Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • BJP Nitin Nabin: बीजेपी ने फिर चौंकाया… राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन !
  • Rajasthan: विकास और निवेश का नया अध्याय लिखता राजस्थान
  • Putin: मोदी से पुतिन की ऐतिहासिक मुलाकात और वैश्विक मंच पर भारत के लाभ
  • IndiGo: हवाई सेवाओं से हाहाकार, मगर कर क्या रही सरकार?
  • Bhajanlal Sharma: बीजेपी की सीएम प्रयोगशाला के सफल प्रोडक्ट साबित होते भजनलाल
  • Vishwanath Sachdev: यूं ही कोई विश्वनाथ, सचदेव नहीं हो जाता…!
  • Rajasthan: दो नेताओं की सजह मुलाकात या अगले प्रदेश अध्यक्ष की तैयारी ?
  • Akshay Kumar: राजस्थान में फिल्म विकास पर मुख्यमंत्री से अक्षय कुमार की मुलाकात के मायने
16th December, Tuesday, 8:17 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»Parliament Election: राजस्थान में कांग्रेस विधायकों को लोकसभा चुनाव में उतारने को तैयार, लेकिन विधायक तैयार है या नहीं?
देश-प्रदेश 4 Mins Read

Parliament Election: राजस्थान में कांग्रेस विधायकों को लोकसभा चुनाव में उतारने को तैयार, लेकिन विधायक तैयार है या नहीं?

Prime Time BharatBy Prime Time BharatJanuary 20, 2024No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
Rajasthan Congress PrimeTimeBharat
Rajasthan-Congress-Prime-Time-Bharat
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Parliament Election: तीन महीने बाद देश में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) होने हैं। राजस्थान में कुल 25 सीटें हैं। कांग्रेस (Congress) ने संभावित उम्मीदवारों की सूची बना ली है। इस सूची में ज्यादातर वरिष्ठ नेता और विधायक हैं, जिनको चुनाव लड़वाया जा सकता है। लेकिन कांग्रेस के विधायक सांसद का चुनाव हारने के मूड में है या नहीं, यह कोई नहीं जानता।  राजस्थान कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot), प्रदेश कांग्रेस अध्क्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasra), प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा (Sukhjinder Singh Randhawa) जैसे बड़े नेता प्रदेश में कांग्रेस की लोकसभा चुनाव में परफॉर्मेंस सुधारने की कोशिश में नई रणनीति बना रहे हैं। कांग्रेस चिंतित है। राजस्थान (Rajasthan) में फिलहाल उसके पास 25 में से एक भी सीट नहीं है। पिछले लोकसभा चुनाव (Parliament Election) जैसा हाल रहा, तो इस बार भी एक भी सीट जीतने जैसी हालत नहीं है। बीजेपी (BJP) प्रदेश में कम से कम 55 फीसदी से ज्यादा वोट बटोरने का टारगेट लेकर चल रही है। कांग्रेस भी कमर कस रही है। उसका फोकस नई पीढ़ी पर है।

Table of Contents

Toggle
  • Parliament Election कई बड़े नेता भी उम्मीदवार संभव
  • अगर लड़े, तो कौन कहां से, चुनाव क्षेत्र तय हो रहे हैं
  • युवा पीढ़ी को लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारी की बात
  • बीजेपी की चुनावी नकल करने पर उतरी कांग्रेस
          • -हरि सिंह

Parliament Election कई बड़े नेता भी उम्मीदवार संभव

ताजा राजनीतिक हालात में रंधावा के वरिष्ठ नेताओं के लोकसभा चुनाव लड़वाने के संकेत को देखें, तो कांग्रेस के कई विधायक लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि अशोक गहलोत, सचिन पायलट, गोविंद सिंह डोटासरा, शांति धारीवाल, हरेंद्र मिर्धा, नरेंद्र बुडानिया, हरीश चौधरी,  बृजेन्द्र ओला, मुरारीलाल मीणा, मुकेश भाकर, महेंद्रजीतसिंह मालवीय, अर्जुन बामणिया, अशोक चांदना, विकास चौधरी और रफीक खान सहित दयाराम परमार, हरिश्चंद्र मीणा, अनिता जाटव आदि विधायक लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं। कांग्रेस चाह रही है कि ज्यादा से ज्यादा, युवा उम्मीदवार उतारे जाएं। जिससे भले ही वर्तमान हालात में कांग्रेस उम्मीदवार जीते नहीं, तो कम से कम कांग्रेस का वोट प्रतिशत तो बढ़े। साथ ही कांग्रेस की आने वाली पीढ़ी भी रणनीतिक रूप से तैयार हो सके।

अगर लड़े, तो कौन कहां से, चुनाव क्षेत्र तय हो रहे हैं

कांग्रेस के जिन बड़े और जाने माने नेताओं को चुनाव लड़वाने की नीति बन रही है, उसके मुताबिक जालोर से अशोक गहलोत, टोंक से सचिन पायलट या हरिश्चंद्र मीणा, सीकर से गोविंद डोटासरा, कोटा से शांति धारीवाल, बाड़मेर से हरीश चौधरी, नागौर से हरेंद्र मिर्धा अथवा मुकेश भाकर, चूरू से नरेंद्र बुडानिया, दौसा से मुरारी लाल मीणा, भीलवाड़ा से अशोक चांदना, उदयपुर से दयाराम परमार, डूंगरपुर से अर्जुन बामणिया अथवा महेंद्रजीत सिंह मालवीय, जयपुर शहर से रफीक खान, करौली से अनिता जाटव, अजमेर से विकास चौधरी, श्रीगंगानगर से सोहन नायक, अलवर से ललित यादव, झुंझुनूं से बृजेन्द्र ओला को लोकसभा का चुनाव लड़वाया जा सकता हैं।

