Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Vasundhara Raje: फर्जी चिट्ठी, सियासत का सच और वसुंधरा राजे का नाम
  • Rajendra Singh Rathore: अपनी चमक बचाकर रखने में माहिर राजस्थान के राजेंद्र राठौड़
  • Rajasthan Refinery: लपटों ने लपेटा, तो विकास के बजाय बहस का केंद्र बन गई रिफाइनरी
  • Women Reservation Bill: महिला आरक्षण मुद्दे पर नीयत की परीक्षा और सियासत का पर्दाफाश
  • Health:महानगरों में जिंदगी गुलजार लेकिन इलाज बेहद महंगा, स्वास्थ्य सम्हालिए हुजूर…!
  • Asha Bhosle: दिल अभी भरा नहीं… मगर अलविदा कह गईं आशा भोसले
  • Ashok Gehlot: एनएसयूआई से लेकर अब तक हर दौर में प्रासंगिक रहे हैं गहलोत
  • Rajasthan: गहलोत के बयान पर बीजेपी के बवाल ने सेट कर दिया नैतिकता का नैरेटिव
22nd April, Wednesday, 8:40 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»Rajendra Singh Rathore: अपनी चमक बचाकर रखने में माहिर राजस्थान के राजेंद्र राठौड़
देश-प्रदेश 3 Mins Read

Rajendra Singh Rathore: अपनी चमक बचाकर रखने में माहिर राजस्थान के राजेंद्र राठौड़

Prime Time BharatBy Prime Time BharatApril 21, 2026No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
Rajendra Singh Rathore Prime Time Bharat
Rajendra-Singh-Rathore-Prime-Time-Bharat
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Table of Contents

Toggle
          • -त्रिभुवन
  • समकालीन राजनेताओं की तुलना में बेहतर
  • अपनी चमक बचाकर निकलने में माहिर राठौड़
  • बाकी है उम्मीदों के आसमान पर सितारे की चमक
          •  (राजस्थान के वरिष्ठ पत्रकार श्री त्रिभुवन जी की ‘एक्स’ वॉल से)
-त्रिभुवन

Rajendra Singh Rathore: राजस्थान के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा (BJP) नेता राजेंद्रसिंह राठौड़ (Rajendra Singh Rathore) राजस्थान की राजनीति की अलग शख़्सियत हैं। एक वही हैं, जो सियासी सवेरे की आहट पर सूरज को टाँग कर चुपचाप आगे निकल लेने वाला गुरुमंत्र जानते हैं। वे छात्र राजनीति के समय से ही हौसले वाले नेता रहे हैं और उन्होंने कभी भी मैदान छोड़ना नहीं सीखा। भले वह उनका पहला चुनाव परिणाम ही क्यों न हो। राजस्थान (Rajasthan) की राजनीति में उन्होंने झंझावात भी बहुत झेले हैं। कोई और होता तो पक्का राजनीति छोड़कर कोई धंधा ढूंढ़ लेता।

समकालीन राजनेताओं की तुलना में बेहतर

राजेंद्रसिंह राठौड़ की राजनीतिक माँसपेशियों पर पसीने की जैसी और जितनी चमक है, उससे अधिक उनकी भीतरी नमनीयता उन्हें अपने समकालीन राजनेताओं की तुलना में बेहतर खड़ा रखने में मददगार सिद्ध हुई है। वे उन लोगों में कतई नहीं हैं, जो अपनी सियासी घड़ी को इधर-उधर रखकर भूल जाएं। इस प्रदेश में अशोक गहलोत के बाद अगर किसी की सियासी घड़ी का अलार्म सही समय पर बजता है तो वह राजेंद्र राठौड़ ही हैं। गहलोत में तो यह ख़ूबी है कि वे अलार्म भले लगाएं; लेकिन उनको एनएसयूआई का अध्यक्ष बनने के समय से ही बिना नींद लिए सोने की आदत है। आप कह सकते हैं कि वे सोते-सोते भी जागने के माहिर हैं और अगर कभी नींद में भी हों तो कोई-न-कोई रणनीति बना रहे होते हैं। दिलजलों का कहना है कि नींद में भी सपने देखने के बजाय गहलोत अपने किसी न किसी विरोधी को निपटा रहे होते हैं।

