Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • BJP Nitin Nabin: बीजेपी ने फिर चौंकाया… राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन !
  • Rajasthan: विकास और निवेश का नया अध्याय लिखता राजस्थान
  • Putin: मोदी से पुतिन की ऐतिहासिक मुलाकात और वैश्विक मंच पर भारत के लाभ
  • IndiGo: हवाई सेवाओं से हाहाकार, मगर कर क्या रही सरकार?
  • Bhajanlal Sharma: बीजेपी की सीएम प्रयोगशाला के सफल प्रोडक्ट साबित होते भजनलाल
  • Vishwanath Sachdev: यूं ही कोई विश्वनाथ, सचदेव नहीं हो जाता…!
  • Rajasthan: दो नेताओं की सजह मुलाकात या अगले प्रदेश अध्यक्ष की तैयारी ?
  • Akshay Kumar: राजस्थान में फिल्म विकास पर मुख्यमंत्री से अक्षय कुमार की मुलाकात के मायने
16th December, Tuesday, 9:23 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»ग्लैमर»Bollywood: नंगा घूम रहा है एक फिल्म अभिनेता हिमालय के पहाड़ों में
ग्लैमर 5 Mins Read

Bollywood: नंगा घूम रहा है एक फिल्म अभिनेता हिमालय के पहाड़ों में

Prime Time BharatBy Prime Time BharatDecember 12, 2023No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
GA YgkqWYAAvfFt
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Bollywood: भारतीय फिल्म अभिनेता विद्युत जमवाल (Vidyut Jamwal) की नंगे बदन तस्वीरें खूब बायरल हो रही हैं। विद्युत फिटनेस फ्रीक हैं और आम तौर पर सोशल मीडिया पर प्रशंसकों के साथ प्रेरणादायक पोस्ट और तस्वीरें साझा करते रहते हैं। लेकिन अपनी नंगी तस्वीरें साझा करने को लेकर कहा जा रहा है कि वे किसी फिल्म के प्रमोशन या खुद को खबरों में लाने के लिए ऐसा कर रहे हैं, जैसे कि आम तौर पर फिल्म जगत के लोग करते रहते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया साइट एक्स (X) पर अपनी एक पोस्ट में विद्युत जमवाल ने हिमालय की अपनी जो तस्वीरें साझा की हैं, इन तस्वीरों को कुछ ही घंटों में लाखों लोगों ने देखा। लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रिया आ रही हैं, जिनमें लोग विद्युत जमवाल के नग्न होकर हिमालय में रहने की तारीफ भी कर रहे हैं, तो कुछ लोगों को अश्लीलता भी नजर आ रही है।

तीन तस्वीरों में तीन तरह के तेवर दिखाते विद्युत इन तस्वीरों में विद्युत एकदम नग्न हैं और शरीर पर एक भी वस्त्र नहीं है। विद्युत जामवाल (Vidyut Jamwal) ने अपनी तीन तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में वह बहती हुई नदी के पास नग्नावस्था में बैठे हैं। दूसरी तस्वीर में इनका आधा शरीर कमर से नीचे तक पानी में डूबा हुआ है और वह वृक्षासन की मुद्रा में खड़े हैं। एक तीसरी तस्वीर भी है जिसमें वह पेड़ के तने के पास मैगी पका रहे हैं। बिना किसी एक भी कपड़े में पोज देते हुए विद्युत ने लिखा है – हिमालय पर्वतमाला यानी परमात्मा का निवास… 14 साल पहले यहां आने का सिलसिला शुरू हुआ था, यहां के लिए यग मेरी वापसी है। इससे पहले कि मुझे कुछ एहसास होता, हर साल उफ्ता दस दिन यहां पर अकेले बिताना मेरे जीवन का अभिन्न अंग बन गया हैं। विद्यात ने आगे कहा, “विलासिता और प्रशंसा के जीवन से जंगल में आकर, मुझे अपना एकांत ढूंढना और मैं कौन नहीं हूं, यह जानने के महत्व को महसूस करना पसंद है, जो कि मैं कौन हूं, को जानने से बचाव का पहला कदम है। मैं प्रकृति द्वारा प्रदत्त शांत विलासिता में हूँ। इसी के साथ बॉलीवुड (Bollywood) अभिनेता विद्युत ने अपनी अगली फिल्म ‘क्रैक’ की रिलीज डेट भी घोषित कर दी है। क्रैक (CRAKK) 23 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होनेवाली है।

