Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
2nd June, Tuesday, 12:24 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»व्यक्ति विशेष»Navendu Mishra: यूपी का छोरा यूके में सांसद, नवेन्दु मिश्रा ब्रिटेन में सर्वाधिक वोट से जीते दूसरी बार
व्यक्ति विशेष 5 Mins Read

Navendu Mishra: यूपी का छोरा यूके में सांसद, नवेन्दु मिश्रा ब्रिटेन में सर्वाधिक वोट से जीते दूसरी बार

Prime Time BharatBy Prime Time BharatJuly 10, 2024No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
Navendu Mishra UK MP Prime Time Bharat.jpg
Navendu_Mishra_UK_MP_Prime_Time_Bharat
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Navendu Mishra: कानपुर में जन्मे नवेंदु मिश्रा ब्रिटिश पार्लियामेंट (British Parliament) में दूसरी बार सांसद (MP) बने हैं। यूके के स्टॉकपोर्ट संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से इस बार उन्होंने सबसे ज्यादा 16000 मतों से जीत हासिल की है. जबकि कोई भी सांसद 1000 से 1500 वोटों से ज्यादा के अंतर से नहीं जीत सका। अब भले ही नवेंदु 34 साल के हैं, लेकिन 29 साल की उम्र में पहली बार सांसद बन गए थे। उनका बचपन कानपुर (Kanpur) और गोरखपुर (Gorakhpur) की संकरी गलियों में अपने भाई-बहनों और दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने और पतंग उड़ाने में बीता। ब्रिटेन में लेबर पार्टी (Labor Party) के कीर स्टारमर (Keir Starmer) द्वारा ऋषि सुनक (Rishi Sunak) के नेतृत्व वाली पार्टी कंजर्वेटिव (Conservative) के 14 साल के शासन को समाप्त करने की खबर जैसे ही टेलीविजन पर दिखाई दी, तो लंदन से हजारों किलोमीटर दूर कानपुर और गोरखपुर में भी जश्न मनाया गया।

NavenduMishra UK MP Prime Time Bharat
NavenduMishra_UK_MP_Prime_Time_Bharat.jpg

Table of Contents

Toggle
  • चार साल की उम्र में यूके चले गए थे नवेंदु
  • पूरी तरह से शाकाहारी और भारत आते रहते हैं
  • जीत की खुशी में कानपुर व गोरखपुर में जश्न
          • -निरंजन परिहार

चार साल की उम्र में यूके चले गए थे नवेंदु

नवेंदु जब 1993 में 4 साल के थे, तब अपने माता-पिता के साथ यूके चले गये थे। उस वक्त वह सिर्फ़ चार साल के थे। उनके पिता इंडियन पेट्रोकेमिकल्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड में मार्केटिंग मैनेजर थे और एक ब्रिटिश कंपनी का कार्यभार संभालने के बाद यूके चले गए थे। नवेंदु अब एक ब्रिटिश सांसद हैं जो अब ब्रिनिंगटन में रहते हैं और यूके के 29  भारतीय मूल के सांसदों में से एक हैं। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ़ हाल और कील यूनिवर्सिटी में पढ़ाई से पहले ब्रिस्टल के क्लिफ्टन कॉलेज में शिक्षा प्राप्त की थी। राजनीति में प्रवेश करने से पहले, मिश्रा स्टॉकपोर्ट में एक शॉप-फ़्लोर ट्रेड यूनियनिस्ट के रूप में काम करते थे और बाद में ट्रेड यूनियन के नेता बन गए, जहाँ उन्होंने अनिश्चित रोज़गार वाले कर्मचारियों की देखभाल करने के काम को संगठित किया। पांच साल पहले भी वे सन 2019 के चुनावों में स्टॉकपोर्ट से लेबर पार्टी के टिकट पर हाउस ऑफ़ कॉमन्स के लिए सांसद चुने गए थे, यह सीट पहले एन कॉफ़ी के पास थी, जिन्होंने चेंज यूके में शामिल होने के लिए लेबर पार्टी छोड़ दी थी। सन 2021 में, मिश्रा ने भारत विरोधी नस्लवाद के उदय पर संसद में एक  प्रस्ताव पेश किया था, जिसमें कहा गया था कि किसी के खिलाफ भेदभाव और नस्लवाद को कभी बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।

UK MP NavenduMishra 1 Prime Time Bharat
अपने माता – पिता के साथ ब्रिटिश सांसद नवेंदु मिश्र

