Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • BJP Nitin Nabin: बीजेपी ने फिर चौंकाया… राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन !
  • Rajasthan: विकास और निवेश का नया अध्याय लिखता राजस्थान
  • Putin: मोदी से पुतिन की ऐतिहासिक मुलाकात और वैश्विक मंच पर भारत के लाभ
  • IndiGo: हवाई सेवाओं से हाहाकार, मगर कर क्या रही सरकार?
  • Bhajanlal Sharma: बीजेपी की सीएम प्रयोगशाला के सफल प्रोडक्ट साबित होते भजनलाल
  • Vishwanath Sachdev: यूं ही कोई विश्वनाथ, सचदेव नहीं हो जाता…!
  • Rajasthan: दो नेताओं की सजह मुलाकात या अगले प्रदेश अध्यक्ष की तैयारी ?
  • Akshay Kumar: राजस्थान में फिल्म विकास पर मुख्यमंत्री से अक्षय कुमार की मुलाकात के मायने
16th December, Tuesday, 8:34 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»Bihar: प्रशांत किशोर के सपने हार गए, और बिहारियत जीत गई
देश-प्रदेश 5 Mins Read

Bihar: प्रशांत किशोर के सपने हार गए, और बिहारियत जीत गई

Prime Time BharatBy Prime Time BharatNovember 14, 2025No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
Prashant Kishor
Prashant-Kishor-Prime-Time-Bharat
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Bihar: प्रशांत किशोर हार गए। बिहार (Bihar) जीत गया। वही वाला बिहार, पुराना, जिद्दी और अडियल। जिसे हिलाना मुश्किल और जगाना तो और भी मुश्किल। बदलना तो बिल्कुल ही असंभव। प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) बोले – बिहार बदलेंगे। बिहार बोला – बदलाव, क्यों? क्या किसी ने शिकायत की? प्रशांत बोले – उठो। बिहार बोला – क्यों? नींद अच्छी है। भूख हमारी पहचान है। बेरोज़गारी हमारी विरासत और पलायन, वह तो बिहार की संस्कृति में समाहित है। क्या जरूरी है बिहार में काम, वह तो दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और गुजरात में भी मिल जाता है। हम बिहार में सिर्फ वोट देंगे। प्रशांत बोले – तो फिर विकास। बिहार बोला – विकास तो जो है, वही कौन सा कम है। बिहार में विकास, दरअसल एक चुटकुला है। जिसे नेता चुनाव में सुनाते हैं, लोग हंसते हैं, ताली बचाते हैं, फिर वही करते हैं जो सालों से करते आए हैं।

Table of Contents

Toggle
  • बिहार जैसा है, वैसा ही रहने की जिद
  • बिहार को बेरोज़गारी हिला नहीं पाती
  • बिहार तर्क पर नहीं, जाति पर चलेगा
  • पलायन को संस्कृति माना बिहार ने
  • बदलाव को बकवास माना बिहार ने
        • – निरंजन परिहार

बिहार जैसा है, वैसा ही रहने की जिद

प्रशांत किशोर सपने बेच रहे थे। बिहार नींद खरीद रहा था। प्रशांत उम्मीद दे रहे थे। बिहार इतिहास पकड़कर बैठा था। प्रशांत बोले – हम बदलेंगे, बिहार बोला— हम वैसे ही रहेंगे। क्योंकि बदलाव से डर लगता है। बदलाव में सवाल आते हैं। सवालों में जवाब चाहिए। जवाबों से नेता घबराते हैं। नेताओं की घबराहट से जनता असहज होती है। इसलिए बेहतर है –  कुछ मत पूछो। चुप रहो। सहन करो, और वो ही लोगों को जिताओ, जो कहते हैं – सब ठीक है। इसीलिए बिहार जीत गया। जैसा था, वैसा ही रहने की जिद में जीत गया। अपनी दर्दनाक हालत पर कभी न बदलने की मुहर लगाकर जीत गया। अपनी तकलीफ़ को ताज बनाकर जीत गया।

बिहार को बेरोज़गारी हिला नहीं पाती

प्रशांत हार गए, बिहार की आदतें जीत गईं। आदतें मजबूत होती हैं। इतनी मजबूत कि भूख हरा नहीं पाती। बेरोज़गारी हिला नहीं पाती। पलायन पिघला नहीं पाता। बिहार कहता है –  हम जैसे हैं, वैसे ही महान हैं। गड्ढे हमारी संस्कृति हैं, टूटी सड़कें हमारी विरासत मजदूर भाइयों का पलायन हमारी कमाई का आधार है, और चुनाव हमारा महोत्सव। ऐसे महोत्सवों में तर्क मर जाता है। विकास दम तोड़ देता है, और फैसला वही होता है जो सालों से होता आया है। हर बार नाराज़गी। हर बार शिकायत। हर बार दर्द। मगर, हर बार वही वोट। यह जादू नहीं, आदत है। और आदत हार जाए, ऐसा इतिहास में कभी नहीं हुआ।

