Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • BJP Nitin Nabin: बीजेपी ने फिर चौंकाया… राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन !
  • Rajasthan: विकास और निवेश का नया अध्याय लिखता राजस्थान
  • Putin: मोदी से पुतिन की ऐतिहासिक मुलाकात और वैश्विक मंच पर भारत के लाभ
  • IndiGo: हवाई सेवाओं से हाहाकार, मगर कर क्या रही सरकार?
  • Bhajanlal Sharma: बीजेपी की सीएम प्रयोगशाला के सफल प्रोडक्ट साबित होते भजनलाल
  • Vishwanath Sachdev: यूं ही कोई विश्वनाथ, सचदेव नहीं हो जाता…!
  • Rajasthan: दो नेताओं की सजह मुलाकात या अगले प्रदेश अध्यक्ष की तैयारी ?
  • Akshay Kumar: राजस्थान में फिल्म विकास पर मुख्यमंत्री से अक्षय कुमार की मुलाकात के मायने
15th December, Monday, 12:01 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»Air India Plane Crash Vijay Rupani: सरल और विरल विजय रूपाणी का दुनिया से विदा होना
देश-प्रदेश 5 Mins Read

Air India Plane Crash Vijay Rupani: सरल और विरल विजय रूपाणी का दुनिया से विदा होना

Prime Time BharatBy Prime Time BharatJune 13, 2025No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
Vijay Rupani Prime Time Bharat
Vijay-Rupani-Prime-Time-Bharat
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Air India Plane Crash Vijay Rupani: अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 12 जून 2025 को दोपहर 1:39 बजे लंदन के गेट्विक हवाई अड्डे के लिए उड़ी एयर इंडिया (Air India) की उड़ान AI-171 गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी (Vijay Rupani) को संसार सागर से विदाई करके अपने साथ ले गई। 68 वर्षीय बीजेपी (BJP) नेता रूपाणी अपनी मृदुभाषी, शांत और स्थिर राजनीतिक शैली के लिए जाने जाते थे। रन वे छोड़ते ही विमान आग के गोले में तब्दील हो गया और इस उड़ान में सवार कुल 242 लोगों में से केवल 1 व्यक्ति बचा, रूपाणी सहित बाकी सभी काल के गाल में समा गए। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और गुजरात (Gujarat) के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी लंदन में रहने वाली अपनी बेटी राधिका रुपाणी को मिलने और पत्नी अंजली रुपाणी को वापस भारत लाने के लिए लंदन रवाना हुए थे। विमान में वे सीट नंबर 2-D पर बैठे थे, और 20 जून को एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI-000 से उनकी वापसी का टिकट भी बुक था। लेकिन अब वे कबी नहीं लौटेंगे। अगर, सहज मौत हुई होती, तो लाखों लोग उनके अंतिम दर्शन को उमड़ते, लेकिन न तो अंतिम दर्शन, न अंतिम स्नान और न ही सहज अंतिम संस्कार। विजय रुपाणी जैसे सरल और सहज राजनेता को काल ऐसे अपने साथ ले जाएगा, कोई सोच भी नहीं सकता।

Vijay Rupani Anjali Rupani Radhika Rupani Prime Time Bharat
Vijay-Rupani-Anjali-Rupani-Radhika-Rupani-Prime-Time-Bharat

Table of Contents

Toggle
  • रुपाणी ने जो चाहा, वही उनसे जुड़ गया अंतिम पलों में
  • सदा सादगी, सरलता, समर्पण की मिसाल रहे रुपाणी
  • रूपाणी से पहले सीएम मेहता की भी हवाई हादसे में जान गई
        • -राकेश दुबे

