Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • BJP Nitin Nabin: बीजेपी ने फिर चौंकाया… राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन !
  • Rajasthan: विकास और निवेश का नया अध्याय लिखता राजस्थान
  • Putin: मोदी से पुतिन की ऐतिहासिक मुलाकात और वैश्विक मंच पर भारत के लाभ
  • IndiGo: हवाई सेवाओं से हाहाकार, मगर कर क्या रही सरकार?
  • Bhajanlal Sharma: बीजेपी की सीएम प्रयोगशाला के सफल प्रोडक्ट साबित होते भजनलाल
  • Vishwanath Sachdev: यूं ही कोई विश्वनाथ, सचदेव नहीं हो जाता…!
  • Rajasthan: दो नेताओं की सजह मुलाकात या अगले प्रदेश अध्यक्ष की तैयारी ?
  • Akshay Kumar: राजस्थान में फिल्म विकास पर मुख्यमंत्री से अक्षय कुमार की मुलाकात के मायने
16th December, Tuesday, 9:17 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»Rajasthan Cricket Vaibhav Gehlot: अविश्वास के खेल से पहले ही वैभव गहलोत ने इस्तीफा देकर बचा ली क्रिकेट की इज्जत
देश-प्रदेश 5 Mins Read

Rajasthan Cricket Vaibhav Gehlot: अविश्वास के खेल से पहले ही वैभव गहलोत ने इस्तीफा देकर बचा ली क्रिकेट की इज्जत

Prime Time BharatBy Prime Time BharatFebruary 26, 2024No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
VaibhavGehlot PrimeTimeBharat
VaibhavGehlot_PrimeTimeBharat
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Rajasthan Cricket Vaibhav Gehlot: राजस्थान क्रिकेट संघ (RCA) के अध्यक्ष वैभव गहलोत (Vaibhav Gehlot) ने इस्तीफा दे दिया है। गहलोत ने अपना इस्तीफा इसलिए दिया क्योंकि उनकी बिना जानकारी के ही उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश कर दिया गया है, जिसके पीछे की राजनीति राजस्थान (Rajasthan) को बाद में समझ में आएगी। माना कि अविश्वास प्रस्ताव विरोधियों का हक है, लेकिन उसकी भी एक मर्यादा होती है। मगर, राजस्थान क्रिकेट संघ (Rajasthan Cricket Association) के किसी भी पदाधिकारी या सदस्य ने वैभव से न तो कई चर्चा की और ना ही किसी मुद्दे पर असहमति व्यक्त की। फिर भी, अविश्वास प्रस्ताव लाना किस नैतिकता के दायरे में कितना आता है, यह तो प्रस्ताव लाने वाले जानें, लेकिन खेल में खेल की भावना नहीं, बल्कि वैभव गहलोत के साथ खेल करने की भावना साफ झलक रही थी। इसीलिए अपने साथ खेल होने से पहले ही वैभव ने खेल कर दिया। वैभव ने यह कहते हुए अध्यक्ष पद छोड़ दिया है कि आईपीएल (IPL) के मैचों पर कोई संकट न आए और क्रिकेट (Cricket) को नुकसान न हो।

Table of Contents

Toggle
  • इस्तीफे की कहानी, वैभव गहलोत की जुबानी
  • क्रिकेट का वैभव जयपुर से पूरे प्रदेश तक ले गए गहलोत
  • पद से ज्यादा क्रिकेट व क्रिकेटर्स का भविष्य महत्वपूर्ण

इस्तीफे की कहानी, वैभव गहलोत की जुबानी

वर्ष 2019 में मैंने राजस्थान क्रिकेट संघ  के अध्यक्ष के तौर पर निर्वाचित होने के बाद काम करना शुरू किया। सभी जानते हैं कि 2017 में श्री सीपी जोशी के आरसीए अध्यक्ष बनने से पहले पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान आरसीए में कैसे हालात थे एवं राजस्थान में क्रिकेट की कैसी दुर्दशा थी। बीसीसीए द्वारा आरसीए पर प्रतिबंध तक लगा दिया गया जिसके कारण यहां ना क्रिकेट मैच हो सकते थे और ना ही राजस्थान की क्रिकेट टीम किसी टूर्नामेंट में भाग ले सकती थी। श्री सीपी जोशी के बाद मुझे इस पद पर काम करने का मौका मिला एवं उन्होंने सरंक्षक बनकर हमारा मार्गदर्शन किया। मेरा उद्देश्य राजस्थान में क्रिकेट को बढ़ावा देने और युवाओं को अधिक से अधिक इस खेल से जोड़ने का रहा। राजस्थान में लम्बे समय तक अतंरराष्ट्रीय एवं आईपीएल क्रिकेट मैच नहीं हुए थे। मैंने बीसीसीएई के स्तर पर प्रयास कर जयपुर में पहले अंतरराष्ट्रीय फिर आईपीएल मैच जयपुर में आयोजित करवाने की स्वीकृति बीसीसीआी से ली और यहां दोनों प्रकार के मैच सफलतापूर्वक आयोजित किए गए।