बिहार तर्क पर नहीं, जाति पर चलेगा

प्रशांत किशोर अस्पताल की बात कर रहे थे। मगर, बिहार जाति की सूची पढ़ रहा था। प्रशांत नौकरियों की बात कर रहे थे। बिहार बोला – खुद की जाति देखी। प्रशांत डेटा ला रहे थे। बिहार परंपराएं चमका रहा था। बिहार तर्क पर नहीं चलता। बिहार भावनाओं पर दौड़ता है। और भावनाएं, मालूम है न? वे तथ्य नहीं देखतीं। सच कहें, तो बिहार में चुनाव नहीं होता। रीतिरिवाज़ होता है। जैसे छठ, जैसे मेले, शादी और व्रत। बस, वोट भी वही है। पांच साल रोज़गार की चिंता। पांच दिन जाति, समाज, ठसक। और फैसला? ठसक जीतती है। बिहार कहता है – हमको बदलना नहीं। क्या कमी है? अच्छे लोग बाहर हैं। बुरी हालत अंदर है। मगर, खुश दोनों हैं।

पलायन को संस्कृति माना बिहार ने

प्रशांत बोले – हमारे गांव के बच्चे बाहर कमाने क्यूं जाएं? बिहार बोला – बेटा, तू भी बाहर था, चुनाव के बाद फिर तुझे बाहर भेज देंगे। सड़कें टूटी है, बिहार है। बिजली जाती है, बिहार है। नौकरी नहीं है, बिहार है। पानी नहीं है, बिहार है। दरअसल, यही तो बिहार की पहटान है। तो फिर वोट क्यों। तो, वोट इसलिए, क्योंकि वो हमारी ताकत है, यही हमें बताया गया है, यही सिखाया गया है और किसी देना है, यह भी समझाया गया है। इसलिए, वोट तो देंगे, क्योंकि वोट बिहार से बाहर नहीं जाता। बल्कि बाहर से भी वोट यहां चुनाव में आ जाता है। यही असली पहचान है, यही असली जीत है।

बदलाव को बकवास माना बिहार ने

सही तरीके से देखें, तो प्रशांत किशोर की हार, असल में बिहार के भविष्य की हार है। लेकिन बिहार उसी को जीत मान रहा है और जीत का जश्न मना रहा है। उसे भविष्य नहीं चाहिए, उसे अतीत चाहिए। उसे परंपरा चाहिए और जाति का आधार चाहिए। दरअसल, बिहार को वही चाहिए जो उसने हमेशा चुना है – जो है, उसी का आधार, बाकी सब निराधार। बदलाव का इनकार, और इस इनकार को ही बिहार ने एक बार फिर गर्व से जीत नाम दे दिया। असल में बिहार बरसों बरस से जिस बरबादी की बिसात पर पल रहा था, उसी पर पसरे रहना चाहता है, तो प्रशांत किशोर भी करे, तो क्या करे। हर हाल में आगे न बढ़ने और वहीं पर अड़े और गड़े रहने के अड़ियलपन को आप बिहारियत कह सकते हैं। प्रशांत किशोर को हराकर, बिहारियत तो जीत गई, मगर बिहार ने बहुत कुछ खोया है। पता नहीं, बिहार, इस बात को कब समझेगा, लेकिन आप तो समझ ही रहे होंगे!

– निरंजन परिहार

 

संबंधित समाचारः Bihar: बंपर जीत से बिहार में फिर बहार, तो क्या मुख्यमंत्री फिर नीतीश कुमार ?

(लेखक राजनीतिक विश्लेषक हैं)

 

 

 

 

 

 

Bihar Prashant Kishor
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

BJP Nitin Nabin: बीजेपी ने फिर चौंकाया… राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन !

December 14, 2025

Rajasthan: विकास और निवेश का नया अध्याय लिखता राजस्थान

December 9, 2025

Putin: मोदी से पुतिन की ऐतिहासिक मुलाकात और वैश्विक मंच पर भारत के लाभ

December 6, 2025

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

BJP Nitin Nabin: बीजेपी ने फिर चौंकाया… राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन !

December 14, 2025

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
देश-प्रदेश
4 Mins Read

Rajasthan Assembly Session: अपनी सरकार की योजनाओं पर राज्यपाल से कटाक्ष करवाने पर भड़के गहलोत, कहा – ये उचित नहीं!

By Prime Time BharatJanuary 19, 2024

Rajasthan Assembly Session: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) नई सरकार पर भड़के…

Rajasthan: विकास और निवेश का नया अध्याय लिखता राजस्थान

December 9, 2025

Tika Ram Jully Rajasthan: गहलोत के करीबी टीकाराम जूली बने विधानसभा में विपक्ष के नेता

January 16, 2024

Vivek Oberoi: बॉलीवुड का हीरो बिजनेस में भी टॉप पर, दुबई रियल एस्टेट में विवेक ओबरॉय का बड़ा नाम

July 22, 2025
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

BJP Nitin Nabin: बीजेपी ने फिर चौंकाया… राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन !

December 14, 2025

Rajasthan: विकास और निवेश का नया अध्याय लिखता राजस्थान

December 9, 2025

Putin: मोदी से पुतिन की ऐतिहासिक मुलाकात और वैश्विक मंच पर भारत के लाभ

December 6, 2025
© 2025 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.