Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
2nd June, Tuesday, 2:52 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»Ram Mandir Advani: देश का सपना पूरा करने पर पीएम मोदी को लेख में दी आडवाणी ने बधाई
देश-प्रदेश 4 Mins Read

Ram Mandir Advani: देश का सपना पूरा करने पर पीएम मोदी को लेख में दी आडवाणी ने बधाई

Prime Time BharatBy Prime Time BharatJanuary 19, 2024No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
images 18
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

बीजेपी के वरिष्ठतम नेता एवं राम जन्मभूमि (Ram Janma Bhoomi) आंदोलन की रथयात्रा के संवाहक लालकृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) ने भगवान राम की नगरी अयोध्या (Ayodhya) में सम्पन्न हो रहे राम मंदिर (Ram Mandir) निर्माण के देश के लोगो जेवे बीजेपी (BJP) के सपने को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को बधाई दी है। पूर्व उप प्रधानमंत्री आडवाणी ने कहा है कि राम जन्मभूमि की रथ यात्रा भले ही उन्होंने संचालित की, लेकिन नियति निर्णय कर लिया था कि भगवान राम का मंदिर अयोध्या में अवश्य बनेगा। आडवाणी ने यह भी कहा है कि मैं तो रथयात्रा का केवल सारथी था, और नरेंद्र मोदी भी इस यात्रा में साथ थे। लेकिन यह मुझे इस बात का हर्ष है कि भगवान राम ने अपने भक्त को उनके मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए चुना है। देश की आजादी के आसपास शुरू हुई पत्रिका ‘राष्ट्रधर्म’ में लिखे एक विशेष लेख ‘श्री राम मंदिर: एक दिव्य स्वप्न की पूर्ति’ में भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री अपने ये उद्गार व्यक्त किए हैं।

LalKrishnaAdvani Quote PrimeTimeBharat
LalKrishnaAdvani_Quote_PrimeTimeBharat

Table of Contents

Toggle
  • Ram Mandir Advani की रथयात्रा का संकल्प पूरा
  • भगवान राम ने अपने भक्त को प्रतिष्ठा के लिए चुना
  • जन आंदोलन बन गई रथ यात्रा, जनसमर्थन बढ़ता गया

Ram Mandir Advani की रथयात्रा का संकल्प पूरा

अयोध्या में बन रहा राम मंदिर लालकृष्ण आडवाणी के रथ यात्रा का संकल्प था। इस संकल्प की पूर्ति और बीजेपी के सपने को पूरा करने के लिए आडवाणी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए कहा है कि मुझे खुशी है कि भगवान राम ने अपने भक्त को प्राण प्रतिष्ठा का अवसर दिया है। राष्ट्रीय विचार एवं प्रकृति राष्ट्रवाद के लिए प्रसिद्ध पत्रिका ‘राष्ट्रधर्म’ के मकर संक्रांति को प्रकाशित अंक में प्रकाशित इस लेख में आडवाणी ने लिखा है कि रथ यात्रा शुरू होने के कुछ दिन बाद मुझे एहसास हुआ कि मैं सिर्फ एक सारथी था। इस रथ यात्रा का मुख्य संदेशवाहक रथ ही था और पूजा के योग्य था, क्योंकि यह मंदिर निर्माण के पवित्र उद्देश्य को पूरा करने के लिए श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या जा रहा था।

RamMandirFoundation PMModi PrimeTimeBharat scaled
RamMandirFoundation_PrimeTimeBharat

