Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
1st June, Monday, 11:16 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»कारोबार»India Pakistan War: राजस्थान को व्यापारिक नुकसान की संभावना, पर्यटन भी प्रभावित
कारोबार 4 Mins Read

India Pakistan War: राजस्थान को व्यापारिक नुकसान की संभावना, पर्यटन भी प्रभावित

Prime Time BharatBy Prime Time BharatMay 10, 2025No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
India Pakistan Border Prime Time Bharat
India-Pakistan-Border-Prime-Time-Bharat
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

India Pakistan War: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव या युद्ध की स्थिति का राजस्थान (Rajasthan) पर व्यापारिक और आर्थिक प्रभाव गहरा हो सकता है। हाल के तनावों, के तहत राजस्थान में सीमा पर सतर्कता बढ़ गई है, जिससे व्यापारिक गतिविधियों पर असर पड़ रहा है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद, ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के तहत पाकिस्तानी आतंकी कैंपों पर भारतीय सेना के हमलों बाद के हालात से उपजी युद्ध की स्थिति का राजस्थान के पर्यटन पर भी सीधा असर पड़ा है। होटलें खाली हैं, रेस्टोरेंट में लोग कम जा रहे हैं तथा टैक्सियां ठप हैं और गोड़वाड़ इलाके में माउंट आबू, राणकपुर, जवाई सहित जोधपुर, जैसलमेर और उदयपुर में भी पर्यटकों की संख्या में तगड़ी गिरावट आई है। जोधपुर और बीकानेर में हवाई सेवाएं ठप हैं, तो बाहर से लोगों की आवाजाही भी बंद है।

Table of Contents

Toggle
  • होटल, रेस्तरां, और हस्तशिल्प उद्योगों को भारी घाटा
  • कृषि और पशुपालन व्यवसायों को नुकसान संभव
  • राजस्थान में निवेश पर भी असर की संभावना
          • -आकांक्षा कुमारी (वरिष्ठ पत्रकार)

होटल, रेस्तरां, और हस्तशिल्प उद्योगों को भारी घाटा

राजस्थान का पर्यटन क्षेत्र राज्य की अर्थव्यवस्था का एक प्रमुख हिस्सा है। हमारा प्रदेश पाकिस्तान के साथ 1,037 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है। जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर और अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही युद्ध के हालात में रुक गई है। जवाई इलाके में भी पर्यटक एक झटके में कम हो गए हैं। राजनीतिक विश्लेषक निरंजन परिहार मानते हैं कि राजस्थान के सीमावर्ती जिले जैसे बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर और श्रीगंगानगर तथा उनसे जुड़े जोधपुर, पाली, सिरोही, जालोर, नागौर, चूरू आदि युद्ध के हालात में सबसे अधिक प्रभावित होना संभव हैं। परिहार कहते हैं कि युद्ध के हालात की वजह से, पूरे मारवाड़ इलाके में दुकानें और बाजार समय से पहले बंद हो रहे हैं, जो स्थानीय व्यापारियों के लिए नुकसान का संकेत है। पर्यटन से जुड़े होटल, रेस्तरां, और हस्तशिल्प उद्योगों को भारी घाटा हो सकता है, क्योंकि युद्ध की आशंका से पर्यटक इन क्षेत्रों से दूरी बना रहे हैं।

