Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
2nd June, Tuesday, 2:44 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»सत्ता- सियासत»UGC NET: यूजीसी नेट की परीक्षा रद्द, शुचिता से समझौते का शक, सीबीआई जांच करेगी, लाखों छात्र परेशान
सत्ता- सियासत 2 Mins Read

UGC NET: यूजीसी नेट की परीक्षा रद्द, शुचिता से समझौते का शक, सीबीआई जांच करेगी, लाखों छात्र परेशान

Prime Time BharatBy Prime Time BharatJune 19, 2024No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
UGC NET 19062024
UGC_NET_Prime_Time_Bharat
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

UGC NET: यूजीसी-नेट जून 2024 परीक्षा रद्ध कर दी गई है और मामला जांच के लिए सीबीआी को सौप दिया गया है। शिक्षा मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि यूजीसी-नेट जून 2024 परीक्षा को उन रिपोर्टों के बाद रद्द कर दिया गया है, जिनमें कहा गया था कि परीक्षा से समझौता किया गया है। शिक्षा मंत्रालय ने आगे कहा कि एक नई परीक्षा आयोजित की जाएगी और जानकारी अलग से साझा की जाएगी। शिक्षा मंत्रालय ने 18 जून, 2024 को देश के विभिन्न शहरों में आयोजित यूजीसी-नेट  की परीक्षा आयोजित की थी। यूजीसी-नेट जून 2024 के लिए कुल 11,21,225 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। इसमें 6,35,587 छात्राएं, 4,85,579 पुरुष और 59 तृतीय लिंग उम्मीदवार शामिल थे। कुल 9,08,580 अभ्यर्थी (81 प्रतिशत) परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा रद्ध करने के फैसले से लाखों छात्र परेशान हैं।

UGC-NET जून 2024 को क्यों रद्द कर दिया गया है?

अभी केवल एक दिन पहले ही, 18 जून को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने देश के विभिन्न शहरों में दो पालियों में यूजीसी-नेट जून 2024 का आयोजन किया। अगले दिन, 19 जून को, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) को गृह मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) की राष्ट्रीय साइबर अपराध खतरा विश्लेषण इकाई से परीक्षा के संबंध में कुछ इनपुट प्राप्त हुए। इन सूचनाओं से प्रथम दृष्टया संकेत मिलता है कि यूजीसी-नेट जून 2024 की अखंडता से समझौता किया गया है। शिक्षा मंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “सरकार परीक्षाओं की पवित्रता सुनिश्चित करने और छात्रों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।” शिक्षा मंत्रालय ने आगे कहा कि नीट (यूजी) परीक्षा-2024 से संबंधित मामले में ग्रेस मार्क्स से संबंधित मुद्दे को पहले ही पूरी तरह से सुलझा लिया गया है। पटना में परीक्षा के संचालन में कथित अनियमितताओं के संबंध में बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। मंत्रालय ने कहा, “सरकार इस रिपोर्ट के प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई करेगी।” शिक्षा मंत्रालय ने आगे कहा कि सरकार “परीक्षाओं की पवित्रता सुनिश्चित करने और छात्रों के हितों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह दोहराया जाता है कि इस मामले में शामिल पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति या संगठन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

 

UGC NET
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
कारोबार
4 Mins Read

Hindenburg: राहुल गांधी आक्रामक, लेकिन हिंडनबर्ग रिपोर्ट को अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने की साजिश बता रहे हैं जानकार

By Prime Time BharatAugust 12, 2024

Hindenburg: अमेरिकी रिसर्च एवं इन्वेस्टमेंट कंपनी हिंडनबर्ग की नई रिपोर्ट सामने आने के बाद देश…

यह कोई जाने की उम्र थोड़े ही थी श्रीदेवी की!

October 20, 2023

Vivek Oberoi: बॉलीवुड का हीरो बिजनेस में भी टॉप पर, दुबई रियल एस्टेट में विवेक ओबरॉय का बड़ा नाम

July 22, 2025

UAE Hindu Temple: विदेश में हिंदू मंदिर के जरिए पीएम मोदी की कूटनीतिक सफलता के मजबूत कदम

February 15, 2024
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.