Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
31st May, Sunday, 6:04 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»कारोबार»गोल्ड स्मगलिंगः किसी की ब्रा में, तो किसी की पेंटी में गोल्ड
कारोबार 4 Mins Read

गोल्ड स्मगलिंगः किसी की ब्रा में, तो किसी की पेंटी में गोल्ड

Prime Time BharatBy Prime Time BharatOctober 20, 2023No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
Gold Smuggling Case Madras HC TAXSCAN
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

राकेश दुबे

गोल्ड की स्मगलिंग कम नहीं हो रही है। सरकार कोशिशें कर रही है। फिर भी लगातार बढ़ रही है। बस, तरीके बदल रहे हैं। स्मगलगर हर तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। इस स्मगलिंग में खूबसूरत और हसीन चेहरों और उन के अंग – प्रत्यंग भी खूब उपयोग में आ रहे है। कोई हसीना अपने गुप्तांग में गोल्ड ला रही है तो कोई ब्रा में दबोचकर गोल्ड ला रही है। कोई सुंदरी अपनी पेंटी में पहन कर गोल्ड ला रही है और कोई गोल्ड को निगलकर स्मगलिंग की दुनिया बसा रही है। हमारा हिंदुस्तान गोल्ड के ग्लैमर का दीवाना है। सो, हमारे हिंदुस्तान में गोल्ड के बढ़ते भाव के कारण विदेशों से गोल्ड लाने की परंपरा पुरानी है। मगर, सरकार ने अड़ंगे डाले, तो गोल्ड लाने के तरीके भी बदल गए।

पहले लोग समंदर के रास्ते गोल्ड लाते थे। लेकिन जल्दी कमाई करने की ललक ने जब रास्ते बदले, तो रवायतें भी बदल गईं। हवाई जहाजों से गोल्ड आता तो पहले भी था, लेकिन गोल्ड अब हसीनाओं के शरीर के साथ आने लगा है। या यूं भी कहा जा सकता है कि गोल्ड को भी हसीनाओं के शरीर के साथ का अहसास सुहाने लगा है। बीते तीन सालों में अकेले नई दिल्ली एयरपोर्ट पर ही अब तक करीब डेढ़ सौ करोड़ का गोल्ड और करीब 130 से भी ज्यादा लोगों को स्मगलिंग के आरोप में पकड़ा जा चुका है। गोल्ड स्मगलिंग करनेवाले इन लोगों में करीब 85 महिलाएं है। ये सारी की सारी महिलाएं हसीन, जवान, खूबसूरत और तेजतर्रार। सरकारी एजेंसियां सख्त हैं। मगर स्मगलरों के हौसले भी बुलंद हैं। वे गोल्ड लाने के लिए हर तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। सरकार को भरोसा था कि नीतियां बदलने से गोल्ड की स्मगलिंग कम हो सकती है। लेकिन गोल्ड पर इंपोर्ट ड्यूटी जस की तस है।  माना जाता है कि विदेश से गोल्ड लाने में कमसे कम 10 से 15 पर्सेंट की सीधे कमाई का धंधा तो है ही।

