Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Rajasthan Congress: …मतलब यह है कि राजस्थान कांग्रेस में खेल अभी बाकी है मेरे दोस्त!
  • Vasundhara Raje: फर्जी चिट्ठी, सियासत का सच और वसुंधरा राजे का नाम
  • Rajendra Singh Rathore: अपनी चमक बचाकर रखने में माहिर राजस्थान के राजेंद्र राठौड़
  • Rajasthan Refinery: लपटों ने लपेटा, तो विकास के बजाय बहस का केंद्र बन गई रिफाइनरी
  • Women Reservation Bill: महिला आरक्षण मुद्दे पर नीयत की परीक्षा और सियासत का पर्दाफाश
  • Health:महानगरों में जिंदगी गुलजार लेकिन इलाज बेहद महंगा, स्वास्थ्य सम्हालिए हुजूर…!
  • Asha Bhosle: दिल अभी भरा नहीं… मगर अलविदा कह गईं आशा भोसले
  • Ashok Gehlot: एनएसयूआई से लेकर अब तक हर दौर में प्रासंगिक रहे हैं गहलोत
23rd April, Thursday, 4:51 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»Rajasthan Congress: …मतलब यह है कि राजस्थान कांग्रेस में खेल अभी बाकी है मेरे दोस्त!
देश-प्रदेश 5 Mins Read

Rajasthan Congress: …मतलब यह है कि राजस्थान कांग्रेस में खेल अभी बाकी है मेरे दोस्त!

Prime Time BharatBy Prime Time BharatApril 23, 2026No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
Ashok Gehlot Sachin Pilot Prime Time Bharat
Ashok-Gehlot-Sachin-Pilot-Prime-Time-Bharat
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Table of Contents

Toggle
  • – निरंजन परिहार
  • (लेखक राजनीतिक विश्लेषक हैं)
– निरंजन परिहार

Rajasthan Congress: सियासत में मुस्कानें कभी-कभी शब्दों से ज्यादा बोलती हैं। संकेत मौन से ज्यादा मुखरित होते हैं। और इशारे अक्सर नई कहानी कहते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। राजस्थान (Rajasthan) के मुख्यमंत्री रहे अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) और उप मुख्यमंत्री रहे सचिन पायलट (Sachin Pilot) जब पद के बिना आमने-सामने आए, तो हाथ सिर्फ मिले नहीं, ठहरे। मुस्कानें सिर्फ दिखी नहीं, टिकी रही। और बोल सिर्फ फूटे नहीं, सियासत के संकेतों की नई भाषा गढ़ने लगे। सियासी संकेतों की बिना किसी लिपि की इस अलिखित भाषा ने कांग्रेस में कईयों को सहमने के संकेत दे दिए हैं। सियासत में इस बार सहमने की बारी प्रदेश कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasra) की है, जो गहलोत की मेहरबानियों से ही पद और कद दोनों में बड़े बने हैं। मगर इन गिनों नई चाल चलने में व्यस्त दिख रहे हैं।

नई दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में अशोक गहलोत और सचिन पायलट की यह मुलाकात साधारण नहीं थी। यह तस्वीरों से ज्यादा संदेशों की मुलाकात थी। कांग्रेस के ये दोनों नेता अपनी पार्टी की ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस मुलाकात के बहाने, राजस्थान की राजनीति के कई बंद दरवाजों पर दस्तक दी गई। कार से उतरने से पहले, जब पायलट ने गहलोत को रिसीव किया, तो वह स्वागत कम और संकेत ज्यादा था। और जब गहलोत ने मुस्कुराकर लोगों की तरफ देखते हुए कहा कि ‘देख लो, हमारी कितनी बनती है’, तो यह संवाद कम, अगली सियासी पटकथा का सधा हुआ संवाद अधिक लगा।

राजस्थान की राजनीति में गहलोत और पायलट, दोनों नेताओं के रिश्ते किसी सीधी रेखा की तरह नहीं, बल्कि टेढ़े-मेढ़े वक्र की तरह रहे हैं। कभी पास, कभी दूर। कभी साथ, कभी आमने-सामने। कभी विरोध तो कभी धुर विरोध के। मिले तो दोनों पहले भी कई बार हैं। तारीफ दोनों ने पहले भी एक दूजे की, की है। लेकिन इस बार की नजदीकी में एक अलग किस्म की सियासी गूंज सुनाई दे रही है। दरअसल, चुनावी कैलेंडर अपनी रफ्तार पकड़ चुका है। ढाई साल—सुनने में लंबा, लेकिन सियासत में यह पलक झपकने जितना छोटा समय होता है। ऐसे में हर मुस्कान, हर मुलाकात और हर इशारा भविष्य की बिसात पर एक खास चाल बन जाता है।

अखिल भारतीय कांग्रेस के महासचिव के रूप में अपनी सफल पारी खेल रहे सचिन पायलट की महत्वाकांक्षा अब किसी रहस्य की मोहताज नहीं। वह कांग्रेस के राजस्थान संगठन में वापसी चाहते हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी उन्हें सिर्फ पद नहीं लगती, वे उसे नेतृत्व का प्रवेशद्वार मानते हैं। पिछली बार जो सपना अधूरा रह गया था, इस बार उसे पूरा करने की बेचैनी उनके हर कदम में झलकती है। और यह गलत भी नहीं है। क्योंकि सियासत में हर समझदार आगे बढ़ने की महत्वाकांक्षा से सदा सज्ज रहता है। वहीं अशोक गहलोत सियासत में अनुभव के उस शिखर पर खड़े हैं, जहां हर कदम नाप-तोल वाला होता है। गहलोत जानते हैं कि राजनीति में सिर्फ वर्तमान नहीं, भविष्य की आहट भी सुनी जाती है। इसलिए उनकी सक्रियता अब नए रंगों में दिख रही है, संयमित, लेकिन सजग। इन दोनों के बीच खड़े हैं गोविंद सिंह डोटासरा। न पूरी तरह इधर, न पूरी तरह उधर। लेकिन अध्यक्ष पद पर बने रहने की फिराक में। छह साल का कार्यकाल, और अगला चुनाव अपने नेतृत्व में लड़ने की आकांक्षा। ये दोनों उन्हें इस त्रिकोणीय सियासी संघर्ष का अहम किरदार बना देते हैं।

