Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • BJP Nitin Nabin: बीजेपी ने फिर चौंकाया… राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन !
  • Rajasthan: विकास और निवेश का नया अध्याय लिखता राजस्थान
  • Putin: मोदी से पुतिन की ऐतिहासिक मुलाकात और वैश्विक मंच पर भारत के लाभ
  • IndiGo: हवाई सेवाओं से हाहाकार, मगर कर क्या रही सरकार?
  • Bhajanlal Sharma: बीजेपी की सीएम प्रयोगशाला के सफल प्रोडक्ट साबित होते भजनलाल
  • Vishwanath Sachdev: यूं ही कोई विश्वनाथ, सचदेव नहीं हो जाता…!
  • Rajasthan: दो नेताओं की सजह मुलाकात या अगले प्रदेश अध्यक्ष की तैयारी ?
  • Akshay Kumar: राजस्थान में फिल्म विकास पर मुख्यमंत्री से अक्षय कुमार की मुलाकात के मायने
16th December, Tuesday, 7:43 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»Mahakumbh: हादसे के बावजूद महाकुंभ में जाने का जोश कम नहीं, करोड़ों लोग तैयार, प्रशासन भी अलर्ट
देश-प्रदेश 4 Mins Read

Mahakumbh: हादसे के बावजूद महाकुंभ में जाने का जोश कम नहीं, करोड़ों लोग तैयार, प्रशासन भी अलर्ट

Prime Time BharatBy Prime Time BharatJanuary 30, 2025No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
Mahakumbh AmritSnan Prime Time Bharat
Mahakumbh-AmritSnan-Prime-Time-Bharat
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Mahakumbh:  अब महाकुंभ में तीसरे अमृत स्‍नान की तैयारी है। महाकुंभ (Mahakumbh) में मौनी अमावस्या के दिन भगदड़ मचने से 30 लोगों की मौत और सैकड़ों के घायल होने के बावजूद श्रद्धालुओं में प्रयागराज (Prayagraj) में चल रहे महाकुंभ में जाने और संगम में नहाने का भाव कम नहीं हुआ है। बसंत पंचमी पर तीसरे अमृत स्‍नान में करीब 5 करोड़ लोगों के आने की जानकारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के नेतृत्व में प्रशासन अलर्ट है तथा बसंत पंचमी पर तीसरे अमृत स्‍नान सहित रोज की व्यवस्थाओं के लिए भी विशेष तैयारियां की जा रही है। 30 जनवरी सुबह 10 बजे तक साढ़े 28 करोड़ लोग महाकुंभ में स्नान कर चुके हैं। इसके अलावा महाकुंभ में 10 लाख से अधिक श्रद्धालु कल्पवास कर रहे हैं। मौनी अमावस्या पर रात 8 बजे तक 7 करोड़ 64 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया था। यह कुंभ मेले के इतिहास में किसी भी एक दिन श्रद्धालुओं के स्नान की सबसे बड़ी संख्या है। बताया जा रहा है कि 30 जनवरी सुबह 10 बजे तक साढ़े 28 करोड़ लोग स्नान कर चुके हैं।

Table of Contents

Toggle
  • 10 करोड़ लोगों का क्राउड मैनेजमेंट, फिर भी हादसा ?
  • महाकुंभ की योजना बना रहे हैं, तो सावधान भी रहिए
  • अगले सभी स्नानों के लिए तैयारी पूरी, लोग भी संयम रखें
          • -राकेश दुबे (वरिष्ठ पत्रकार)

10 करोड़ लोगों का क्राउड मैनेजमेंट, फिर भी हादसा ?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) भी महाकुंभ में हादसे में लोगों की जान जाने से दुखी हैं। दुर्घटना पर बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री की दुखी आंखों में आंसू थे। सरकार और प्रशासन दोनों ही बसंत पंचमी पर तीसरे अमृत स्‍नान की तैयारी में लगे हैं लेकिन परेशान भी है कि महाकुंभ में व्यवस्था पूरी तरह से चाकचौबंद थी और 10 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने पर व्यवस्था के मामले में क्राउड मैनेजमेंट की पूरी तैयारी थी, फिर भी हादसा कैसे हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी जान रहे हैं कि प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्‍या पर 30 लोगों की मौत ने व्यवस्थाओं पर प्रश्च चिन्ह लगाए हैं, क्योंकि 144 साल बाद आए महाकुंभ में आस्था की सबसे बड़ी डुबकी का मौका आया उसी दिन 30 लोग मारे गए।