रुपाणी ने जो चाहा, वही उनसे जुड़ गया अंतिम पलों में

कहते हैं कि व्यक्ति के जीवन के अंत तक वे बहुत सारे तत्व सदा साथ चलते रहते हैं, फिर चाहे वे उसका आदर्श हो, जीवन का ध्येय हो, पसंद हो, काम हो, जगहें हों, या फिर हो दृष्टिकोण। विजय रूपाणी के जीवन का सच भी यही रहा। वे लंदन में रहने वाली अपनी चार्टर्ड अकाउंटेंट पुत्री राधिका रुपाणी से बेहद प्यार करते थे और उसी से मिलने लंदन जा रहे थे, तो लंदन जाते जाते ही स्वर्ग सिधार गए। अहमदाबाद के विकास में उनका बड़ा योगदान रहा, तो अहमदाबाद से ही उन्होंने अंतिम उड़ान भरी। सरदार पटेल को वे अपना राजनीतिक आदर्श मानते थे, तो सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से ही वे आखरी बार उड़े। गुजरात में हवाईअड्डों और विमान सेवाओं के विकास में उनका खासा योगदान रहा, तो अंतिम बार हवाई अड्डा और विमान ही उनके जीवन के हिस्से में रहे। यही नहीं, अहमदाबाद के जिस सिविल हॉस्पिटल के विकास और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में विजय रुपाणी का योगदान रहा, उसी के परिसर में बने हॉस्टल की इमारत पर उनका उड़ता विमान गिरा।

Vijay Rupani PM Modi Amit Shah Prime Time Bharat
Vijay-Rupani-PM-Modi-Amit-Shah-Prime-Time-Bharat

सदा सादगी, सरलता, समर्पण की मिसाल रहे रुपाणी

म्यांमार के रंगून में 2 अगस्त 1956 को जन्मे विजय रूपाणी का परिवार बचपन में रंगूल से राजकोट (गुजरात) आ गया था। उनकी शिक्षा राजकोट में हुई, जहां उन्होंने बीए, एलएलबी की डिग्री हासिल की। राजकोट में 1987 में नगरपालिका पार्षद चुने जाने से पहले उन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में स्वयंसेवक और बीजेपी में कार्यकर्ता के रूप में काम किया। वह 1996 से 1997 तक मेयर भी रहे। वे 1998 में गुजरात में भाजपा के महासचिव बने और यह वह पद था जिस पर उन्होंने चार बार कार्य किया। उन्होंने पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता के रूप में भी कार्य किया। रूपाणी 2006 में गुजरात पर्यटन निगम का अध्यक्ष भी रहे। इस समय गुजरात में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन को ब्रांड एंबेसडर बनाया। वे 2006 से 2012 तक राज्य सभा के सदस्य रहे। रूपाणी ने अपना पहला विधानसभा चुनाव 2014 में लड़ा था, जिसमें वे राजकोट पश्चिम से विजयी हुए थे। फिर आनंदीबेन पटेल की गुजरात कैबिनेट में परिवहन, जल आपूर्ति, श्रम और रोजगार मंत्री बने। उन्होंने फरवरी से अगस्त 2016 तक कुछ समय के लिए गुजरात भाजपा के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया। 2016 में, ही वे आनंदीबेन पटेल के इस्तीफे के बाद, गुजरात के मुख्यमंत्री बने। सन 2016 से 2021 तक उनके मुख्यमंत्री काल में गुजरात में औद्योगिक विकास, बुनियादी ढांचे, और निवेश को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान रहा। वे प्रदानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के गृह मंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता अमित शाह के करीबी माने जाते थे। विमान हादसे में रुपाणी की मृत्यु न केवल उनके परिवारजनों, रिश्तेदारों और साथियों व राजनीतिक सहयोगियों के लिए, बल्कि पूरे गुजरात के लिए बेहद दुखद है। रूपाणी को राजनीतिक जीवन में सादगी, सरलता, समर्पण, और सहजता सहित साफगोई के लिए हमेशा याद किया जाएगा। दुनिया से जाते तो सब है, लेकिन एक बेहद सरल राजनेता विजय रुपाणी का संसार से ऐसे विदाई लेना किसी को नहीं सुहाया।