क्रिकेट का वैभव जयपुर से पूरे प्रदेश तक ले गए गहलोत

राजस्थान की प्रतिभाओं को खेलने के अधिक मौके मिल सकें इसलिए राजस्थान प्रीमियर लीग (आरपीएल) का आयोजन किया जिसके मैच जयपुर और जोधपुर में सफलतापूर्वक आयोजित किए गए। मेरा प्रयास रहा कि राजस्थान में क्रिकेट केवल जयपुर शहर तक ही सीमित ना रहे इसलिए राजस्थान सरकार के साथ सामंजस्य कर जोधपुर में बरकतुल्लाह खान स्टेडियम के जीर्णोद्धार का काम करवाया एवं वहां आरपीएल मैच आयोजित किए गए। उदयपुर में अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए क्रिकेट स्टेडियम बनाने का काम शुरू किया गया। अन्य शहरों में भी क्रिकेट स्टेडियम बनाने की संभावना तलाशना शुरू किया गया। आरसीए के पास अपना कोई स्टेडियम नहीं है। आरसीए राजस्थान सरकार के साथ करार कर सवाई मानसिंह स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच आयोजित किए जाते थे। आरसीए के पास अपना स्टेडियम हो इसके लिए जयपुर दिल्ली रोड पर वेदांता समूह के साथ मिलकर एक नए स्टेडियम का निर्माण शुरू किया जो दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम होगा। मेरे प्रयासों से वेदांता ने 300 करोड़ रुपये इस स्टेडियम के लिए दिए जिसमें से 60 करोड़ रूपये निर्माण कार्य में लग चुके हैं।इससे जयपुर के आसपास एक नई क्रिकेट इकॉनमी भी बनेगी और खेल के साथ रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। मैंने अपने पूरे कार्यकाल में क्रिकेट की बेहतरी और आरसीए का नाम ऊंचा करने का प्रयास किया इसी कारण मुझे दूसरी बार RCA का निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

पद से ज्यादा क्रिकेट व क्रिकेटर्स का भविष्य महत्वपूर्ण

राजस्थान में सरकार बदलने के बाद से आरसीए के साथ एक द्वेष भावना से कार्रवाई करना शुरू किया गया। एक गैर-बाजिव तरीके से जल्दबाजी में आरसीए के दफ्तर की तालेबंदी तक कर दी गई। अब मुझे लक्ष्य करके राजस्थान क्रिकेट संघ में अविश्वास का माहौल बनाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। इससे प्रदेश में क्रिकेट का जो सकारात्मक माहौल बना है उसके खराब होने का भी अंदेशा हो गया है। ऐसे में मेरे लिए यह असहनीय है कि राज्य में आईपीएल के मैचों पर कोई संकट आए एवं क्रिकेट को नुकसान हो। अतः प्रदेश की क्रिकेट एवं क्रिकेट खिलाड़ियों को इस स्थिति से बचाने के लिए मैं राजस्थान क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पद से स्वेच्छा से इस्तीफा देता हूं। अभी-अभी मुझे जानकारी मिली है कि मेरे खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश भी कर दिया है। इस संबंध में मुझे इतना कहना है कि आरसीए के किसी भी पदाधिकारी या सदस्य ने मुझसे चर्चा नहीं की एवं ना ही किसी मुद्दे पर असहमति व्यक्त की अन्यथा मैं तो पहले ही अपना इस्तीफा दे चुका होता। मेरे लिए पद नहीं राज्य की क्रिकेट व क्रिकेट खिलाड़ियों का भविष्य महत्वपूर्ण है और इस पर कभी आंच नहीं आने दूंगा। मैं भविष्य में राजस्थान की क्रिकेट, क्रिकेटरों एवं क्रिकेट प्रेमियों के हितों के लिए सदैव उपलब्ध रहूंगा।

Cricket IPL Rajasthan Rajasthan Cricket Association Rajasthan Cricket Vaibhav Gehlot RCA Vaibhav Gehlot
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

BJP Nitin Nabin: बीजेपी ने फिर चौंकाया… राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन !

December 14, 2025

Rajasthan: विकास और निवेश का नया अध्याय लिखता राजस्थान

December 9, 2025

Putin: मोदी से पुतिन की ऐतिहासिक मुलाकात और वैश्विक मंच पर भारत के लाभ

December 6, 2025

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

BJP Nitin Nabin: बीजेपी ने फिर चौंकाया… राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन !

December 14, 2025

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
देश-प्रदेश
7 Mins Read

Diwali: पहले भी थी, हमेशा से थी, आज भी है और सबकी है हैप्पी दिवाली!

By Prime Time BharatOctober 31, 2024

Diwali: दियों की रोशनी के त्यौहार के रूप में मशहूर दिवाली सबकी है, आपकी, हमारी…

Ajmer: ख्वाजा की दरगाह या शिव मंदिर… प्रधानमंत्री भी चादर चढ़ाते हैं, मगर अब विवाद में

November 29, 2024

Rajasthan Politics: भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाकर फिर चौंकाया मोदी ने

December 12, 2023

Ahmedabad: देश के भविष्य का पॉवर हाउस बनता अहमदाबाद

November 4, 2025
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

BJP Nitin Nabin: बीजेपी ने फिर चौंकाया… राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन !

December 14, 2025

Rajasthan: विकास और निवेश का नया अध्याय लिखता राजस्थान

December 9, 2025

Putin: मोदी से पुतिन की ऐतिहासिक मुलाकात और वैश्विक मंच पर भारत के लाभ

December 6, 2025
© 2025 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.