भगवान राम ने अपने भक्त को प्रतिष्ठा के लिए चुना

आडवाणी ने इस रथयात्रा में अपने साथ रहे उस वक्त के बीजेपी के अल्पज्ञात नेता और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका के बारे में लिखा है कि जब प्रधानमंत्री मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे, उस वक्त वो भारत के हर नागरिक का प्रतिनिधित्व कर रहे होंगे। मुझे उम्मीद है कि भगवान राम के मूल्यों को सीखने में ये मंदिर लोगों की मदद करेगा। अपने इस विशेष लेख में पूर्व उप प्रधानमंत्री आडवाणी यह भी लिखा है कि यात्रा जब शुरू हुई तो उन्हें इस बात का कतई एहसास नहीं था कि यह यात्रा एक जन आंदोलन का रूप ले लेगी और मंदिर को हकीकत में भी बदल देगी। आडवाणी ने भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण का बीजेपी का वादा और भारत का सपना पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। उन्होंने लिखा है कि मोदी उस वक्त लोगों के सामने नहीं आए थे और मेरे साथ थे। भगवान राम ने अपने भक्त को मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए चुना है।

Babri Dom
RamJanmaBhoomiAndolan_PrimeTimeBharat

जन आंदोलन बन गई रथ यात्रा, जनसमर्थन बढ़ता गया

‘राष्ट्रधर्म’ के इस विशेष लेख में पूर्व उप प्रधानमंत्री आडवाणी ने अपनी रथयात्रा के बारे में लिखा है कि इस यात्रा ने उनके जीवन को बदल कर रख दिया। उन्होंने लिखा है कि जैसे-जैसे रथ यात्रा आगे बढ़ रही थी, राम जन्मभूमि पर अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए देश के लोगों का समर्थन बढ़ता जा रहा था। ‘जय श्री राम’ और ‘सौगन्ध राम की खाते हैं, मंदिर वहीं बनाएंगे’ जैसे नारे चारों तरफ गूंज रहे थे। रथ यात्रा से आडवाणी को मिले कुछ प्रभावी अनुभवों का मुझ अपने पर गहरा असर होने की याद करते हुए वे लिखते हैं कि सुदूर गांवों में अनजान ग्रामीण रथ देखकर उनके पास आते थे, मिलकर लोग भावुक हो जाते थे। वे आडवाणी को बधाई देते, फिर भगवान राम के नारे लगाते और चले जाते। पूर्व उप प्रधानमंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता ने अपने तीन दशक पुराने अनुभव को साझा करते हुए लिखा है कि रथ यात्रा की प्रति उत्साह एवं राम मंदिर के प्रति लोगों की भावना को देखकर इस बात से वे आश्वस्त हो गए थे कि लोग अयोध्या में राम मंदिर का सपना देखते हैं, लेकिन वो अपनी आस्था छिपाकर जी रहे थे। आख़िरकार 22 जनवरी 2024 को लोगों का छिपा कर रखा गया सपना सच्चाई का रूप लेगा। देश के करोड़ों लोगों का राम मंदिर बनाने का सपना पूरा होने के इस मौके पर आडवाणी लंबे वक्त तक अपने साथी रहे नेता अटल बिहारी वाजपेयी को भी इस विशेष लेख में याद किया है।

■ राकेश दुबे (लेखक वरिष्ठ पत्रकार हैं)

Ayodhya BJP Lal Krishna Advani Narendra Modi Ram Janma Bhoomi Ram Mandir
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
देश-प्रदेश
5 Mins Read

Rajasthan Politics : मतदान के बाद वसुंधरा राजे की देव दर्शन यात्रा के राजनीति में मायनों की तलाश

By Prime Time BharatDecember 26, 2023

Rajasthan Politics : बीजेपी की दिग्गज नेता और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara…

Maharashtra Election: कांग्रेस के दिग्गज नेताओं से शरद पवार और ठाकरे की दूरी पर सवाल

November 12, 2024

Bharat Ratna: मरे हुए लोगों की दिया जाता है ‘भारत रत्न’… आडवाणीजी को क्यों? …कांग्रेस प्रभारी रंधावा बोले

February 6, 2024

Arijit Singh: अच्छा चलता हूं… गाकर अरिजीत का यूं निकल लिए सिनेमा से

January 29, 2026
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.