेहतर तरीके से कर रही है। मोदी सरकार ने हाल ही में ‘विजन 2047’ पेश किया है, जिसमें साफ तौर पर बताया गया है कि भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था को सबसे ज्‍यादा तेजी इन्‍फ्रा सेक्‍टर से मिलेगी। निवेश गुरू सोलंकी सरकारी आंकड़ों के हवाले कहते हैं कि भारत में 2024 से 2030 तक केवल 6 साल में ही करीब 150 लाख करोड़ रुपये के निवेश की सरकारी योजना है। सरकार के इस प्रयास से साफ है कि इन्‍फ्रा सेक्‍टर से जुड़ी कंपनियों में भी इन छह सालों में जबरदस्त तेजी दिखेगी और इसका जो फायदा शेयर बाजार और म्‍यूचुअल फंड को मिलेगा, उसका सीधा लाभ सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी एसआइपी को होगा।

-आकांक्षा कुमारी (प्राइम टाइम भारत)

 

Economy India Investment Mutual Fund Narendra Modi SIP
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Rajasthan Refinery: लपटों ने लपेटा, तो विकास के बजाय बहस का केंद्र बन गई रिफाइनरी

April 22, 2026

Rajasthan News: मोदीजी को गाली देने वालों को कंबल नहीं, मुस्लिम महिलाओं से वापस लिए

February 23, 2026

Cello World: युवा पीढ़ी के हीरो प्रदीप राठोड़ का नया आसमान और नई उड़ान

February 11, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Rajasthan Congress: …मतलब यह है कि राजस्थान कांग्रेस में खेल अभी बाकी है मेरे दोस्त!

April 23, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
देश-प्रदेश
6 Mins Read

Hanuman Beniwal: किसान नेता हनुमान बेनीवाल, जिसने अदृश्य हो जाने से इंकार कर दिया

By Prime Time BharatJanuary 26, 2026

– त्रिभुवन Hanuman Beniwal: ऐसे समय में, जब भारतीय राजनीति आज्ञाकारिता को साहस से अधिक…

Om Birla : दूसरी बार ओम बिड़ला बने लोकसभा के अध्यक्ष, उनसे पहले राजस्थान से बलराम जाखड़ रहे दो बार

June 26, 2024

Rajasthan Election: सट्टा बाजार में बीजेपी का जोर!

November 26, 2023

Bhajanlal Sharma: बीजेपी की सीएम प्रयोगशाला के सफल प्रोडक्ट साबित होते भजनलाल

December 9, 2025
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Rajasthan Congress: …मतलब यह है कि राजस्थान कांग्रेस में खेल अभी बाकी है मेरे दोस्त!

April 23, 2026

Vasundhara Raje: फर्जी चिट्ठी, सियासत का सच और वसुंधरा राजे का नाम

April 22, 2026

Rajendra Singh Rathore: अपनी चमक बचाकर रखने में माहिर राजस्थान के राजेंद्र राठौड़

April 21, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.