मुंबई में एयरपोर्ट पर दुबई से आई एक महिला पकड़ी गई। यह महिला अपनी पेंटी में जेब बनवाकर उसमें दो किलो गोल्ड छुपाकर ला रही थी। सरकारी एजेंसियों को शक हुआ, तो उस महिला सें पेंटी उतारने का कहा गया। लेकिन उसने कस्टम और जांच एजेंसियों पर पेंटी उतारने के नाम पर बदसलूकी को हो हल्ला मचाया। पर, कुछ ज्यादा सख्ती की गई, तो वह पेंटी उतारने को मजबूर हुई। देखा, तो उपकी पेंटी में से साठ लाख का गोल्ड मिला। इसी तरह कोलकाता एयरपोर्ट पर हाल ही में एक बुर्काधारी महिला के ब्रेस्ट की अजीबोगरीब साइज देखकर पुलिस को शक हुआ और उससे सख्ती से पूछताछ की। पुलिस ने ब्रा खुलवाकर उससे 100 – 100 ग्राम गोल्ड के आठ बिस्किट बरामद किए। नई दिल्ली में पकड़ी गई एक महिला तो अपने गुप्तांग में फंसाकर एक किलो गोल्ड का बार लाई थी। उसकी तो पेंटी उतरवाई गई फिर भी पता नहीं चल पा रहा था। लेकिन पकड़नेवाले भी महाहोशियार होते हैं। सो, महिला के गुप्तांग में घुसाया गया गोल्ड बार भी आखिर निकलवाकर ही दम लिया। एक महिला तो पकड़े जाने के डर से गोल्ड की तीन चेन निगल गई। उसे 24 घंटे तक लगातार बहुत सारे केले खिलाकर तीनों चेन शौच के जरिए पेट से निकलवाई गई। हाल ही में दिल्ली में लगेज ट्रॉली के ऊपर लगने वाली एक प्लेट को वाइट गोल्ड का बनाकर स्मगल करने की कोशिश की गई। इसी तरह एक ने माइक्रोवेव की बैक प्लेट को गोल्ड का बनाया था, तो एक अन्य मामले में सिडनी से आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट की चेयर के अंदर करीब तीन किलो लावारिस गोल्ड मिला। विमान के टॉइलेट में छुपाकर गोल्ड लाना तो अब बहुत आम हो गया है।

पिछले साल भर में डिपार्टमेंट ऑफ रेवेन्यु इंटेलिजेंस ने अकेले मुंबई एयरपोर्ट पर ही कुल करीब 1400 किलो से भी ज्यादा गोल्ड जब्त किया। लेकिन जितना गोल्ड पकड़ा गया, उसके मुकाबले स्मगलिंग करके लाए हुए गोल्ड का आंकड़ा कई गुना ज्यादा है। जानकारों के मुताबिक 1200 से 1500 किलो गोल्ड हर महीने अवैध रुप से भारत में लाया जा रहा था। लेकिन सरकार मान रही थी कि कुछ और सख्ती से ही गोल्ड की स्मगलिंग कम हो सकती है। लेकिन डिपार्टमेंट ऑफ रेवेन्यु इंटेलिजेंस के ताजा आंकड़ों के मुताबिक बिता साल भर में पिछले वर्षों के मुकाबले गोल्ड स्मगलिंग के मामले चार गुना ज्यादा बढ़े हैं। गोल्ड की स्मगलिंग में खासकर महिलाओं का बड़े पैमाने पर शामिल होना और स्मगलिंग के लिए अपने शरीर का इस तरह से उपयोग करना यही दर्शाता है कि गोल्ड चाहे कितना भी महंगा हो जाए, उसका ग्लैमर कभी कम होनेवाला नहीं है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा

May 13, 2026

Rajasthan Refinery: लपटों ने लपेटा, तो विकास के बजाय बहस का केंद्र बन गई रिफाइनरी

April 22, 2026

Cello World: युवा पीढ़ी के हीरो प्रदीप राठोड़ का नया आसमान और नई उड़ान

February 11, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
ग्लैमर
8 Mins Read

सिसकारियों से संवरती सिनेमा की सांसें

By Prime Time BharatOctober 28, 2023

हमारा सिनेमा पहले के मुकाबले बोल्ड होता जा रहा है। हीरोइनें ही खुल्लम खुल्ला दिखने…

कांग्रेस सरकार को तालिबानी बताया बीजेपी ने

December 26, 2023

Jaipur Jewellery Show दुनिया भर में ज्वेलरी बिजनेस के विकास का बड़ा ब्रांड बन गया है जेजेएस

December 22, 2023

IndiGo: हवाई सेवाओं से हाहाकार, मगर कर क्या रही सरकार?

December 6, 2025
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.