RajendraRathore PrimeTimeBharat
Rajendra-Rathore-BJP-Prime-Time-Bharat

अपनी चमक बचाकर निकलने में माहिर राठौड़

राजेंद्र राठौड़ भी कम नहीं हैं। यह तो वे ऐसी पार्टी में हैं, जिसे प्रदेश स्तरीय नेताओं को ऐबले घोड़ों से भी अधिक पछाड़ियां लगाकर रखने की आदत है। ऐसा नहीं होता या वे किसी और दल में होते तो वे अब तक कभी के मुख्यमंत्री बन चुके होते। यह उनकी ही ख़ूबी है कि वे अपने नेता की तनी हुई भृकुटी के सहारे भी अपने इरादों को पूरा करवा लेते हैं। उन पर आग में सनसनाते लोहे के कितने ही तपे घन बरसते रहें, वे शांति से अपनी चमक बचाकर निकलने में माहिर हैं और ऐसा उन्होंने एकाधिक बार साबित किया है। वे अपने साथ होने वाले हादसों और उस दौरान मिले घावों को रफ़ू करने और उसके निशान छुपाने में दक्ष हैं; लेकिन यह भी है कि राजनीति के नए तरु-शिखरों की ओर बढ़ाने वाली पगडंडियों का सही पता भी उनके पाँव जानते हैं।

बाकी है उम्मीदों के आसमान पर सितारे की चमक

रेतीले राजस्थान की राजनीति में वे कुशल राजनेता हैं, जो सदन में भले सत्तापक्ष में हों या प्रतिपक्ष में, अपनी कुशल रणनीतियों का लोहा मनवाते रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी में बहुत कम लोग बचे हैं, जो अब भी लोहिया जैसे समाजवादियों को याद करते हैं और जिनकी राजनीतिक यात्रा में शिशु से युवा बनने तक चंद्रशेखर जैसे नेता की छाया रही है। आशा की जानी चाहिए कि राजस्थान की राजनीतिक के इस मोड़ पर जब सियासी टीले तेजी से करवट बदल रहे हैं, तब उनकी अविचलित रहने वाली छवि किसी पथरीली पहाड़ी को निचोड़ ही लेगी और उनके लिए कोई नया आबशार फूट पड़ेगा।

 (राजस्थान के वरिष्ठ पत्रकार श्री त्रिभुवन जी की ‘एक्स’ वॉल से)
BJP Rajasthan Rajendra Singh Rathore
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Vasundhara Raje: फर्जी चिट्ठी, सियासत का सच और वसुंधरा राजे का नाम

April 22, 2026

Rajasthan Refinery: लपटों ने लपेटा, तो विकास के बजाय बहस का केंद्र बन गई रिफाइनरी

April 22, 2026

Women Reservation Bill: महिला आरक्षण मुद्दे पर नीयत की परीक्षा और सियासत का पर्दाफाश

April 17, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Vasundhara Raje: फर्जी चिट्ठी, सियासत का सच और वसुंधरा राजे का नाम

April 22, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
देश-प्रदेश
5 Mins Read

Asaram Bapu: जमानत के बहाने सनातन पर सवालों के आईने में आसाराम बापू

By Prime Time BharatOctober 30, 2025

Asaram Bapu: राजस्थान हाई कोर्ट ने संत आसाराम बापू को स्वास्थ्य आधार पर छह माह…

Article 370 पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना मजबूत

December 16, 2023

Maharashtra Election: कांग्रेस के दिग्गज नेताओं से शरद पवार और ठाकरे की दूरी पर सवाल

November 12, 2024

Rajasthan News: अपने ही बोझ से भारी होती राजस्थान की कांग्रेसी राजनीति

March 22, 2025
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Vasundhara Raje: फर्जी चिट्ठी, सियासत का सच और वसुंधरा राजे का नाम

April 22, 2026

Rajendra Singh Rathore: अपनी चमक बचाकर रखने में माहिर राजस्थान के राजेंद्र राठौड़

April 21, 2026

Rajasthan Refinery: लपटों ने लपेटा, तो विकास के बजाय बहस का केंद्र बन गई रिफाइनरी

April 22, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.