Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
2nd June, Tuesday, 2:33 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»बीजेपी ने प्रियंका गांधी को दिया करारा जवाब
देश-प्रदेश 4 Mins Read

बीजेपी ने प्रियंका गांधी को दिया करारा जवाब

Prime Time BharatBy Prime Time BharatOctober 21, 2023No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
priyankagandhi12
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने राजस्थान में बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरने को कोशिश की, लेकिन उसमें सफलता कितनी मिलेगी, यह कहा नहीं जा सकता। आम तौर पर अब तक का तो इतिहास यही रहा है कि कांग्रेस और उसके नेताओं को मोदी को घेरने में सफलता तो नहीं मिलती है, उल्टे लेने के देने पड़ जाते हैं। राहुल गांधी या प्रियंका गांधी जब जब राजस्थानके मामले में कुछ बोलते हैं, तो प्रदेश के नेता उनको करारा जवाब देते रहे हैं। लेकिन फिर भी कांग्रेस को भरोसा है कि प्रियंका गांधी सफल हो सकती है।

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार फाइनल करने से पहले दौसा जिले के सिकराय में 20 अक्टूबर को एक रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि क्या वे यहां पर मुख्यमंत्री बनकर आने वाले है, जो उनके चेहरे पर चुनाव हो रहा है। हालांकि ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा। प्रधानमंत्री मोदी साफ तौर पर कह चुके हैं कि प्रदेश में कमल का निशान ही पार्टी का चेहरा होगा। बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रियंका पर पलटवार करते हुए कहा कि उनका भाषण कांग्रेस सरकार के कुशासन, अकर्मण्यता, अपराध, भ्रष्टाचार से पीड़ित प्रदेश की जनता के घाव पर नमक छिड़कने जैसा है। जोशी ने कहा कि प्रियंका ने अपने भाषण में केंद्र सरकार की आलोचना और गहलोत सरकार की प्रशंसा के अलावा कोई नई बात नहीं कही और गहलोत सरकार ने जिन योजनाओं के आंकड़े लिख कर दिए उन्हें पूरे जोश के साथ बोल दिया।

उधर, सांसद और विद्याधर नगर सीट से बीजेपी की उम्मीदवार दीया कुमारी ने प्रियंका के दौरे पर कहा कि अब चुनाव शुरू होने पर वो अपनी शक्ल दिखाने आ रही हैं, वैसे तो वे केवल पिकनिक मनाने ही राजस्थान आती हैं। दीया कुमारी ने यह भी कहा कि वे रणथंभौर में पिकनिक मनाने आती हैं पर प्रदेश में जगह जगह महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के दौरान न कहीं दिखती है और न ही बोलती हैं। अब चुनाव हो रहा है, तो वे आ रही हैं मगर प्रियंका कहती हैं – लड़की हूं लड़ सकती हूं, तो क्या राजस्थान की लड़कियां, लड़की नहीं हैं, जिन पर अत्याचार हुए। सिकराय में प्रियंका बोलीं- ‘मैंने पर टीवी देखा, लेकिन पता यह नहीं सच है या नहीं, मगर देव नारायणजी के मंदिर में मोदी ने दान दिया, 6 महीने बाद लिफाफा खोला गया, तो लिफाफे में केवल 21 रुपए निकले। जबकि बीजेपी पहले ही इसका जवाब दे चुकी है और तस्वीरों के साथ देश ने देखा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने कुछ नोट भंडार में चढ़ाए थे, जो साफ दिख भी रहे थे। फिर भी इसके जवाब में प्रदज्श अध्यक्ष जोशी ने कहा कि प्रियंका ने भक्त और भगवान दोनों का ही अपमान किया है, इस प्रकार की बात करना तुष्टिकरण की राजनीति का ही एक हिस्सा है, कांग्रेस हमेशा से ही ऐसा करती आई है।

प्रियंका गांधी ने यह भी कहा था कि चुनाव आता है तो बीजेपीवाले धर्म और जाति की बात करने लगते हैं, जबकि ये बातें आपके दिल और जज्बातों से जुड़ी हैं, इसे कोई हिंदुस्तानी नहीं नकार सकता। पर आपको ध्यान से समझना पड़ेगा कि चुनाव के समय ये बातें क्यों करते हैं? जबकि इस वक्त आपके विकास की बातें क्यों नहीं कर रहे। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले दिनों जब जब राजस्थान आए हैं, तो वे विकास की बातें जमकर करते रहे हैं। सीपी जोशी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं की नज़र तो यहां की जमीनें हड़पने में रही है, इसलिए मोदी है तो गारंटी है।

उधर, प्रियंका ने कांग्रेस की अंदरूनी कलह को भांपते हुए यह भी कहा कि एक तरफ गहलोतजी का अनुभव है आपके लिए दिन रात एक करने की ये इच्छा रखते हैं तो दूसरी तरफ सचिन पायलट जैसे युवा नेता जो आपके भविष्य की तरफ देखते हुए मेहनत करते हैं। मतबल प्रियंका ने दोनों को खुश करने की कोशिश की। सिकराय में जनसभा को सम्‍बोधित करने के बाद प्रियंका गांधी मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं। मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में दर्शन आरती में प्रियंका गांधी के साथ सीएम अशोक गहलोत व सचिन पायलट भी खड़े नजर आए। लेकिन बीजेपी ने तत्काल प्रियंका की हर बात का करारा जवाब देकर साबित कर दिया कि वे कांग्रेस के हर वार का करारा जवाब देंगे।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
देश-प्रदेश
5 Mins Read

Rajasthan: गहलोत का सियासी कद बढ़ा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत से

By Prime Time BharatNovember 19, 2025

Rajasthan: विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद कांग्रेस (Congress) नेता प्रमोद भाया जैन राहुल गांधी (Rahul…

Raj Purohit: बहती हवा सा था वो… सदा सक्रिय रहा राज पुरोहित की जिंदगी का सफर

January 18, 2026

Budget 2026: हमारे कमाए 11 लाख करोड़ बजट से कैसे डूब गए सरकार…?

February 2, 2026

Congress: प्रियंका को वायनाड़ भेजने और राहुल के रायबरेली में रहने के राजनीतिक अर्थ

June 19, 2024
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.