Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
30th May, Saturday, 6:23 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»BJP: आज 46 पार कर के 47वां स्थापना दिवस मना रही बीजेपी, लेकिन आगे चुनौतियां और भी हैं
देश-प्रदेश 5 Mins Read

BJP: आज 46 पार कर के 47वां स्थापना दिवस मना रही बीजेपी, लेकिन आगे चुनौतियां और भी हैं

Prime Time BharatBy Prime Time BharatApril 6, 2026No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
BJP Presidents Atal Advani Amit Shah Nitin Prime Time Bharat e1768895770239
BJP-Presidents-Atal-Advani-Amit-Shah-Nitin-Prime-Time-Bharat
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

BJP: देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बीजेपी 46 की हो गई, 47वें स्थापना दिवस का जश्न मना रही है। भारतीय राजनीति के परिदृश्य में भारतीय जनता पार्टी (BJP) जिसे आम तौर पर बीजेपी कहा जाता है, उसका उदय और विस्तार हमारी राजनीति में एक महत्वपूर्ण अध्याय रहा है। सन 1980 की 6 अप्रेल वह तारीख है, जब देश में बीजेपी का जन्म हुआ। सन 1980 में स्थापित इस दल ने 46 वर्षों की अपनी यात्रा में न केवल स्वयं को देश की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति के रूप में स्थापित किया, बल्कि भारत की राजनीति, नीतियों और जन-चेतना को भी गहराई से प्रभावित किया है। यह यात्रा संघर्ष, विचारधारा, संगठनात्मक शक्ति और निरंतर विस्तार की कहानी है। यह 46 वर्षों की यात्रा एक ऐसे राजनीतिक दल की कहानी है, जिसने विचारधारा और संगठन के बल पर खुद को निरंतर विकसित किया और भारतीय राजनीति में एक निर्णायक भूमिका निभाई। आने वाले वर्षों में यह देखना दिलचस्प होगा कि बीजेपी किस प्रकार अपनी उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए नई चुनौतियों का सामना करती है और देश के विकास में अपनी भूमिका को कैसे और सशक्त बनाती है।

l bhairon singh shekhawat 580c44f15c8a8
Bhairon-singh-shekhawat-Atal-Advani-Prime-Time-Bharat

Table of Contents

Toggle
  • सूरज निकला, अंधेरा छंटा और कमल खिला
  • बीजेपी बनी एक सक्षम शासन विकल्प
  • मोदी से मिली बीजेपी को नई ऊंचाई
  • सफल यात्रा की रणनीति और योजनाएं
  • चुनौतियों से भी लगातार जूझती रही बीजेपी
          • निरंजन परिहार (राजनीतिक विश्लेषक)

सूरज निकला, अंधेरा छंटा और कमल खिला

बीजेपी की जड़ें भारतीय जनसंघ में निहित हैं, जिसकी स्थापना सन 1951 में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने की थी। जनसंघ ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वैचारिक प्रेरणा के साथ भारतीय राजनीति में राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक पहचान और स्वदेशी विचारों को प्रमुखता दी। सन 1977 में आपातकाल के बाद जनसंघ ने जनता पार्टी में विलय किया, लेकिन वैचारिक मतभेदों के चलते सन 1980 में भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ। अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, राजमाता विजया राजे सिंधिया, भैरोंसिंह शेखावत, मुरली मनोहर जोशी, सिकंदर बख्त जैसे नेताओं ने मुंबई के बांद्रा रिक्लेमेशन ग्राउंड में बीजेपी की नींव रखी। तब अटल बिहारी बाजपेयी ने कहा था –  ‘सूरज निकलेगा, अंधेरा छंटेगा, और कमल खिलेगा।’ कमल खिला और 1998 में वाजपेयी बीजेपी के पहले प्रधानमंत्री बने, तो दूसरे प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी। भारत में आज 21 राज्यों में बीजेपी या उसके गठबंधन वाली सरकारें हैं। इसके साथ ही देश में मोदी सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहने वाले नेता बन गए हैं, वे 3 बार गुजरात के मुख्यमंत्री और 3 बार भारत के प्रधानमंत्री के कार्यकाल को मिलाकर सरकार के मुखिया के रूप में सबसे आगे रहे हैं।

बीजेपी बनी एक सक्षम शासन विकल्प

स्थापना के बाद अपने शुरुआती वर्षों में बीजेपी को सीमित सफलता मिली, लेकिन उसने संगठन निर्माण और वैचारिक स्पष्टता पर ध्यान केंद्रित रखा। सन 1990 के दशक में बीजेपी ने अपने राजनीतिक विस्तार की दिशा में निर्णायक कदम बढ़ाए। राम जन्मभूमि आंदोलन और राष्ट्रीय मुद्दों पर स्पष्ट रुख ने पार्टी को व्यापक जनसमर्थन दिलाया। सन 1996 में पहली बार बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी और सन 1998 में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन अर्तात एनडीए की सरकार बनी। वाजपेयी सरकार के कार्यकाल में बुनियादी ढांचे का विकास, पोखरण परमाणु परीक्षण और आर्थिक सुधार जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाए गए, जिन्होंने बीजेपी को एक सक्षम शासन विकल्प के रूप में स्थापित किया।

