Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • BJP Nitin Nabin: बीजेपी ने फिर चौंकाया… राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन !
  • Rajasthan: विकास और निवेश का नया अध्याय लिखता राजस्थान
  • Putin: मोदी से पुतिन की ऐतिहासिक मुलाकात और वैश्विक मंच पर भारत के लाभ
  • IndiGo: हवाई सेवाओं से हाहाकार, मगर कर क्या रही सरकार?
  • Bhajanlal Sharma: बीजेपी की सीएम प्रयोगशाला के सफल प्रोडक्ट साबित होते भजनलाल
  • Vishwanath Sachdev: यूं ही कोई विश्वनाथ, सचदेव नहीं हो जाता…!
  • Rajasthan: दो नेताओं की सजह मुलाकात या अगले प्रदेश अध्यक्ष की तैयारी ?
  • Akshay Kumar: राजस्थान में फिल्म विकास पर मुख्यमंत्री से अक्षय कुमार की मुलाकात के मायने
16th December, Tuesday, 9:30 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»सत्ता- सियासत»कोई अटका, कोई लटका है उम्मीदवारी की उम्मीद में!
सत्ता- सियासत 4 Mins Read

कोई अटका, कोई लटका है उम्मीदवारी की उम्मीद में!

Prime Time BharatBy Prime Time BharatOctober 26, 2023No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
PrimeTimeBharat RajasthanMission 1
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

निरंजन परिहार

राजस्थान में विधानसभा चुनाव शुरू हो गया है और मतदान में एक महीने से भी कम वक्त बचा है। मगर, राजस्थान की 200 सीटों पर कांग्रेस और बीजेपी दोनों मिलाकर 400 के मुकाबले केवल 200 उम्मीदवार ही मैदान में उतार पाई है, 200 अभी बाकी हैं। मशक्त जारी है और उम्मीदवार प्रतीक्षा में। राजस्थान में 25 नवंबर को होनेवाले विधानसभा चुनाव के मतदान में जीतने के लिए कांग्रेस अब तक कुल 76 तो बीजेपी अपने 124 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है। कांग्रेस ने पहले 33 और फिर 43 की सूची जारी की, तो बीजेपी ने पहले 41 और बाद में 83 उम्मीदवारों को घोषित करके प्रकट तौर पर कांग्रेस पर अपनी पहली बढ़त बना ली है। जिनको टिकट मिल गया, उनमें अपनों की नाराजगी सुलझाने की जद्दोजहद जारी है, तो जिनको नहीं मिला वे अपनी ही पार्टी के उम्मीदवारों को हराने पर उतारू हैं। घमासान दोनों तरफ जारी है। लेकिन कार्यकर्ताओं को अपनी अगली सूची की प्रतीक्षा है।

नई दिल्ली में 24 अकबर रोड़ स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर राजस्थानी कांग्रेसियों को मजमा मचा हुआ है, तो बीजेपी के दफ्तर 6 दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर राजस्थान का कोई कार्यकर्ता ढूंढे भी नहीं मिल रहा। कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियों के कांग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टियों के इस राजनीतिक कल्चर की बात फिर कभी और करेंगे, लेकिन फिलहाल दोनों तरफ उम्मीदवारों की दो – दो सूची के घोषित होने के बाद अगली सूचियों की प्रतीक्षा है। मतदान में केवल महीना भर भी नहीं बचा है, मगर उम्मीदवारों की घोषणा अब तक न होना कार्यकर्ताओं को बहुत सता रहा है। परेशान तो  पार्टियों का अलाकमान भी है, क्योंकि जितना कम वक्त होगा, जीत में मुश्किलें उतनी ही ज्यादा आएंगी। बीजेपी में अपनी पहली 41 उम्मीदवारों की सूची जारी करने के बाद फूटे बवाल को समझते देर नहीं लगी और नाराजगी को निपटाने में आलाकमान तक जुट गया। फिर बीजेपी की दूसरी सूची आने पर पहली के मुकाबले बेहद कम बवाल हुआ। जबकि कांग्रेस में बीजेपी के मुकाबले अब तक घोषित 48 उम्मीदवार कम होने के बावजूद बवाल बहुत ज्यादा मचा हुआ है, जिसे सुलझाने में न तो आलाकमान कोई कोशिश कर रहा है और न ही प्रदेश के नेता, क्योंकि वे तो खुद ही परेशान हैं। उम्मीदवारों की अगली सूचियों की दोनों ही पार्टियों में विधायकी के दावेदारों और उनके समर्थकों को बेसब्री से प्रतीक्षा है। लेकिन प्रतीक्षा की घड़ियां है कि लगातार लंबी ही होती जा रही है।