महाकुंभ की योजना बना रहे हैं, तो सावधान भी रहिए

हालांकि, अब अगले स्नान पर फिर से सबसे ज्यादा लोगों के आने का आहट है, लेकिन शानदार व्यवस्था का दम भरने वाली योगी आदित्यनाथ सरकार, मेला प्रशासन तथा व्यवस्थाओं से जुड़ी एजेंसियों की जिम्मेदारों के दावे रेत के महल की तरह धाराशायी हो गए। इसलिए, महाकुंभ में हुई भगदड़ के बाद श्रद्धालुओं के मन में अपनी सुरक्षा को लेकर कई सवाल हैं। हालांकि दुर्घटना के बाद भी देश में करोड़ों लोग महाकुंभ में पहुंचने की योजना बना रहे हैं, तो सावधानी बरतनी चाहिए। हालांकि हादसे से परेशान प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है और अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ खुद मेला व्यवस्था की देख रेख कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने वर‍िष्‍ठ अध‍िकार‍ियों को महाकुंभ में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात करने के साथ ही सतर्कता बरतने और सावधानी बनाए रखने के न‍िर्देश द‍िए है।

अगले सभी स्नानों के लिए तैयारी पूरी, लोग भी संयम रखें

बसंत पंचमी का अमृत स्नान 3 फरवरी को होगा। इस दिन स्नान का ब्रह्म मुहूर्त 5 बजकर 23 मिनट पर शुरू होगा, समापन भी 6 बजकर 16 मिनट पर हो जाएगा। महाकुंभ में अमृत स्नान को पवित्र और पुण्यदायी माना जाता है। बसंत पंचमी के दिन स्नान करने का महत्व और अधिक है क्योंकि यह दिन ज्ञान और बुद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसी कारण दुनिया भर से इस दिन बड़ी संख्या में लोग महाकुंभ में आने की योजना बना रहे हैं। दुनिया भर के सबसे बड़े मेले के रूप में प्रख्यात महाकुंभ के आयोजन में प्रयागराज में कुल लगभग 7 हजार करोड़ से ज्यादा रुपये खर्च हुए हैं। फिर भी मौनी अमावस्या पर भीड़ अनियंत्रित हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह भी घोषणा की है कि राज्य सरकार की और से बसंत पंचमी सहित आगामी अमृत स्नानों के लिए  प्रशासन को पूरी तरह से अलर्ट कर दिया गया है और कोई हादसा न हो इसके लिए लोगों से भी संयम बरतने तथा सहयोग की अपील की जा रही है।

-राकेश दुबे (वरिष्ठ पत्रकार)
Mahakumbh Prayagraj Yogi Adityanath
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

BJP Nitin Nabin: बीजेपी ने फिर चौंकाया… राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन !

December 14, 2025

Rajasthan: विकास और निवेश का नया अध्याय लिखता राजस्थान

December 9, 2025

Putin: मोदी से पुतिन की ऐतिहासिक मुलाकात और वैश्विक मंच पर भारत के लाभ

December 6, 2025

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

BJP Nitin Nabin: बीजेपी ने फिर चौंकाया… राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन !

December 14, 2025

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
देश-प्रदेश
5 Mins Read

सियासी सवालों के शिकंजे में राजस्थान की राजनीति

By Prime Time BharatOctober 19, 2023

निरंजन परिहार राजस्थान में सियासी शतरंज बिछ चुकी है। विधानसभा चुनाव चालू है। अशोक गहलोत…

Bharat Ratna Karpuri Thakur: सामाजिक न्याय के सच्चे जननायक थे कर्पूरी ठाकुर, पीएम मोदी ने विशेष लेख में कहा

January 24, 2024

Ramlala First Look: रामलला की प्रतिमा की पहली तस्वीर, मधुर मुस्कान में पहले दर्शन

January 19, 2024

Narendra Modi: लगातार तीसरी बार पीएम बनते ही नेहरू की बराबरी में पहुंचे मोदी, मंत्रिमंडल में कुल 72 ने शपथ ली

June 9, 2024
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

BJP Nitin Nabin: बीजेपी ने फिर चौंकाया… राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन !

December 14, 2025

Rajasthan: विकास और निवेश का नया अध्याय लिखता राजस्थान

December 9, 2025

Putin: मोदी से पुतिन की ऐतिहासिक मुलाकात और वैश्विक मंच पर भारत के लाभ

December 6, 2025
© 2025 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.