पूरी तरह से शाकाहारी और भारत आते रहते हैं

ब्रिटेन के सांसद नवेंदु के साथ उनके भारत में रहने वाले रिश्तेदारों के घनिष्ठ संबंध हैं, और चुनाव जीतने के तुरंत बाद उन्हें जो फोन किए गए, तो सबसे बात की। अपने भारतीय रिश्तेदारों के साथ नवेंदु के अच्छे रिश्ते हैं और वे अपनी जड़ों को नहीं भूले हैं। नवेंदु को हर साल या दो साल में एक बार भारत आना पसंद है और गोरखपुर और कानपुर के अपने रिश्तेदारों से मिलने का मौका कभी नहीं छोड़ते। मिश्रा दो साल पहले भी आर्य नगर में अपने पारिवारिक घर आए थे। वे पूर्णतया शाकाहारी हैं और उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश में जैसा आम तौर पर घरों में बनता है, वह खाना पसंद है।  हाल ही में वे भारत की यात्रा पर भी आए थे, उस दौरान मिश्रा ने गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल से मिलनेवाले एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया था और नई दिल्ली में विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात की थी। उस दौरान वे गोरखपुर  भी गए थे, यहां सभी लोगों से मिलकर बेहद खुश दिखे। अब यूके में लगातार दूसरी बार संसदीय चुनाव जीतने के बाद नवेंदु मिश्रा शीघ्र ही भारत आने की तैयारी कर रहे हैं।

जीत की खुशी में कानपुर व गोरखपुर में जश्न

यूके के स्टॉकपोर्ट संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से लगातार दूसरी बार हाउस ऑफ कॉमन्स के लिए चुने गए मिश्रा का जन्म 1989 में कानपुर में हुआ था। ननिहाल गोरखपुर में है, और पिता कानपुर के आर्य नगर के निवासी। चाचा प्रभात रंजन मिश्रा मुंबई में एक निजी कंपनी में इंजीनियर थे और उनके चचेरे भाई हिमांशु मिश्रा कानपुर के शिवराजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर हैं। नवेंदु दो भाई और एक बहन में सबसे बड़े हैं। उनके छोटे भाई दिव्येंदु मिश्रा और  छोटी बहन का नाम मिताली मिश्रा है। नवेंदु की मां मीनू मिश्रा ने गोरखपुर के कार्मल इंटर कॉलेज और फिर गोरखपुर विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त की। ब्रिटेन के सांसद के बचपन के बारे में बात करते हुए पांडे ने कहा कि उन्हें पतंग उड़ाना और अपने दो बेटों और बेटी सहित अन्य बच्चों के साथ गलियों में क्रिकेट खेलना बहुत पसंद था। उनकी जीत की खबर मिलते ही कानपुर और गोरखपुर  में नवेंदु मिश्रा  के दोस्तों और रिश्तेदारों ने मिठाई बांटकर और पटाखे फोड़कर ऐतिहासिक जनादेश का जश्न मनाया।

-निरंजन परिहार

 

यह भी पढ़िएः UK Election: भारतीय मूल के 29 सांसद जीते ब्रिटेन में, हाउस ऑफ कॉमन्स में फिर हिंदुस्तानियों का जलवा

यह भी क्लिक कीजिएः Rishi Sunak: भारतीयों की वजह से बेआबरू होकर निकले ऋषि सुनक को इतिहास कैसे माफ करेगा?

 

British Parliament Conservative Gorakhpur Kanpur Keir Starmer Labor Party MP Navendu Mishra Rishi Sunak
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
कारोबार
5 Mins Read

IndiGo: हवाई सेवाओं से हाहाकार, मगर कर क्या रही सरकार?

By Prime Time BharatDecember 6, 2025

IndiGo: भारत की घरेलू हवाई सेवाएं देश की विकास यात्रा का महत्वपूर्ण संकेत है। लेकिन…

Eknath Shinde: महाराष्ट्र में अब शिंदेशाही, एनसीपी और कांग्रेस के और कमजोर होने के आसार

January 14, 2024

UGC NET: यूजीसी नेट की परीक्षा रद्द, शुचिता से समझौते का शक, सीबीआई जांच करेगी, लाखों छात्र परेशान

June 19, 2024

Kangana Ranaut: कांग्रेस प्रवक्ता की शर्मनाक टिप्पणी पर भड़के लोग, पोस्ट डिलीट, सफाई जारी

March 26, 2024
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.