BJP Leadership PrimeTimeBharat
BJP-Leadership-Narendra-Modi-Amit-Shah-Prime-Time-Bharat

मोदी से मिली बीजेपी को नई ऊंचाई

बीजेपी ने 21वीं सदी में अपनी रणनीति और संगठन को और मजबूत किया। सन 2014 में गुजरात से निकल कर देश के राजनीतिक फलक पर नरेंद्र मोदी का उदय हुआ और उनके नेतृत्व में पार्टी ने अकेले अपने बलबूते पर ऐतिहासिक जीत हासिल की और पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र में सरकार बनाई। यह भारतीय राजनीति में एक बड़ा परिवर्तन था, जहां गठबंधन युग के बाद एक मजबूत एकल पार्टी सरकार का उदय हुआ। सन 2019 में बीजेपी ने और अधिक बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की, जिससे उसकी लोकप्रियता और संगठनात्मक शक्ति का प्रमाण मिला। देश की राजनीति में यह पहली बार है कि बीजेपी लगातार तीसरी बार देश की सत्ता में है। सन 1984 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी को पूरे देश में सिर्फ 2 सीटें मिली थीं। उन दो सांसदों में से एक एके पटेल गुजरात से जीते और दूसरे जंगा रेड्डी आंध्र प्रदेश के हनमकोंडा से। सन 2014 में पहली बार बीजेपी ने नरेंद्र मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़कर  अकेले पूर्ण बहुमत हासिल किया।

सफल यात्रा की रणनीति और योजनाएं

बीजेपी की सफलता के पीछे उसकी मजबूत संगठनात्मक संरचना, जमीनी स्तर तक पहुंच और कार्यकर्ताओं का व्यापक नेटवर्क प्रमुख कारक रहे हैं। पार्टी ने बूथ स्तर तक अपने संगठन को सुदृढ़ किया और तकनीक के प्रभावी उपयोग से जनसंपर्क को नई दिशा दी। सोशल मीडिया, डिजिटल अभियान और प्रत्यक्ष संवाद के माध्यम से बीजेपी ने युवाओं और नए मतदाताओं को जोड़ने में सफलता पाई। नीतिगत दृष्टि से बीजेपी ने राष्ट्रवाद, सुशासन और विकास को अपने प्रमुख स्तंभों के रूप में प्रस्तुत किया है। केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाएं जैसे जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत और डिजिटल इंडिया ने समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच बनाने का प्रयास किया है। साथ ही, धारा 370 का निरसन, नागरिकता संशोधन अधिनियम और तीन तलाक कानून जैसे निर्णयों ने पार्टी की वैचारिक प्रतिबद्धता को भी स्पष्ट किया है।

चुनौतियों से भी लगातार जूझती रही बीजेपी

हालांकि, बीजेपी की इस यात्रा में चुनौतियां भी रही हैं। विपक्ष द्वारा सामाजिक ध्रुवीकरण, संस्थाओं की स्वतंत्रता और आर्थिक नीतियों को लेकर सवाल उठाए जाते रहे हैं। बेरोजगारी, महंगाई और कृषि संकट जैसे मुद्दे भी समय-समय पर सरकार के सामने चुनौती के रूप में खड़े हुए हैं। लोकतंत्र में एक सशक्त विपक्ष की भूमिका और आलोचना, किसी भी सत्ताधारी दल के लिए संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण होती है। भविष्य की ओर देखते हुए बीजेपी के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपने विकास मॉडल को और समावेशी बनाना और युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करना है। तेजी से बदलते वैश्विक और घरेलू परिदृश्य में आर्थिक वृद्धि, रोजगार सृजन, सामाजिक समरसता और संस्थागत मजबूती जैसे मुद्दे अहम रहेंगे।

निरंजन परिहार (राजनीतिक विश्लेषक)

 

इसे भी पढ़ेः Rajasthan: अगली सत्ता के लिए अभी से बीजेपी की रणनीति बनाम कांग्रेस की उलझन

इसे भी पढ़ेंः Exit Poll: तीसरी बार पीएम बनेंगे मोदी, एनडीए को 350 पार और इंडी गठबंधन को केवल 150 सीट

BJP
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
सत्ता- सियासत
5 Mins Read

Donald Trump: भारत के लिए भले रहेंगे ट्रंप, आखिर पीएम मोदी के दोस्त जो ठहरे

By Prime Time BharatNovember 7, 2024

Donald Trump: अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति चुने जाने पर दुनिया भर में…

Destination Wedding : राजस्थान अब शाही विवाह आयोजनों का सबसे पसंदीदा प्रदेश

December 2, 2023

IndiGo: हवाई सेवाओं से हाहाकार, मगर कर क्या रही सरकार?

December 6, 2025

Satish Poonia: सियासत में संबंधों की प्रभावी मिसाल बन गया महीप पूनिया का विवाह समारोह

April 29, 2025
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.