Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
2nd June, Tuesday, 2:52 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»ये उम्र की बात है जी, कहने भर की है, कहने दीजिए…!
देश-प्रदेश 2 Mins Read

ये उम्र की बात है जी, कहने भर की है, कहने दीजिए…!

Prime Time BharatBy Prime Time BharatDecember 26, 2023No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
SukhjinderRandhava
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

कायदे से देखा जाए, तो राजनीति में जीत के मुकाबले उम्र कोई मायने नहीं रखती। फिर भी, राजस्थान में कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भले ही कह दिया हो कि बड़ी उम्र वाले लोगों को पद त्याग देने चाहिए और उदयपुर के अपने चिंतन शिविर में भी पार्टी ने भले ही संकल्प लिया था कि सत्ता व संगठन दोनों में 50 फीसदी पदों पर, 50 साल से कम उम्र के लोग ही रहेंगे। लेकिन जिस पार्टी का राष्ट्रीय अध्क्ष खुद 82 पार का हो, उस पार्टी की अपने प्रादेशिक नेताओं को उम्र के हवाले से पद छोड़ने की सलाह व शिविरों के संकल्प कोई खास मायने नहीं रखते। राजनीति के जानकारों की राय में हैं कि सचिन पायलट के दिल को तसल्ली देने के लिए प्रभारी रंधावा ने केवल कहने को कह दिया है। क्योंकि कांग्रेस के वर्तमान 106 विधायकों में से 60 साल से ज्यादा उम्र के 45  विधायक हैं, जिनको राजस्थान में कांग्रेस का स्तंभ कहा जाता है। अशोक गहलोत सरकार में 70 पार के 9 मंत्री हैं। शांति धारीवाल, उदयलाल आंजना, परसादीलाल मीणा, सुखराम विश्नोई, बृजेंद्र ओला, हेमाराम चौधरी और बीडी कल्ला 70 पार के हैं। इनके अलावा महेश जोशी, विश्वेंद्र सिंह, महेंद्रजीत मालवीय, गोविंद मेघवाल, मुरारी मीणा, रमेश मीणा और राजेंद्रसिंह यादव, सुभाष गर्ग आदि 8 मंत्रियों की उम्र 60 पार हैं। उदयपुर के चिंतन शिविर में 50 साल से कम उम्र के 50 फीसदी लोगों को रखने की सीमा के संदर्भ में देखा जाए, तो प्रतापसिंह खाचरियावास, प्रमोद जैन भाया, रामलाल जाट,  लालचंद कटारिया, जाहिदा खान, शकुंतला रावत, राजेंद्र गुढ़ा, भजनलाल जाटव, ममता भूपेश और अर्जुन बामनिया जैसे कुल 10 मंत्री 50 व 60 साल के बीच के हैं। हालांकि जीवन की अंतिम संध्या की प्रतीक्षा कर रहे नरसिम्हाराव और मनमोहन सिंह जैसे नेताओं को बिस्तर से उठाकर प्रधानमंत्री पद पर पहुंचाने का जिस पार्टी का इतिहास रहा हो और राहुल गांधी जैसा युवा नेता जहां खुद पद लेने को तैयार नहीं हो, वहां होना जाना कुछ भी नहीं है। फिर प्रभारी रंधावा खुद भी तो 65 पार के होने जा रहे हैं, ऐसे में उनके बयानों के क्या गंभारता से लेना… मजे कीजिए!

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
देश-प्रदेश
5 Mins Read

Satish Poonia: सियासत में संबंधों की प्रभावी मिसाल बन गया महीप पूनिया का विवाह समारोह

By Prime Time BharatApril 29, 2025

Satish Poonia: राजस्थान में बीजेपी (BJP) के बड़े नेता और पार्टी के हरियाणा प्रभारी डॉ…

Australia Election: चुनाव ऑस्ट्रेलिया में, जलवा नरेंद्र मोदी का और भारतीयों की बढ़ती अहमियत

April 30, 2025

Republic Day: राष्ट्रपति के संबोधन में साफ दिखा विपक्ष के लिए तीखा राजनीतिक संदेश

January 25, 2026

Rajasthan: लाखों की जिंदगी बचानेवाले कोविड योद्धा अब तक बेरोजगार… मुख्यमंत्री से बड़ी उम्मीद!

April 4, 2026
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.