Mount Abu
Mount-Abu-Prime-Time-Bharat

कृषि और पशुपालन व्यवसायों को नुकसान संभव

भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध की स्थिति में सीमा पूरी तरह सील है। राज्य के भीतर भी लोगों की आवाजाही कम हो गई है, इससे स्थानीय व्यापारियों, विशेष रूप से कृषि और पशुपालन से जुड़े लोगों को नुकसान होगा, जो एक जिसे से दूसरे जिले की सीमा पार के बाजारों पर निर्भर हैं। सुमेरपुर, पाली, जोधपुर, नागौर व बीकानेर मंडियों में अनाज कम आ रहा है। कांग्रेस नेता अभिमन्यु सिंह कहते हैं कि राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में कृषि और पशुपालन प्रमुख व्यवसाय हैं, उसे भी नुकसान संभव है। युद्ध के हालात में सैन्य गतिविधियों, ब्लैकआउट, और आवागमन पर प्रतिबंधों के कारण आपूर्ति श्रृंखला बाधित हो रही है। अभिमन्यु सिंह कहते हैं कि इस हालात से फसलों और डेयरी उत्पादों का परिवहन प्रभावित होगा, जिससे किसानों और व्यापारियों को आर्थिक नुकसान होगा। इसके अलावा, युद्ध के कारण ईंधन और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बढ़ सकती हैं, जिससे लागत में वृद्धि होगी।

MehranGarh Fort Prime Time Bharat
MehranGarh-Fort-Jodhpur-Prime-Time-Bharat

राजस्थान में निवेश पर भी असर की संभावना

युद्ध की स्थिति में विदेशी और घरेलू निवेश पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। एक रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान की अर्थव्यवस्था अपेक्षाकृत स्थिर रहेगी, लेकिन रोजमर्रा के खर्च में वृद्धि से लोगों का नियमत आर्थिक खर्च बढ़ सकता है। बीजेपी नेता एडवोकेट वीरेंद्र सिंह चौहान कहते हैं कि युद्ध के हालात का राजस्थान को औद्योगिक नुकसान भी संभव है कि राजस्थान में निवेशक अनिश्चितता के कारण पूंजी निवेश रोक सकते हैं, जिससे औद्योगिक और बुनियादी ढांचा परियोजनाएं प्रभावित होंगी। वित्त सलाहकार भरत सोलंकी कहते हैं कि युद्ध के हालात से शेयर बाजार में पैदा होने वाली अस्थिरता से राजस्थान के स्थानीय व्यापारियों और निवेशकों को नुकसान हो सकता है। सोलंकी कहते हैं कि निवेशक अपने निवेश को रोक कर किसी दूसरी तरफ डायवर्ट कर सकते हैं। भारत-पाकिस्तान युद्ध की स्थिति राजस्थान की अर्थव्यवस्था, विशेष रूप से पर्यटन, कृषि, और सीमा व्यापार को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती है। सरकार को इन नुकसानों को कम करने के लिए राहत पैकेज और वैकल्पिक व्यापारिक रणनीतियों पर ध्यान देना होगा।

-आकांक्षा कुमारी (वरिष्ठ पत्रकार)

 

इसे भी पढ़िएः Operation Sindoor: पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब, मगर सीमा पर सांसत बरकरार

यह भी पढ़ेः Operation Sindoor: पाकिस्तान के 9 ठिकानों पर एयर स्ट्राइक, पीएम मोदी ने जो कहा, वही किया

 

India Pakistan War Operation Sindoor Rajasthan
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
व्यक्ति विशेष
7 Mins Read

Rajasthan Politics: मजबूत मनोबल वाले पूनिया का आमेर को यूं अचानक ‘राम राम’ किसी को अच्छा नहीं लगा

By Prime Time BharatDecember 5, 2023

Rajasthan Politics: यह कहना मुश्किल है कि आने वाला इतिहास डॉ सतीश पूनिया (Satish Poonia)…

Jyoti Malhotra: हुस्न के जलवे और सोशल मीडिया के जरिए जासूसी का खतरनाक खेल, ज्योति मल्होत्रा अब शिकंजे में

May 22, 2025

Mathura Shahi Idgah News : मथुरा में शाही ईदगाह के सर्वे पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाई गई , जाने पूरा मामला

January 16, 2024

Arvind Kejriwal: संजय निरुपम का सवाल,आखिर इस्तीफा क्यों नहीं दे रहे केजरीवाल?

March 25, 2024
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.