राजस्थान की राजनीति में उम्मीदवारी के मामले में माहौल मुश्किल है और हालात उससे भी ज्यादा परेशान करने वाले। कई नेताओं और टिकट के दावेदारों को उनके टनटनाते फोन परेशान कर रहे हैं, तो कुछ को उनको कार्यकर्ता। बड़े बड़े धंुरंधर नेताओं के चेहरों पर भी हवाईयों उड़ती साफ नजर आने से उनके कार्यकर्ता भी बेहद परेशान हैं। कांग्रेस में शांति धारीवाल और महेश जोशी जैसे दिग्गज नेताओं के टिकट अटके हुए हैं, को कई बडे बड़े नेताओं के टिकट न घोषित होने की वजह से उनके मुंह लटके हुए हैं। कांग्रेस अपनी तीसरी सूची कभी भी जारी कर सकती है, तो बीजेपी की तीसरी लिस्ट पर मंथन का दौर जारी है। नई दिल्ली में होनेवाली कांग्रेस और बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठकों की प्रतीक्षा है।

कांग्रेस की बैठक अब 30 और 31 अक्टूबर को होने की खबर है, लेकिन पहली बैठक में जो 106 लोगों की सूची फाइनल हो गई थी, उनमें से भी अब तक केवल 76 ही जारी किए जाने से कार्यकर्ता और उम्मीदवारी की आस लगाए लोग परेशान हैं।  दिन भर कार्यकर्ताओं के फोन आ रहे हैं और फोन पर यही सुनने को मिल रहा है कि उनका टिकट पक्का हो गया है, और तैयारी करो क्योंकि चुनाव में जीत पक्की है। ऐसे माहौल का मजा लेने वाले शरारती तत्वों की भी कोई कमी नहीं है, वे नेताओं की फिरकी ले रहे हैं फोन करके बोल रहे हैं की आपकी टिकट पक्की है, चुनाव की तैयारियां शुरू कीजिये। दोनों ही पार्टी के कार्यकर्ता और नेता अब चुनाव में अपनी दावेदारी जता चुके हैं, मगर उम्मीदवारी की घोषणा होने की नेता प्रतीक्षा हैं। प्रतीक्षा का यह माहौल अब ज्यादा लंबा नहीं है, क्योंकि इसी महीने के अंत तक तो सब कुछ घोषित करना ही होगा, क्योंकि वक्त बहुत कम है। इसलिए, उम्मीदवारी की आस में अब प्रतीक्षा के इन दिनों में कोई नेता मंदिरों में जाकर प्रसाद बांट रहा है, तो कोई घंटा बजा रहा हैं, इसके सिवाय करे भी तो क्या करे!

 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

BJP Nitin Nabin: बीजेपी ने फिर चौंकाया… राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन !

December 14, 2025

Rajasthan: विकास और निवेश का नया अध्याय लिखता राजस्थान

December 9, 2025

IndiGo: हवाई सेवाओं से हाहाकार, मगर कर क्या रही सरकार?

December 6, 2025

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

BJP Nitin Nabin: बीजेपी ने फिर चौंकाया… राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन !

December 14, 2025

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
सत्ता- सियासत
5 Mins Read

I.N.D.I.A. गठबंधन में पहले चुनाव तो जीत लेते हैं, प्रधानमंत्री पर फैसला बाद में कर लेंगे, खड़गे बोले

By Prime Time BharatDecember 23, 2023

I.N.D.I.A.: बिहार में सबसे ज्यादा वर्षों तक मुख्यमंत्री बने रहने का रिकॉर्ड बनानेवाले नीतीश कुमार…

IIJS Signature: सबसे बड़ा ज्वेलरी शो 4 से 8 जनवरी तक मुंबई में, देश भर के ज्वेलर्स आ रहे हैं

December 31, 2023

Milind Deora Quits Congress : राहुल गांधी को मिलिंद का झटका, पायलट भी परेशान!

January 14, 2024

अश्विनी में ओबीसी के भाजपाई चेहरे का अक्स

October 27, 2023
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

BJP Nitin Nabin: बीजेपी ने फिर चौंकाया… राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन !

December 14, 2025

Rajasthan: विकास और निवेश का नया अध्याय लिखता राजस्थान

December 9, 2025

Putin: मोदी से पुतिन की ऐतिहासिक मुलाकात और वैश्विक मंच पर भारत के लाभ

December 6, 2025
© 2025 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.