GA9cHRqXUAAJgou

तरह तरह के लोग, कई तरह की प्रतिक्रियाएं

कुछ ही समय में विद्युत जामवाल (Vidyut Jamwal) की ये तस्वीरें वायरल हो गईं और उन्हें देखकर बॉलीवुड (Bollywood) के जाने माने फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने लिखा- मुझे लगता है कि यह बहुत सही समय है कि आपने अपने अंदर के जानवर को बाहर निकाला है… आप वास्तव में एक ग्रीक भगवान की तरह दिख रहे हैं, आपको लाखों सलाम। हालाँकि, इस पोस्ट को कई प्रतिक्रियाएँ मिली हैं। वरिष्ठ पत्रकार अरविंद चोटिया ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि मनुष्य ऐसे ही दुनिया में आया था, ऐसे ही जाएगा। बीच में भी वस्त्रों से क्या मोह रखना। भले ही बीते कई सालों से विद्युत हिमालय जा रहे हैं, लेकिन नग्नावस्था की तस्वीरें देखकर दिग्गज पत्रकार राजन महान ने लिखा कि कैमरमैन कितने साल से ले जा रहे हैं विद्युत जी ? हालांकि, इन तस्वीरों को कैमरे में कैद करने का श्रेय विद्युत ने जानवर चराने वाले एक स्थानीय निवासी मोहर सिंह को दिया है, मगर लगता नहीं कि कोई चरवाहा इस तरह की शानदार तस्वीरें ले सकता है। राजनीतिक विश्लेषक निरंजन परिहार ने कहा – विद्युत जमवाल का प्रकृति से जुड़ाव के यह ढौंग है, क्योंकि वे तो पेड़ की जड़ में ही आग लगा रहे हैं।  टीवी अभिनेता अभिनव शुक्ला ने भी  आलोचना करते हुए कहा कि जिसको जो भी पहनना हो या खाना हो, वह उसकी पसंद है लेकिन किसी पेड़ को खतरे में डालना प्रकृति के लिए ठीक नहीं है।

 

फिल्मी लोगों में सुर्खियां बटोरने का शगल

सिनेमा जगत (Bollywood) के लोगों की अतरंगी हरकतें वैसे भी कोई नई बात नहीं है। वे चर्चा में बने रहने और अपने पर लोगों का ध्यान खींचने के लिए ऐसा कुछ करते रहते हैं। विद्युत जमवाल (Vidyut Jamwal) से पहले राखी सावंत, शर्लिन चोपड़ा और मलाइका अरोड़ा जैसी कुछ अभिनेत्रियां तो वैसे भी कम कपड़ों के कारण चर्चा में रहती ही हैं, लेकिन सन 90 के दशक में बॉलीवुड (Bollywood) अभिनेता अभिनेता मिलिंद सोमन और अभिनेत्री मधु सप्रे का एक जूता कंपनी के लिए किया गया विज्ञापन भी खूब चर्चा में रहा था, जिसमें मिलिंद और मधु सप्रे दोनों एकदम नग्नावस्था में एक अजगर सांप को लपेट कर शरीर को ढंकते नजर आ रहे हैं। जिस पर अश्लीलता और वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन में मामला चला और 14 साल तक केस चलने के बाद आखिर उन्हें साल 2009 में इस मामले से छुटकारा मिला। बाद में सुर्खियां बटोरने के शगल में मिलिंद ने एक बार फिर, गोवा के बीच पर बिना कपडे पहने दौड़ लगाने की अपनी फोटो शोयर की, वे भी खूब चर्चा में रही।

-आकांक्षा श्रीवास्तव

 

Bollywood Vidyut Jamwal
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Akshay Kumar: राजस्थान में फिल्म विकास पर मुख्यमंत्री से अक्षय कुमार की मुलाकात के मायने

November 28, 2025

Dharmendra: जिंदादिल और शायर अभिनेता धर्मेंद्र की खूबसूरती को आखरी सलाम…!

November 25, 2025

Vivek Oberoi: बॉलीवुड का हीरो बिजनेस में भी टॉप पर, दुबई रियल एस्टेट में विवेक ओबरॉय का बड़ा नाम

July 22, 2025

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

BJP Nitin Nabin: बीजेपी ने फिर चौंकाया… राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन !

December 14, 2025

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
देश-प्रदेश
3 Mins Read

Bihar: बंपर जीत से बिहार में फिर बहार, तो क्या मुख्यमंत्री फिर नीतीश कुमार ?

By Prime Time BharatNovember 14, 2025

Bihar: विधानसभा चुनाव में बिहार (Bihar) के नतीजों में बीजेपी (BJP) के नेतृत्व वाले एनडीए…

Govind Dingh Dotasara: राजस्थान को अपने गमछे से नचाते कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा

October 29, 2024

Ram Mandir: अयोध्या में ज़मीन की कीमतें आसमान पर, अमिताभ बच्चन ने भी प्लॉट खरीदा

January 15, 2024

Ambedkar and Congress: क्या सचमुच कांग्रेस ने दो बार चुनाव हरवाया था आंबेडकर को?

December 20, 2024
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

BJP Nitin Nabin: बीजेपी ने फिर चौंकाया… राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन !

December 14, 2025

Rajasthan: विकास और निवेश का नया अध्याय लिखता राजस्थान

December 9, 2025

Putin: मोदी से पुतिन की ऐतिहासिक मुलाकात और वैश्विक मंच पर भारत के लाभ

December 6, 2025
© 2025 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.