Congress Rajasthan PrimeTimeBharat
Congress_Rajasthan_PrimeTime

युवा पीढ़ी को लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारी की बात

कांग्रेस में बैठकों का दौर जारी है। लोकसभा चुनाव के लिए राजस्थान कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष सांसद रजनी पाटिल हाल ही में जयपुर में बैठक करके गई हैं। पाटिल ने साफ तौर पर कहा कि हमेशा कांग्रेस ही कांग्रेस को हराती है और दूसरा कोई कांग्रेस को नहीं हरा सकता। इसलिए हम सबको एक साथ आना ही होगा। राजस्थान कांग्रेस में सबको पता है कि पाटिल का इशारा किसकी तरफ था। उन्होंने नाम नहीं लिया, लेकिन इसी संदर्भ में जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक खुलकर सचिन पायलट पर कांग्रेस को हराने के आरोप लगा चुके हैं। इस बैठक के साथ ही राजस्थान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भी जयपुर में पार्टी नेताओं और विधायकों के साथ लोकसभा चुनाव के संदर्भ में समीक्षा बैठक की। रंधावा ने कहा कि सबको एक होकर लड़ना है और जीत की ताकत और कांग्रेस की विचारधारा वालों को ही लोकसभा में उम्मीदवार बनाया जाएगा। दोनों नेताओं के बयान का सामूहिक अर्थ देखें, तो कुल मिलाकर कांग्रेसी संस्कृति को युवा नेताओं को ही उम्मीदवारी मिलेगी।

बीजेपी की चुनावी नकल करने पर उतरी कांग्रेस

वैसे, कांग्रेस भी बीजेपी की तर्ज पर अपने वरिष्ठ नेताओं को चुनाव लड़वाने के बारे में सोच रही है। बीजेपी ने हाल ही में कई प्रदेशों सहित राजस्थान में भी पांच सांसदों को विधायक का चुनाव लड़वाया था। जिसमें तीन जीते, और हारनेवाले दो में से एक देवजी पटेल की जमानत जब्त हुई थी। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रंधावा ने साफ तौर पर कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारी के मामले में हमारे युवा नेताओं को खास तवज्जो दी जाएगी।  उन्होंने संकेत दिए कि बीजेपी में सांसदों की तर्ज पर कांग्रेस में भी विधायकों को लोकसभा का चुनाव लड़वाया जा सकता है। लोकसभा चुनाव के लिए युवा और अनुभवी नेताओं का एक संतुलन बनाकर चुनाव मैदान में उतारे जाने के प्रभारी रंधावा के इस बयान के बाद यह माना जा रहा है कि पार्टी अपने युवा नेताओं के साथ ही वरिष्ठ विधायकों को लोकसभा चुनाव में उतारने जा रही है।

-हरि सिंह
Ashok Gehlot BJP Congress Govind Singh Dotasra Lok Sabha Election Parliament Election Rajasthan Sukhjinder Singh Randhawa
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

BJP Nitin Nabin: बीजेपी ने फिर चौंकाया… राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन !

December 14, 2025

Rajasthan: विकास और निवेश का नया अध्याय लिखता राजस्थान

December 9, 2025

Putin: मोदी से पुतिन की ऐतिहासिक मुलाकात और वैश्विक मंच पर भारत के लाभ

December 6, 2025

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

BJP Nitin Nabin: बीजेपी ने फिर चौंकाया… राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन !

December 14, 2025

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
देश-प्रदेश
6 Mins Read

Rajasthan: भजनलाल सरकार सक्रिय, मंत्रिमंडल बैठक में प्रदेश के विकास हेतु कई महत्वपूर्ण फैसले

By Editorial TeamMarch 10, 2025

Rajasthan: मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) की अध्यक्षता में शनिवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में…

Ayodhya Development: अयोध्या का आर्थिक ढांचा पूरी तरह से बदल देगा राम मंदिर, रोजगार का प्रमुख केंद्र भी बनेगा

January 22, 2024

Rajasthan Politics: …आखिर उड़ान के लिए पायलट को विमान रन-वे पर लाना ही पड़ा?

June 11, 2025

Congress: कमजोर होती कांग्रेस आखिर राहुल गांधी को क्यों नहीं दिखती, यही सबसे बड़ा सवाल

February 16, 2025
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

BJP Nitin Nabin: बीजेपी ने फिर चौंकाया… राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन !

December 14, 2025

Rajasthan: विकास और निवेश का नया अध्याय लिखता राजस्थान

December 9, 2025

Putin: मोदी से पुतिन की ऐतिहासिक मुलाकात और वैश्विक मंच पर भारत के लाभ

December 6, 2025
© 2025 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.