Vijay Rupani Air Creas Prime Time Bharat
Gujarat-CM-Air-Crash-Prime-Time-Bharat.jpg

रूपाणी से पहले सीएम मेहता की भी हवाई हादसे में जान गई

विजय रुपाणी की हवाई हादसे में मृत्यु ने गुजरात के इतिहास में एक और दुखद अध्याय जोड़ दिय़ा है, क्योंकि वे प्रदेश के दूसरे राजनेता है, जो मुख्यमंत्री पद पर रहे हैं, जिनकी मृत्यु 12 जून 2025 को हवाई हादसे में हुई। इससे पहले 19 सितंबर 1965 को गुजरात से मुख्यमंत्री बलवंतराय मेहता की भी हवाई हादसे में ही मृत्यु हुई थी। बात भारत पाकिस्तान के बीच 1965 की जंग की है, जिसमें बलवंतराय मेहता भी शहीद हो गए थे। तत्कालीन मुख्यमंत्री बलवंत राय मेहता के बीचक्राफ्ट हेलीकॉप्टर पर पाकिस्तानी एयरफोर्स ने उस समय हमला किया जब वह एक रैली में भाग लेकर कच्छ की तरफ निकले थे। इस हमले में मुख्यमंत्री मेहता समेत उनकी पत्नी, 3 सहयोगी एवं 1 पत्रकार एवं दो क्रू सदस्यों सहित सहित कुल 8 लोगों की जान चली गई थी। पाकिस्तान से जारी युद्ध के बीच बलवंत राय रैली में भारतीय सेना के जवानों का हौसला बढ़ाने निकले थे।

-राकेश दुबे

 

संबंधित समाचारः Ahmedabad Air India Plane Crash: उड़ते- उड़ते आग का गोला बन गया विमान, करीब 250 लोगों की मौत

इसे भी पढ़िएः IndiGo एयरलाइंस के 35 और विमान ठप होंगे

Ahmedabad Air India Plane Crash Air India Air India Plane Crash Vijay Rupani BJP Gujarat Vijay Rupani
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

BJP Nitin Nabin: बीजेपी ने फिर चौंकाया… राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन !

December 14, 2025

Rajasthan: विकास और निवेश का नया अध्याय लिखता राजस्थान

December 9, 2025

Putin: मोदी से पुतिन की ऐतिहासिक मुलाकात और वैश्विक मंच पर भारत के लाभ

December 6, 2025

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

BJP Nitin Nabin: बीजेपी ने फिर चौंकाया… राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन !

December 14, 2025

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
सत्ता- सियासत
4 Mins Read

Ram Mandir: ‘राम आएंगे, तो… ‘ पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर मंत्रमुग्ध करनेवाला भजन बताया

By Prime Time BharatJanuary 3, 2024

Ram Mandir: धर्म नगरी के रूप में प्रतिष्ठित अयोध्या (Ayodhya) में 22 जनवरी को बहुप्रतीक्षित…

Loksabha Election: डॉ पूनिया, राठौड़, राजपाल और खाचरियावास की राजनीति के नए रंग!

March 25, 2024

Barkha Madan Bollywood: ऐश्वर्या और सुष्मिता को टक्कर देनेवाली सौंदर्य की मल्लिका अब बौद्ध साध्वी

February 7, 2024

Rajasthan Congress: कांग्रेस ही कांग्रेस को हराती है, राजस्थान में किसके लिए कहा रजनी पाटिल ने ?

January 18, 2024
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

BJP Nitin Nabin: बीजेपी ने फिर चौंकाया… राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन !

December 14, 2025

Rajasthan: विकास और निवेश का नया अध्याय लिखता राजस्थान

December 9, 2025

Putin: मोदी से पुतिन की ऐतिहासिक मुलाकात और वैश्विक मंच पर भारत के लाभ

December 6, 2025
© 2025 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.