कांग्रेस में डोटासरा का खेल अलग लग रहा है। पाय़लट की मंशा को बांकर वह मैदान छोड़ने के मूड में नहीं। खुद को पद पर बनाए रखने की लालसा में उन्होंने सारे घोड़े खोल दिए हैं। खुद तो कुछ नहीं कर रहे, लेकिन सोशल मीडिया पर समर्थकों का आक्रामक रुख, तेज चल रहा हैं। पायलट और गहलोत दोनों को आरएसएस का एजेंट बताने की कोशिश का यह आलम बताता है कि यह लड़ाई अब केवल पद की नहीं, प्रतिष्ठा की भी है। हालांकि, इस अभियान की विश्वसनीयता पर सवाल उठते हैं, और यही सवाल इसे सियासी शोर ज्यादा, रणनीति कम बना देते हैं। ऐसे में गहलोत और पायलट की यह मुलाकात एक तीसरा कोण पैदा करती है। क्या यह स्वागत, मुलाकात और एकता की बात सिर्फ औपचारिकता थी? या फिर एक साझा संदेश? या फिर एक दबाव की रणनीति?

संभावनाएं कई हैं। पहली यह हाईकमान को संदेश हो सकता है कि दोनों नेता अब टकराव से ज्यादा तालमेल की राह पर हैं। दूसरी यह डोटासरा को संकेत हो सकता है कि सियासत में समीकरण बदलते देर नहीं लगती। तीसरी यह कार्यकर्ताओं के लिए एक मनोवैज्ञानिक खेल हो सकता है, जिससे भ्रम और संतुलन दोनों बनाए रखा जा सके। सियासत में तस्वीरें अक्सर कहानी का पहला पन्ना होती हैं, पूरा अध्याय नहीं। यह मुलाकात भी वैसी ही है। मुस्कानें जितनी सहज दिखीं, उतनी ही सजग भी थीं। हाथ मिलाना जितना स्वाभाविक लगा, उतना ही रणनीतिक भी। अंततः, यह कहना जल्दबाजी होगी कि इस मुलाकात से राजस्थान कांग्रेस की तस्वीर बदल जाएगी। लेकिन इतना तय है कि इसने चर्चा का नया दरवाजा खोल दिया है। और सियासत में कभी-कभी दरवाजे खुलना ही सबसे बड़ा संकेत होता है। क्योंकि यहां शब्द कम, संकेत ज्यादा चलते हैं। और इस बार संकेत साफ है कि राजस्थान की सियासत में खेल अभी बाकी है।

(लेखक राजनीतिक विश्लेषक हैं)

 

इसे भी पढ़िएः Rajasthan Congress: कांग्रेस में विचित्र हालात… राजस्थान में किसी को परवाह ही नहीं!

य़ह भी देखेंः Rajasthan Congress: नए जिलाध्यक्षों पर सवाल, बवाल और कांग्रेस का हाल

Ashok Gehlot Congress Govind Singh Dotasra Rajasthan Rajasthan Congress Sachin Pilot
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Vasundhara Raje: फर्जी चिट्ठी, सियासत का सच और वसुंधरा राजे का नाम

April 22, 2026

Rajendra Singh Rathore: अपनी चमक बचाकर रखने में माहिर राजस्थान के राजेंद्र राठौड़

April 21, 2026

Rajasthan Refinery: लपटों ने लपेटा, तो विकास के बजाय बहस का केंद्र बन गई रिफाइनरी

April 22, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Rajasthan Congress: …मतलब यह है कि राजस्थान कांग्रेस में खेल अभी बाकी है मेरे दोस्त!

April 23, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
सत्ता- सियासत
7 Mins Read

Rajasthan Politics : कांग्रेस में बगावत की पहली दास्तान, जयनारायण व्यास को झटका, सुखाड़िया आसीन

By Prime Time BharatNovember 27, 2023

जय नारायण व्यास को लोग जानते भी हैं और नहीं भी जानते। मगर जो लोग…

Ram Mandir: अयोध्या में ज़मीन की कीमतें आसमान पर, अमिताभ बच्चन ने भी प्लॉट खरीदा

January 15, 2024

Ram Mandir: राम और राम मंदिर क्यों लड़ रहा हैं विपक्ष के नेता, लड़ना हो तो बीजेपी से लड़े

January 9, 2024

Ram Mandir Ayodhya: स्मृति की अमेठी में दो लाख लोगों को रामलला के दर्शन और तीन लाख को प्रतिष्ठा का प्रसाद

January 27, 2024
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Rajasthan Congress: …मतलब यह है कि राजस्थान कांग्रेस में खेल अभी बाकी है मेरे दोस्त!

April 23, 2026

Vasundhara Raje: फर्जी चिट्ठी, सियासत का सच और वसुंधरा राजे का नाम

April 22, 2026

Rajendra Singh Rathore: अपनी चमक बचाकर रखने में माहिर राजस्थान के राजेंद्र राठौड़

April 21, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.